भाजपा महिला मोर्चा की प्रदेश अध्यक्ष विभा अवस्थी ने कहा कि सरकार ने महिलाओं के आर्थिक सशक्तीकरण और सुरक्षा को प्राथमिकता दी है।

भाजपा महिला मोर्चा की प्रदेश अध्यक्ष विभा अवस्थी ने कहा कि सरकार ने महिलाओं के आर्थिक सशक्तीकरण और सुरक्षा को प्राथमिकता दी है।

राज्य की विकास दर और अमृत काल के विजन को दोगुना करने का लक्ष्य

रायपुर। भारतीय जनता पार्टी के समस्त मोर्चा पदाधिकारियों ने मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय के नेतृत्व में वित्त मंत्री ओ.पी. चौधरी द्वारा प्रस्तुत बजट का स्वागत करते हुए कहा है कि यह बजट अमृत काल के विजन और राज्य की विकास दर को दोगुना करने के लक्ष्य के साथ तैयार किया गया है।

भाजपा महिला मोर्चा की प्रदेश अध्यक्ष विभा अवस्थी ने कहा कि सरकार ने महिलाओं के आर्थिक सशक्तीकरण और सुरक्षा को प्राथमिकता दी है। रानी दुर्गावती योजना इस बजट की सबसे बड़ी घोषणाओं में से एक है। इसके तहत बच्चियों के 18 वर्ष पूरे होने पर उन्हें 1.50 लाख रुपये की सहायता राशि दी जाएगी। विवाहित महिलाओं को वार्षिक 12,000 रुपये की सहायता जारी रखने के लिए भारी भरकम बजट का प्रावधान किया गया है। शहरी क्षेत्र में 250 और ग्रामीण क्षेत्रों में 500 से अधिक नए आंगनबाड़ी भवनों के निर्माण का प्रस्ताव है।