प्रतिभाशाली सिक्ख विद्यार्थियों का राज्य स्तरीय सम्मान समारोह

प्रतिभाशाली सिक्ख विद्यार्थियों का राज्य स्तरीय सम्मान समारोह

रायपुर। द्वारा प्रति वर्ष की भांति इस वर्ष भी कक्षा 10वीं एवं 12वीं की बोर्ड परीक्षाओं में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले प्रतिभाशाली सिक्ख विद्यार्थियों का राज्य स्तरीय सम्मान समारोह आयोजित किया जाएगा।

एसोसियेशन ने वर्ष 2026 की वार्षिक परीक्षाओं में 85 प्रतिशत या उससे अधिक अंक प्राप्त करने वाले सिक्ख विद्यार्थियों एवं उनके पालकों से आवेदन आमंत्रित किए हैं। आवेदन जमा करने की अंतिम तिथि 20 मई 2026 निर्धारित की गई है।

एसोसियेशन के संयोजक सरदार जी.एस. बॉम्बरा, अध्यक्ष सरदार एच.एस. धींगरा, एजुकेशन कमेटी के चेयरमैन प्रोफेसर (डॉ.) बी.एस. छाबड़ा एवं सचिव सरदार बी.एस. सलूजा ने बताया कि यह सम्मान समारोह विद्यार्थियों को शिक्षा के प्रति प्रेरित करने एवं उनकी प्रतिभा को प्रोत्साहित करने के उद्देश्य से आयोजित किया जा रहा है।

उन्होंने बताया कि छत्तीसगढ़ राज्य में अध्ययनरत ऐसे सिक्ख विद्यार्थी, जिन्होंने केंद्रीय माध्यमिक शिक्षा बोर्ड (CBSE/ICSE/ISC) अथवा छत्तीसगढ़ माध्यमिक शिक्षा मंडल (CGBSE) की वर्ष 2026 की परीक्षाओं में कक्षा 10वीं या 12वीं में 85 प्रतिशत अथवा उससे अधिक अंक प्राप्त किए हैं, वे इस सम्मान के लिए पात्र होंगे।

सम्मान स्वरूप CBSE/ICSE/ISC तथा CGBSE बोर्ड में सर्वाधिक अंक प्राप्त करने वाले तीन-तीन विद्यार्थियों को गोल्ड मेडल एवं सर्टिफिकेट ऑफ मेरिट प्रदान किया जाएगा। द्वितीय स्थान प्राप्त करने वाले दो-दो विद्यार्थियों को सिल्वर मेडल तथा सर्टिफिकेट ऑफ मेरिट से सम्मानित किया जाएगा। इसके अतिरिक्त चार-चार विद्यार्थियों को ब्रॉन्ज मेडल प्रदान किए जाएंगे। अन्य सभी चयनित छात्र-छात्राओं को मोमेंटो एवं सर्टिफिकेट ऑफ मेरिट देकर सम्मानित किया जाएगा।

इच्छुक विद्यार्थी अथवा उनके पालक अपनी अंकसूची (मार्कशीट) सहित निम्न जानकारी व्हाट्सएप नंबर 94252-56592 एवं 9302809125 पर भेज सकते हैं —

• विद्यार्थी का नाम

• पिता का नाम

• कक्षा

• बोर्ड

• स्कूल का नाम

• प्राप्त अंक (मूल विषयों में)

• प्रतिशत

• संपर्क नंबर

• निवास पता

एसोसियेशन ने स्पष्ट किया है कि प्रतिशत की गणना केवल मूल विषयों के अंकों के आधार पर ही मान्य होगी। अतिरिक्त विषयों के अंक शामिल नहीं किए जाएंगे।

एसोसियेशन ने सभी पात्र विद्यार्थियों एवं पालकों से 20 मई 2026 तक अनिवार्य रूप से आवेदन प्रेषित करने की अपील की है।

संपर्क 

सरदार जी.एस. बॉम्बरा

छत्तीसगढ़ सिक्ख ऑफिसर्स वेलफेयर एसोसियेशन

गुरुद्वारा परिसर, महावीर नगर, रायपुर (छत्तीसगढ़)