सिक्ख समाज के बच्चों का जुलाई 2025 में होगा 'राज्य प्रतिभा सम्मान समारोह'

सिक्ख समाज के बच्चों का जुलाई 2025 में होगा 'राज्य प्रतिभा सम्मान समारोह'

*छत्तीसगढ़ सिक्ख ऑफिसर्स वेलफेयर एसोसियेशन*

????कक्षा 10वीं व 12वीं की परीक्षा में 90% से अधिक अंक लाने वाले सिक्ख छात्र-छात्राओं के सम्मान हेतु 25 जून तक नाम आमंत्रित 

????जुलाई 2025 में होगा रायपुर में 'राज्य प्रतिभा सम्मान समारोह'

????छत्तीसगढ़ सिक्ख ऑफिसर्स वेलफेयर एसोसियेशन, रायपुर व्दारा प्रति वर्ष की तरह इस वर्ष भी कक्षा 10वीं एवं 12वीं में वर्ष 2025 की वार्षिक परीक्षाओं में 90 प्रतिशत से अधिक अंक हासिल करने वाले प्रतिभाशाली सिक्ख छात्र-छात्राओं राज्य स्तर पर जुलाई 2025 में सम्मान किया जाएगा। 

???? इस हेतु एसोसियेशन के संयोजक सरदार जी.एस. बॉम्बरा,अध्यक्ष सरदार एच. एस. धींगरा, एजुकेशन कमेटी के चेयरमैन प्रोफेसर (डॉ.) बी.एस. छाबड़ा व सचिव सरदार बी.एस. सलूजा ने छत्तीसगढ़ प्रदेश के सिक्ख छात्र-छात्राओं और उनके पालकों से नाम आमंत्रित किया हैं। आवेदन की अंतिम तिथि 25 जून 2025 तक है।

????छत्तीसगढ राज्य में अध्ययनरत ऐसे सिक्ख छात्र-छात्राएं जिन्होनें केन्द्रीय माध्यमिक शिक्षा बोर्ड या छत्तीसगढ़ माध्यमिक शिक्षा मंडल से सन् 2025 की वार्षिक परीक्षाओं में कक्षा 10वीं और 12वीं में 90% या उससे अधिक अंक प्राप्त किए हैं, को छत्तीसगढ़ सिक्ख ऑफिसर्स वेलफेयर एसोसियेशन व्दारा उनकी प्रतिभा का सम्मान किया जाएगा। 

????इस हेतु एसोसियेशन व्दारा आमंत्रित नामों में केन्द्रीय व राज्य के बोर्ड में स्रर्वाधिक अंक पाने वाले एक - एक छात्र / छात्रा को गोल्ड मेडल तथा सर्टिफिकेट ऑफ मेरिट तथा दूसरे स्थान वाले एक - एक छात्र / छात्रा को सिल्वर मेडल तथा सर्टिफिकेट ऑफ मेरिट से सम्मानित किया जाएगा। अन्य सभी आमंत्रित छात्र-छात्राओं को मोमेन्टों और सर्टिफिकेट ऑफ मेरिट से सम्मानित किया जाएगा। इस तरह कुल चार गोल्ड मैडल व चार सिल्वर मैडल प्रदान किए जाएंगे।

????ऐसे छात्र-छात्राएं तथा उनके पालक छत्तीसगढ़ सिक्ख ऑफिसर्स वेलफेयर एसोसियेशन, रायपुर को इन फोन नंबरों 94252-56592, 9302809125 के व्हॉट्स एप्प पर अपना विवरण निम्नानुसार प्रेषित करें।

✔️नाम -

✔️कक्षा -

✔️बोर्ड -

✔️स्कूल का नाम -

✔️ प्राप्त प्रतिशत (केवल मूल विषयों में)-

✔️ संपर्क फोन नंबर - 

✔️निवास पता -

✔️अंक सूची -

अनिवार्य रुप से प्रेषित करें।  

{टीप:- प्रतिशत की गणना मूल विषयों के अंकों के आधार पर की जाए, अतिरिक्त विषयों के अंकों से प्रतिशत की गणना मान्य नहीं होगी}

????????????????????

निवेदक - जी.एस. बॉम्बरा (98271- 97480),

संयोजक-छत्तीसगढ सिक्ख ऑफिसर्स वेलफेयर एसोसियेशन, गुरुव्दारा परिसर, महावीर नगर, रायपुर