पी.ओ.एस. मशीन से ही होगा उर्वरक का वितरण, लघु-सीमांत किसानों को प्राथमिकता  

पी.ओ.एस. मशीन से ही होगा उर्वरक का वितरण, लघु-सीमांत किसानों को प्राथमिकता  
समिति स्तर पर पर्याप्त भंडारण, वैज्ञानिकों द्वारा अनुशंसित मात्रा में दिया जा रहा उर्वरक  
 
नैनो यूरिया व नैनो डीएपी के उपयोग के लिए कृषकों को किया जा रहा जागरूक
 
रायपुर, 6 मई 2026। जिले में समिति स्तर पर उर्वरकों का पर्याप्त भंडारण कर कृषकों को पी.ओ.एस. मशीन के माध्यम से वैज्ञानिकों द्वारा अनुशंसित मात्रा के अनुसार उर्वरक का वितरण किया जा रहा है। 
 
निजी विक्रेताओं के माध्यम से उर्वरकों की मात्रा किसानवार, रकबावार एवं आधार नंबर के साथ रजिस्टर पर संधारित की जा रही है। उर्वरक वितरण में लघु एवं सीमांत कृषकों को प्राथमिकता दी जा रही है।
 
कृषि विभाग द्वारा किसानों को उर्वरक के विभिन्न विकल्प जैसे एन.पी.के., सुपर फास्फेट के उपयोग एवं नैनो यूरिया/नैनो डी.ए.पी. के संबंध में जागरूक किया जा रहा है। 
 
जिला प्रशासन ने स्पष्ट किया है कि उर्वरकों का वितरण पी.ओ.एस. मशीन के माध्यम से ही अनिवार्य किया गया है, ताकि पारदर्शिता बनी रहे और वास्तविक किसानों को निर्धारित मात्रा में उर्वरक उपलब्ध हो सके।