सिविल लाइंस स्थित वृंदावन हॉल में युवा संस्था ने अपना रजत जयंती स्थापना दिवस आयोजित किया।
संस्था युवा ने अपना रजत जयंती स्थापना दिवस धूमधाम से मनाया ।।
सिविल लाइंस स्थित वृंदावन हॉल में युवा संस्था ने अपना रजत जयंती स्थापना दिवस आयोजित किया।
इस कार्यक्रम के मुख्य अतिथि केदार गुप्ता, अध्यक्ष, अपेक्स बैंक; विशिष्ट अतिथि श्रीनिवास राव मद्दी, चेयरमैन, स्टेट बेवरेजेस कॉरपोरेशन थे और कार्यक्रम की अध्यक्षता पुरंदर मिश्रा, विधायक ने किया। कार्यक्रम में कबीर विश्व शांति मिशन के अध्यक्ष संत रविकर दास साहेब भी उपस्थित थे।
कार्यक्रम के शुरूआत में अतिथियों ने मां सरस्वती और स्वामी विवेकानंद के चित्रपट पर माल्यार्पण कर दीप प्रज्वलन किया।
इस अवसर पर गौतम बिस्वास, संगीतज्ञ ने मां सरस्वती की भजन और आरती की प्रस्तुति दी।
संस्था युवा के संस्थापक एम राजीव ने अतिथियों और उपस्थित गणमान्यों के सम्मान में स्वागत भाषण दिया और युवा संस्था द्वारा विगत 25 वर्षों के क्रिया कलापों के बारे में बताते हुए कहा कि प्रतियोगी परीक्षाओं के लिए निःशुल्क कोचिंग देने वाली प्रदेश की एकमात्र संस्था है जिसने इन 25 वर्षों में साल के पूरे 365 दिनों में बगैर किसी अवकाश के क्लास का संचालन किया। राजीव ने कहा कि कोरोना के दौरान भी ऑनलाइन माध्यम से क्लास का संचालन किया गया। इन पच्चीस वर्षों में संस्था ने ऑनलाइन और ऑफलाइन माध्यम से लगभग बीस हजार बच्चों को अपना मार्गदर्शन दिया। इनमें से भी लगभग 550 से अधिक बच्चों का केंद्र और राज्य सरकार के अलावा बैंकों और अन्य सार्वजनिक उपक्रमों में चयन हुआ है। उन्होंने कहा कि हमारी संस्था में प्रदेश के सुदूर ग्रामीण क्षेत्रों के बच्चे पढ़ने आते हैं और इनमें से भी बालिकाओं की संख्या अधिक होती है। इसके अलावा उन्होंने कहा कि संस्था में दिव्यांग और ट्रांसजेंडर समुदाय से जुड़े छात्र भी पढ़ने आते हैं। श्री राजीव ने बताया कि संस्था के सफल छात्र ही बच्चों को पढ़ाने और आर्थिक रूप से सहयोग करतें हैं। इनके अलावा संस्था में आईएएस, आईपीएस, आईआरएस, कॉलेज के प्रोफेसर, बैंक मैनेजर, अन्य सरकारी अधिकारी व्याख्यान के लिए आतें हैं।
कार्यक्रम में उपस्थित अतिथियों के समक्ष युवा की वरिष्ठ सदस्य सुश्री रानू शुक्ला, ब्रांच मैनेजर, जिला सहकारी बैंक, जगदलपुर और देवलाल साहू, वरिष्ठ प्रबंधक, ओरियन्टल इंश्योरेंस कंपनी लिमिटेड ने युवा से जुड़े अपने संस्मरण सुनाते हुए कहा कि उन्होंने अपनी सफ़लता सिर्फ युवा के वजह से ही प्राप्त की है। उनका प्रारंभिक जीवन गरीबी और संघर्ष में बीता। उन्हें क्या और कैसे पढ़ना है, इसका भी ज्ञान नहीं था, लेकिन श्री राजीव सर ने उन्हें अपने परिवार के सदस्य की तरह मानते हुए उनके हर सुख दुख में साथ खड़े रहे और सतत मार्गदर्शन प्रदान किया।
इसके उपरांत गिरीश पंकज, प्रसिद्ध साहित्यकार; अजय मधुकर काले, अध्यक्ष, महाराष्ट्र मंडल; डॉ रज्जू कुमार, चीफ इंस्पेक्टर ऑफ फैक्ट्रीस; राजेश जैन "राही", कवि; डॉ उदय भान सिंह चौहान, वरिष्ठ समाजसेवी ने संस्था "युवा" द्वारा शिक्षा के क्षेत्र में किए जा रहे प्रयासों की सराहना की और इस संस्था के संस्थापक एम राजीव के भागीरथ प्रयास की प्रशंसा की।
कार्यक्रम में संस्था के बच्चों द्वारा विभिन्न सांस्कृतिक प्रस्तुतियां दी गई। सुश्री शिखा और सुश्री अनामिका की जोड़ी ने ओडिसी नृत्य प्रस्तुत किया। मोनिका, आरती, युवांशु, देवकी, क्षमा एवं कालेश्वरी ने छत्तीसगढ़ी बारहमासी नृत्य की प्रस्तुति दी। यश और उसके साथी विभिन्न आसनों के द्वारा योग की प्रस्तुति दी। सुश्री संजना, सुश्री नंदिनी एवं सुश्री लक्ष्मी ने फिल्मी गीतों की प्रस्तुति दी। कार्यक्रम का आकर्षण युवा के नेत्रहीन सदस्य श्री चिराग का गायन रहा।
इस कार्यक्रम की विशेषता यह रही कि संस्था ने उन लोगों को सम्मानित किया जिन्होंने विगत 25 वर्षों के दौरान युवा को प्रत्यक्ष एवं परोक्ष रूप से सहयोग किया।
इस क्रम में साहित्य जगत से गिरीश पंकज, माणिक विश्वकर्मा, मीर अली मीर, डॉ त्रयंबक शर्मा, संपादक, कार्टून वॉच; राजेश जैन, लोक में राम शोध संस्थान, साहित्य सृजन संस्थान एवं साहित्य सद्भावना संस्थान को सम्मानित किया गया।
पत्रकारिता जगत से गिरीश वर्मा, कमल येरपुडे, ताबिर हुसैन, लवकुश शुक्ला, मलय बनर्जी, डॉ नरेन्द्र पांडे को सम्मानित किया गया।
समाज सेवा के क्षेत्र में भारतीय जैन संघठना, सुहिनी सोच, अजय मधुकर काले, राजेन्द्र सेठिया, भरत बजाज, एम वासुदेव राव, ललित गोलानी, लक्ष्मी नारायण लाहोटी, आशीष पाठक, विश्वजीत गुप्ता, डॉ विकास अग्रवाल, कैंसर सर्जन को सम्मानित किया गया।
कार्यक्रम में इस वर्ष के पीएससी टॉपर श्री स्वप्निल वर्मा को भी सम्मानित किया गया।
कार्यक्रम में कक्षा आठवीं में अध्ययनरत बालिका सुश्री काव्या के अंग्रेजी काव्य संग्रह का विमोचन किया गया।
कार्यक्रम में उपस्थित संत श्री रविकर दास साहेब ने अपने उद्बोधन में कहा कि सदगुरू कबीर जिस समता मूलक समाज की बात करते हैं, उसी समाज के निर्माण में संस्था युवा लगी हुई है। इसी वजह से उनके नेतृत्व में प्रदेश भर में आयोजित अध्यात्म सम्मेलनों में युवा की भागीदारी रहती है। उन सम्मेलनों में भागीदारी करने वाले लोगों को परिवार में शिक्षा के महत्व के बारे में बताना और बच्चों को अनिवार्य रूप से स्कूल भेजने के अपील करने का दायित्व, युवा संस्था का होता है। इसीलिए युवा से जुड़े बच्चे न सिर्फ शिक्षित हो रहें हैं बल्कि संस्कारी भी बनते हैं।
कार्यक्रम के अध्यक्षता कर रहे श्री पुरंदर मिश्रा ने उपस्थित युवाओं से मोबाईल के दुरूपयोग और नशा से बचने की सलाह दी। उन्होंने कहा कि अगर आज का युवा अनुशासित होकर समय का सदुपयोग करे तो बड़ी से बड़ी सफलता हासिल की जा सकती है।
कार्यक्रम के विशिष्ट अतिथि श्री श्रीनिवास राव मद्दी ने कहा कि संस्था युवा को राज्य के पिछड़े इलाकों में अपनी शाखाएं खोलकर उन इलाकों के छात्रों को आगे बढ़ाने का काम करना चाहिए। उन्होंने संस्था युवा को बस्तर में शाखा प्रारंभ करने का आग्रह किया और इस हेतु यथोचित सहयोग करने का आश्वासन भी दिया।
कार्यक्रम के मुख्य अतिथि केदार गुप्ता ने कहा कि उन्होंने अपने संपूर्ण जीवन में संस्था युवा के जैसे निस्वार्थ भाव से सेवा करने वाले संस्था को नहीं देखा। बगैर किसी शासकीय सहयोग के संस्था विगत 25 वर्षों से समाज के वंचित वर्गों के छात्रों को शिक्षा के माध्यम से आगे बढ़ाने का जो कार्य कर रही है, वह वाकई प्रेरणादायक है। उन्होंने कहा कि सनातन धर्म में गुरू के महिमा की व्याख्या की गई है और एम राजीव जैसे गुरू इसके प्रत्यक्ष प्रमाण हैं।
कार्यक्रम का संचालन युवा के सदस्य श्री गौरव मरकाम ने किया और धन्यवाद ज्ञापन दंतेवाड़ा के रहने वाले युवा के वरिष्ठ सदस्य मनोज गुप्ता ने किया।
युवा के इस रजत जयंती स्थापना दिवस उत्सव में उपस्थित अन्य प्रमुख हस्तियों में शंकर झा, निदेशक (वित्त), छग पुलिस विभाग; डॉ राकेश कामरान, प्रेरणा ब्लाइंड स्कूल, डॉ संगीता साहू, डीन, बीआईटी; टी श्रीनिवास रेड्डी, उपाध्यक्ष, चैंबर ऑफ कॉमर्स; सुश्री श्रद्धा बंछोर,सचिव, प्रदेश कुर्मी समाज; चेतन तारवानी, कर सलाहकार; जी स्वामी, अध्यक्ष, आंध्रा एसोसिएशन; भूपेंद्र तिवारी, वरिष्ठ पत्रकार; अभिजीत भट्टाचार्य, डायरेक्ट (फाइनेंस), न्यूवोको सीमेंट; अमित छत्रे, जीएम, फार्मेसी; टी गोपी, अध्यक्ष, टीडब्ल्यूएस, सुश्री नम्रता श्रीवास्तव, प्रोफेसर, शासकीय कॉलेज, अभनपुर; अभिषेक राय, फाइनेंस कंट्रोलर, एम्स, रायपुर; हेमंत शर्मा, दूरदर्शन; छबिलाल सोनी, वरिष्ठ कवि; सुश्री अंतरा गोवर्धन, अपना बल्ड बैंक; सुश्री आमना मीर, सहायक निदेशक, जनसंपर्क विभाग; राकेश कुमार, वरिष्ठ लेखा अधिकारी, पीडब्ल्यूडी, कांकेर; सतीश गुप्ता, वरिष्ठ अधिवक्ता, राजेंद्र ओझा, अध्यक्ष, चरैमेति फाउंडेशन; शुभम साहू, संयोजक, वक्ता मंच; सुश्री सोनल शर्मा, अधिकृत प्रतिनिधि, गोल्डन बुक ऑफ वर्ल्ड रिकॉर्ड; एस पी शर्मा, गायक; डॉ मीनाक्षी वाजपेई, अध्यक्ष, संगिनी संस्थान आदि शामिल थे।
इसके अलावा संस्था के पूर्व, वरिष्ठ एवं वर्तमान छात्र भारी संख्या में उपस्थित थे।
cg24
