पार्षद अर्जुमन ढेबर ने वार्ड में जल संकट की समस्या पर निगम पर उठाए सवाल समाधान शिविर में शिकायतकर्ताओं के साथ खाली मटका लेकर किया प्रदर्शन

पार्षद अर्जुमन ढेबर

पार्षद अर्जुमन ढेबर ने वार्ड में जल संकट की समस्या पर निगम पर उठाए सवाल समाधान शिविर में शिकायतकर्ताओं के साथ खाली मटका लेकर किया प्रदर्शन

पार्षद अर्जुमन ढेबर ने वार्ड में जल संकट की समस्या पर निगम पर उठाए सवाल

समाधान शिविर में शिकायतकर्ताओं के साथ खाली मटका लेकर किया प्रदर्शन

रायपुर। छत्तीसगढ़ की विष्णु देव साय सरकार प्रदेश भर में सुशासन तिहार मान रही है। इसके अंतर्गत अलग-अलग जगह पर समाधान शिविर का आयोजन किया जा रहा है। इसी क्रम में रायपुर के इंडोर स्टेडियम में भी आज समाधान शिविर का आयोजन किया गया। 

रायपुर की जनता अपनी अलग-अलग समस्याओं को लेकर इस शिविर में पहुंची थी। जिसमें विशेष रूप से मौलाना अब्दुल रऊफ वार्ड की पार्षद अर्जुमन ढेबर कुछ शिकायत कर्ताओं के साथ पेयजल की समस्या को लेकर समाधान शिविर में पहुंची थी। पार्षद ढेबर ने खाली मटका दिखाकर छत्तीसगढ़ सरकार और निगम प्रशासन से तीखे सवाल किए और पूछा कि, 'जब समस्याओं का धरातल पर समाधान ही नहीं हुआ तो बड़े-बड़े बोर्ड लगाकर समाधान शिविर आयोजित करने का क्या फायदा?'

पार्षद अर्जुमन ढेबर ने बताया कि उनके वार्ड में 32 से अधिक आवेदन प्रस्तुत किए गए हैं जिसमें से किसी का भी सही ढंग से समाधान नहीं हुआ, सरकार सिर्फ ढोंग कर रही है और जनता के साथ विश्वास घात कर रही है। उन्होंने कहा कि परिसीमन के बाद उनके क्षेत्र का घनत्व बड़ा है पर सफाई कर्मियों की संख्या और भी काम कर दी गई है, यह कहां का सुशासन है।

छत्तीसगढ़ सरकार लगातार दावा कर रही है कि समाधान शिविर के माध्यम से जनता को मूलभूत सुविधा उपलब्ध करा रहे हैं पर विपक्षी दल इसे सिर्फ छलावा मान रहे हैं।