रायपुर लोकसभा सांसद खेल महोत्सव का रविशंकर विश्वविद्यालय मैदान और होलीकास कांपा स्कूल मैदान में शुभारंभ
रायपुर लोकसभा सांसद खेल महोत्सव का रविशंकर विश्वविद्यालय मैदान और होलीकास कांपा स्कूल मैदान में शुभारंभ, नगर निगम जोन 5, 7, 8, 9, 10, माना कैम्प नगर पंचायत, जोन के खिलाड़ी कबड्डी, खो-खो, बास्केट बॉल, वालीबॉल, फुगड़ी, कुश्ती, गेड़ी, रस्सी कूद, रस्सा खीच आदि खेलो में स्पर्धा कर रहे 0
0सभापति सूर्यकांत राठौड़, एमआईसी सदस्य श्रीमती सरिता आकाश दुबे, भोलाराम साहू, जोन अध्यक्ष अम्बर अग्रवाल, प्रीतम सिंह ठाकुर, सचिन बी. मेघानी, श्रीमती श्वेता विश्वकर्मा, शहर जिला भाजपा अध्यक्ष रमेश सिंह ठाकुर रायपुर लोकसभा सांसद खेल महोत्सव में पहुंचे एवं खिलाडियो का किया उत्साहवर्धन 0

निगम जोन 10 अध्यक्ष सचिन बी. मेघानी ने गेड़ी पर चढ़कर गेड़ी स्पर्धा का होलीक्रॉस कापा मैदान में किया शुभारम्भ
रायपुर - रायपुर लोकसभा सांसद बृजमोहन अग्रवाल के निर्देशानुसार रायपुर नगर पालिक निगम क्षेत्र के विभिन्न जोनो के समूह बनाकर भारत गणराज्य के यशस्वी प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी जी की मंशानुसार फीट इंडिया मूव्हमेंट के अंतर्गत रायपुर लोकसभा सांसद खेल महोत्सव का आज शुभारंभ पंडित रविशंकर शुक्ल विश्वविद्यालय मैदान और होली कास कांपा स्कूल मैदान में हो गया। यहां 19 वर्ष आयु से कम एवं 19 वर्ष आयु से अधिक वर्ग की महिला पुरूष टीमो की कबड्डी खो-खो, वॉलीबाल, बास्केट बॉल, कुश्ती, फुगड़ी, गेड़ी, रस्सी कूद, रस्सा खीच आदि पारंपरिक खेल में स्पर्धाएं रोचक तरीके से प्रारंभ हुई। 13 खेल विधाओं में 4-4 टीमें आपस में खेल स्पर्धाएं 19 नवंबर तक करेंगी एवं जानकारी दी गई कि रायपुर लोकसभा सांसद खेल महोत्सव में फाइनल ग्रैण्ड फिनाले 29 नवंबर 2025 को सांसद के निर्देशानुसार रखा गया है।
आज पंडित रविशंकर शुक्ल विश्वविद्यालय खेल मैदान में पहुंचकर रायपुर नगर निगम के सभापति श्री सूर्यकांत राठौड़, रायपुर शहर जिला भाजपा अध्यक्ष रमेश सिंह ठाकुर, एमआईसी सदस्य श्रीमती सरिता आकाश दुबे, भोला राम साहू, जोन 5 अध्यक्ष अम्बर अग्रवाल, जोन 7 अध्यक्ष श्रीमती श्वेता विश्वकर्मा, जोन 8 अध्यक्ष प्रीतम सिंह ठाकुर, रायपुर शहर जिला भाजपा अध्यक्ष रमेश सिंह ठाकुर की उपस्थिति में रायपुर लोकसभा सांसद खेल महोत्सव का शुभारंभ किया गया एवं अतिथियों ने मैदान में पहुंचकर स्पर्धा कर रहे खिलाडियो से मुलाकात कर उनका उत्साहवर्धन किया ।
इसी प्रकार नगर निगम जोन 10 जोन अध्यक्ष श्री सचिन बी मेघानी की उपस्थिति में होलीकास कांपा स्कूल मैदान में रायपुर लोकसभा सांसद खेल महोत्सव का शुभारंभ किया गया एवं महोत्सव के आयोजन हेतु सभी को हार्दिक शुभकामनाएं दी गई। इस दौरान जोन 10 जोन अध्यक्ष सचिन बी मेघानी ने गेड़ी चढ़कर गेड़ी स्पर्धा का शुभारंभ किया। इस दौरान आयोजन में रायपुर लोकसभा सांसद खेल महोत्सव नोडल अधिकारी श्री अतुल शुक्ला, निगम उपायुक्त मोनेश्वर शर्मा, जोन 5 कमिश्नर खीरसागर नायक, जोन 7 कमिश्नर राकेश शर्मा, जोन 8 कमिश्नर श्रीमती राजेश्वरी पटेल, जोन 9 कमिश्नर अंशुल शर्मा सीनियर, जोन 10 कमिश्नर विवेकानंद दुबे सहित रायपुर जिला खेल विभाग के अधिकारियों, विभिन्न स्कूलो, जोन क्षेत्र के व्यायाम शिक्षको की उपस्थिति रही। बडी संख्या में पहुंचे स्कूली, छात्र-छात्राओ और युवाओ ने विविध पारंपरिक खेल स्पर्धाओ में रोमांचकारी प्रदर्शन किया। जिनका जनप्रतिनिधियों और अधिकारियों ने लगातार उत्साहवर्धन किया।
cg24
