त्रिलोकी मां कालीबाड़ी में जगद्धात्री पूजा का भव्य आयोजन 30 को
त्रिलोकी मां कालीबाड़ी समिति डॉ. राजेंद्र नगर द्वारा 30 अक्टूबर 2025 को जगद्धात्री पूजा का भव्य आयोजन मंदिर परिसर में किया जा रहा है। कार्तिक माह शुक्ल पक्ष की नवमी के दिन आंवला नवमी के साथ ही जगद्धात्री पूजा का महा पर्व शुरू होता हैं। हिन्दू धर्म में जगद्धात्री पूजा का नवरात्रि पूजा की तरह विशेष स्थान है। ये पूजा पश्चिम बंगाल और ओडिशा में खासकर की जाती है। त्रिलोकी मां कालीबाड़ी समिति डॉ. राजेंद्र नगर के सचिव श्री विवेक बर्धन ने बताया कि 30 अक्टूबर को सुबह 9 बजे से पूजा प्रारंभ होगी। दोपहर 12.30 बजे पुष्पांजलि और 1.30 बजे भोग-प्रसाद का वितरण किया जाएगा। पूजा के दौरान समिति के समस्त पदाधिकरीगण, सदस्य एवं श्रद्धालुगण उपस्थित रहेंगे।
cg24
