खाद्य, नागरिक आपूर्ति एवं उपभोक्ता संरक्षण विभाग  की सचिव रीना बाबा साहेब कंगाले ने किया धान खरीदी केन्द्रों का निरीक्षण

खाद्य, नागरिक आपूर्ति एवं उपभोक्ता संरक्षण विभाग  की सचिव रीना बाबा साहेब कंगाले ने किया धान खरीदी केन्द्रों का निरीक्षण
खाद्य, नागरिक आपूर्ति एवं उपभोक्ता संरक्षण विभाग  की सचिव रीना बाबा साहेब कंगाले ने किया धान खरीदी केन्द्रों का निरीक्षण

सचिव, खाद्य, नागरिक आपूर्ति एवं उपभोक्ता संरक्षण विभाग, राजस्व एवं आपदा प्रबंधन एवं पुनर्वास, राहत एवं पुनर्वास आयुक्त, भू-अभिलेख आयुक्त श्रीमती रीना बाबा साहेब कंगाले ने आज कांकेर जिले के विभिन्न धान खरीदी केन्द्रों का औचक निरीक्षण कर समर्थन मूल्य पर धान खरीदी के लिए की गई व्यवस्था का जायजा लिया। उन्होंने चारामा तहसील के धान खरीदी केन्द्र माहुद, चारामा, लखनपुरी तथा कांकेर तहसील के खरीदी केन्द्र  नाथिया नवागांव तथा तहसील मुख्यालय सरोना स्थित धान खरीदी केन्द्र का निरीक्षण कर समर्थन मूल्य पर धान खरीदने के लिए की गई व्यवस्था का अवलोकन किया तथा मौके पर उपस्थित किसानों से चर्चा की और धान विक्रय टोकन का अवलोकन भी किया। किसानों से चर्चा करते हुए उन्होंने कहा कि सोसायटी मॉड्यूल से भी धान विक्रय के लिए टोकन कटवा सकते हैं। जिला खाद्य अधिकारी, सहकारी बैंक के नोडल अधिकारी से धान खरीदी केन्द्रों के लिए कम्प्यूटर ऑपरेटर की नियुक्ति, उनका प्रशिक्षण, खरीदी केन्द्रों में नमी मापक यंत्र, बारदाना की व्यवस्था, डनेज व हमाल की व्यवस्था के संबंध में जानकारी लिया। निरीक्षण के दौरान उन्होंने कहा कि धान खरीदी केंद्रों में किसानों को किसी प्रकार की दिक्कत नहीं होनी चाहिए। जिला खाद्य अधिकारी द्वारा बताया गया कि कांकेर जिले में समर्थन मूल्य पर धान विक्रय के लिए 94 हजार 192 किसानों का पंजीयन किया गया है तथा 85 प्रतिशत बारदाना की उपलब्ध कराए जा चुके हैं। निरीक्षण के दौरान एसडीएम  अरूण वर्मा, खाद्य अधिकारी  जे.जे नायक, उप पंजीयक सहकारी समिति  आशुतोष ड़डसेना, तहसीलदार चारामा सतेन्द्र शुक्ल एवं नायब तहसीलदार कृष्ण कुमार पाटले, तहसीलदार सरोना मोहित साहू, जिला सहकारी केन्द्रीय बैंक के नोडल अधिकारी  मनोज वानखेडे़, जिला प्रबंधक नान  आकाश राही उपस्थित थे।