State News
  • जगदलपुर : नशे में धुत्त रईसजादों की पलटी कार, कोई हताहत नही।
    जगदलपुर। कोतवाली थाना से लगभग चार सौ मीटर की दूरी पर शनिवार की शाम नशे में धुत्त युवकों से भरी एक कार सड़क किनारे स्थित दुकान के सामने खड़ी स्कूटी को ठोकर मारते हुए पलट गई है। इस घटना में किसी को भी गंभीर चोट नही पहुँची है। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार कोतवाली की ओर से क्विड कार सीजी 04 एमजी 6370 तेज रफ्तार से चाँदनी चौक की तरफ जा रही थी। इसी बीच सीताराम शिवालय मंदिर के सामने वाहन चालक ने वाहन से नियंत्रण खो दिया। नियंत्रण खोने की वजह से वाहन मंदिर के सामने स्थित हॉट चिप्स की दुकान के बाहर खड़ी स्कूटी वाहन को ठोकर मारते हुए सड़क किनारे कार पलट गई। प्रत्यक्षदर्शियों के मुताबिक कार में चार युवक सवार थे। सभी युवक नशे की हालत में दिख रहे थे। घटना के बाद वाहन में सवार एक युवक फरार हो गया है। पुलिस ने घटनास्थल से लोगों की भीड़ को हटाते हुए कार में सवार चार युवकों में से तीन युवकों को थाने लेकर आवश्यक कार्यवाही करने की तैयारी कर रही है। CG 24 News
  • अखिल भारतीय मध्य देशीय वैश्य सभा का चुनाव संपन्न -  मनीलाल हलवाई प्रदेश अध्यक्ष. नियुक्त
    महाराणा प्रताप नगर कोरबा में अखिल भारतीय मध्य देशीय वैश्य सभा का चुनाव संपन्न हुआ - मुख्य पर्यवेक्षक गुवाहाटी के मदन प्रसाद गुप्ता व राष्ट्रीय मंत्री धीरेंद्र कुमार शाह ने गरिमामय माहौल में सर्वसम्मति से मनीलाल हलवाई को प्रदेश अध्यक्ष, विनीत प्रसाद गुप्ता को महामंत्री, प्रमोद कुमार गुप्ता को कोषाध्यक्ष तथा अर्जुन गुप्ता को मीडिया प्रभारी नियुक्त किया - इस चुनावी बैठक में मुख्य रूप से लक्ष्मी शंकर गुप्ता, जगदेव शाह, मुकेश गुप्ता, लक्ष्मी प्रसाद गुप्ता, अरुण गुप्ता, राहुल गुप्ता सहित कोरबा, भिलाई,दुर्ग, मुंगेली सहित प्रदेश के अन्य जिलों से आए समाज के वरिष्ठ पदाधिकारी व समाज सेवी उपस्थित रहे - सीजी 24 न्यूज के लिए राहुल गुप्ता की रिपोर्ट
  • लोकसभा चुनाव के लिये कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष राहुल गांधी ने बनाई 5 महत्वपूर्ण समितियां - किसे क्या बनाया ?
    लोकसभा चुनाव के लिये कांग्रेस ने बनाई 5 महत्वपूर्ण समितियां कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष राहुल गांधी ने लोकसभा चुनावों हेतु छत्तीसगढ़ प्रदेश कांग्रेस कमेटी के लिये पांच समितियों का गठन किया है। ये समितियां है प्रदेश चुनाव समिति, प्रदेश चुनाव अभियान समिति, चुनाव समन्वय समिति, मीडिया समन्वय समिति, चुनाव प्रकाशन समिति है। प्रदेश चुनाव समिति - भूपेश बघेल चेयरमेन, मोतीलाल वोरा, टी.एस. सिंहदेव, अरविंद नेताम, धनेन्द्र साहू, रविन्द्र चौबे, सत्यनारायण शर्मा, मोहम्मद अकबर, देवती कर्मा, डॉ. शिव कुमार डहरिया, फ्रंटल संगठनों के सभी राज्य प्रमुख। प्रदेश चुनाव अभियान समिति - भूपेश बघेल चेयरमेन, टी.एस. सिंहदेव, ताम्रध्वज साहू, छाया वर्मा, कवासी लखमा, धनेन्द्र साहू, रविन्द्र चौबे, मोहम्मद अकबर, सत्यनारायण शर्मा, रूद्र गुरू, चिंतामणी महाराज, अमितेष शुक्ल, पुष्पा देवी सिंह, रामपुकार सिंह, मनोज मंडावी, राजेन्द्र तिवारी, डॉ. शिवकुमार डहरिया, देवती कर्मा, करूणा शुक्ला, महंत राम सुंदर दास, गंगा पोटाई, प्रेमसाय सिंह, अरूण वोरा, जयसिंह अग्रवाल, गुरूमुख सिंह होरा, कृष्ण कुमार यादव, धनेश पाटिला, अमरजीत भगत, गुरू बाल दास, लखेश्वर बघेल, पी.आर. खुंटे, अरविंद नेताम, किरणमयी नायक, अरूण भद्रा, इदरीश गांधी। चुनाव समन्वय समिति - पी.एल. पुनिया, मोतीलाल वोरा, डॉ. चंदन यादव, अरूण उरांव, भूपेश बघेल, टी.एस. सिंहदेव, ताम्रध्वज साहू, अरविंद नेताम, छाया वर्मा, धनेन्द्र साहू, रविन्द्र चौबे, सत्यनारायण शर्मा, गंगा पोटाई, मोहम्मद अकबर, देवती कर्मा, डॉ. शिवकुमार डहरिया, पुष्पा देवी सिंह, अमितेष शुक्ल, कमला मनहर, राजेन्द्र तिवारी। मीडिया कोआर्डिनेशन कमेटी - शैलेश नितिन त्रिवेदी, ज्ञानेश शर्मा, आर.पी. सिंह, किरणमयी नायक, सुशील शुक्ला, धनंजय सिंह ठाकुर, मोहम्मद असलम, घनश्याम राजू तिवारी, सुमित दास, अमित यदु, विकास दुबे, अभय नारायण राय, आलोक दुबे, जे.पी. श्रीवास्तव, पियुष कोसरे, विभोर सिंह, जितेन्द्र साहू, कमलजीत पिंटू, सुरेन्द्र वर्मा, जयवर्धन बिस्सा, मोहम्मद इकबाल, विकास तिवारी, विकास बजाज। इलेक्शन पब्लिसिटी कमेटी - रामगोपाल अग्रवाल, मोहम्मद अकबर, सत्यनारायण शर्मा, जयसिंह अग्रवाल, पारस चोपड़ा, शंकर अग्रवाल, प्रमोद दुबे, देवेन्द्र यादव, जतिन जायसवाल, डॉ. अजय तिर्की, अरूण सिंघानिया, सलाम रिजवी, अरूण भद्रा, इदरीश गांधी। CG 24 News
  • विकास तिवारी छत्तीसगढ़ मीडिया विभाग के कोऑर्डिनेशन टीम में प्रवक्ता नियुक्त
    छत्तीसगढ़ कांग्रेस कमेटी के प्रवक्ता विकास तिवारी को मुख्यमंत्री भूपेश बघेल की अनुशंसा पर राष्ट्रीय अध्यक्ष राहुल गांधी ने छत्तीसगढ़ मीडिया विभाग के कोऑर्डिनेशन टीम में प्रवक्ता नियुक्त किया है - CG 24 News
  • अवैध शराब ब्रिकी का विरोध करना पड़ा महंगा - हुई हत्या -
    मगरलोड. - धमतरी जिले के ब्लॉक मगरलोड के ग्राम पंचायत बेलोरा में अवैध शराब ब्रिकी का विरोध कर रहे मोहदी सोसाइटी के अध्यक्ष राजेंद्र सेन की हत्या कर दी गई। मिली जानकारी के मुताबिक घटना मगरलोड थाना इलाके की है जहां बीती रात करीब 7:30 बजे राजेंद्र सेन के घर के सामने आरोपी शराब पीकर गाली गलौच कर रहे थे। मना करने पर आरोपी नहीं माने और विवाद करते हुए चाकू से हत्या कर दी। मृतक राजेन्द्र सेन ग्राम बेलोरा में असामाजिक लोगों के खिलाफ आवाज उठाता था | मृतक के भाई व पूर्व जनपद सदस्य रोहित यादव ने बताया कि कई दिनों से शराब और गांजा की अवैध बिक्री गांव में चल रही है। घायल राजेन्द्र को मगरलोड सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र ले जाया गया जहां उन्हें मृत घोषित कर दिया गया - पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है, चार आरोपी चोवा राम उसके दो पुत्र लक्ष्मण और सहपाठी भीम निषाद को गिरफ्तार कर पुलिस मामले की जांच में जुट गई है। CG 24 News के लिए युगेन्द्र कुमार की रिपोर्ट
  • भाजपा शासन में चिप्स ने किया करोड़ों का घोटाला - 17 विभागों द्वारा चिप्स संस्था के ज़रिए 1921 निविदाओं के 4601 करोड़ की निविदाएं भारी गई - CAG का खुलासा.
    *सरकार की e टेंडरिंग प्रकिया में 17 विभागों द्वारा चिप्स संस्था के ज़रिए 1921 निविदाओं के 4601 करोड़ की निविदाएं भारी गई...खास बात की ये सभी निविदाएं एक ही कम्प्यूटर से भरी गई...* 79 वेंडर्स ने दो दो पेनकार्ड का उपयोग किया गया... जिसको वेरिफाई नही किया गया... ज़्यादातर वेंडर्स के कॉमन ईमेल आईडी से निविदा भारी गई... जिसमें पारदर्शिता का उलंघन किया गया...
  • विधायक अजय चंद्राकर ने विधानसभा के अंदर किसे कहा भागो यहां से - CG 24 News
    *अपमान के बाद वेल पर धरने बैठे विपक्ष के विधायक*, *पूर्व मंत्री बृजमोहन अग्रवाल और अजय चंद्राकर ने दिखाए तीखे तेवर* *रूठे विपक्ष को मानने पहुंचे सीनियर विधायक सत्यनारायण शर्मा को बृजमोहन अग्रवाल ने तीखे शब्दों में कहा शिव डहरिया हमारा मजाक उड़ायेंगे क्या हम बुद्धू हैं इस बीच अजय चंद्राकर ने कहा भागो यहां से* CG 24 News - Lavinderpal
  • पिछली सरकार के फैसलों को पलटने दिया ज्ञापन - बूढ़ातालाब का निजीकरण हो समाप्त - कन्हैया अग्रवाल

    राजधानी ही नहीं प्रदेश की ऐतिहासिक धरोहर बूढ़ातालाब और बुढ़ागार्डन को पिछली सरकार द्वारा निजी हाथों में देने के लिए किए गए षड्यंत्र को रोकने और उसकी लीज को तत्काल प्रभाव से समाप्त करने की मांग को लेकर आज रायपुर दक्षिण विधानसभा के प्रत्याशी कन्हैया अग्रवाल के नेतृत्व में एक प्रतिनिधिमंडल ने पर्यटन मंत्री श्री ताम्रध्वज साहू को ज्ञापन सौंपकर धरोहर को बचाने की मांग की है ।
         कन्हैया अग्रवाल ने कहा कि रायपुर शहर के इस गौरव को पूर्ववर्ती सरकार ने मुंबई की एक निजी कंपनी को 30 वर्ष के लिए बहुत ही मामूली दरों पर लीज में दे दिया है ,जिसके कारण कंपनी ने तालाब और गार्डन के साथ ही दानी कन्या शाला डिग्री गर्ल्स कॉलेज मार्ग पर चौपाटी बनाने का कार्य भी प्रारंभ किया है । 
       उल्लेखनीय है कि दानी गर्ल्स स्कूल मार्ग में चौपाटी बनाए जाने कई प्रयास असफल हो चुके हैं -  क्षेत्र की जनता लड़कियों के आवागमन के मार्ग में चौपाटी कदापि नहीं चाहती है - इसलिए हर बार चौपाटी के निर्णय को वापस लिया गया है। प्रतिनिधिमंडल ने मंत्री से निवेदन किया कि बूढ़ा तालाब और गार्डन को बचाने के लिए उसके सौंदर्यीकरण और उन्नयन का कार्य स्मार्ट सिटी प्रोजेक्ट से या अन्य किसी मद से किया जावे ताकि तालाब और गार्डन निजी हाथों में जाने से बच सकें साथ ही वाटर स्पोर्ट्स जैसी सुविधाएं भी विकसित करने की मांग मंत्री से की गई ,, मंत्री ताम्रध्वज साहू   ने आश्वस्त किया कि अधिकारियों को बुलाकर इस संबंध में जानकारी लेंगे एवं इस धरोहर को बचाने के लिए आवश्यक प्रयास किए जाएंगे । प्रतिनिधिमंडल में नागेंद्र वोरा, कोमल विश्वकर्मा, कल्याण साहू,धवल तिवारी शामिल थे ।

    CG 24 News - Singhotra  Lavinderpal 

  • भूपेश सरकार अनुभव हीन  - बृजमोहन अग्रवाल
    ब्रेकिंग : पूर्व मंत्री बृजमोहन अग्रवाल ने सदन में सरकार को अनुभवहीन बताया,कहा सरकार अभी नई-नई बनी है इन्हें सम्मान कैसे किया जाता है इसका ज्ञान नहीं है,जिसके बाद कांग्रेस विधायकों ने हंगामा किया - CG 24 News - Lavinderpal
  • ब्रेकिंग : विपक्ष का सदन से वाकआउट - शिवरतन शर्मा के अपमान की बात
    अध्यक्ष चरणदास महंत ने शिवरतन शर्मा को कहा विशेषाधिकार पर बोलने की अनुमति आपको नहीं दी गई है आप बैठ जाइये, जिसके बाद भाजपा विधायक शिवरतन शर्मा के अपमान की बात नहीं सहेंगे कहते हुए सदन से वाक आउट कर दिए - CG 24 News - Lavinderpal
  • बालोद : शक्कर कारखाने की उद्घाटन के दिन ही मशीनें खराब नहीं हो पाई गन्ना पेराई
    बालोद जिले के एकमात्र दंतेश्वरी मैय्या शक्कर कारखाना में उद्घाटन के दिन ही मशीन ख़राब होने की वजह से अभी तक किसानों का गन्ना पेराई कार्य नही किया जा सका। जिससे किसानों को काफी दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है। चीफ इंजीनियर के एल दीवान से बातचीत के दौरान उन्होंने बताया कि शाम तक मशीन ठीक हो जाएगी जहां मेंटेनेंश के नाम पर 3 करोड़ 10 लाख रुपए खर्च हुआ है उसके बाद भी कारखाना चालू नही हो पाया जो जाँच का विषय बनता है कारखाना के प्रबन्ध संचालक मुकेश कुमार ध्रुव ने अपना पलड़ा झाड़ते हुए इंजीनियरों को आने में देरी की वजह बताई। किसानों के साथ बातचीत के दौरान ग्राम मोखा एक किसान को 4 तारिक का टोकन दिया गया था। एवं अन्य किसानों को 5 तारिक को टोकन दिया गया था। लेकिन मशीन खराबी के नाम पर अभी तक कारखाना गन्ना पेराई का कार्य प्रारंभ नही हुआ है। जिससे किसानो को काफी दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है। भारत साहू मेड़की के किसान तीन दिनों से गन्ना कटाई कर चुके है ग्राम घोटिया निवासी किसान टुमन लाल साहू ने बताया कि किसान काफी मात्रा में गन्ना की फसल उगाये है। लेकिन सरकार द्वारा उसको समय पर नही लिया जा रहा है। वही रबी फसल की वजह से अन्य खेतो में पानी पलाया जा रहा है। जिससे किसानो को गन्ना काटकर निकालने में परेशानी हो रही है आलम यह है कि किसानो की हो रही दिक्कतों से प्रशासन को कोई फर्क नही पड़ता दिख रहा है किसानों ने बताया कि यही हाल रहा तो बालोद जिले के किसान गन्ना बोने से तौबा कर लेंगे - सीजी 24 न्यूज़ के लिए लक्ष्मण देवांगन की रिपोर्ट
  • नए साल में मिलेगी नई सौगाते समस्याओं के निराकरण के लिए प्रयास जारी - सुनील सिंह सोइन
    बालोद। दक्षिण पूर्व मध्य रेलवे के महाप्रबंधक सुनील सिंह सोइन आज अपने रायपुर मंडल का वार्षिक निरीक्षण कार्यक्रम के तहत बालोद पहुंचे। जहाँ उन्होंने पटरी सहित नव निर्माण एवं अन्य विषयों को परखा मीडिया से चर्चा में उन्होंने कहा कि नए साल में सभी तरफ नई सौगातें मिलेगी साथ ही सभी विषय जो दौरे में मुझ तक आये हैं उन्हें गम्भीरता से लेकर निराकरण किया जाएगा। बालोद दौरे के दौरान उन्होंने कर्मचारी निवास गार्डन सहित रेलवे स्टेशन के प्रत्येक जगहों के भ्रमण किया और गुणवत्ता की जांच भी की। साथ में उन्होंने बालोद रेलवे स्टेशन में बनाए गए गार्डन जहां सब्जी उगाये गए हैं और बाल उद्यान का भी भ्रमण किया। इसके साथ ही प्रबंधन द्वारा कुछ आयोजन भी रखे गए थे। जिसके तहत रंगोली आदि बनाए गए थे रंगोली बनाने वाले बच्चों का महाप्रबंधक ने सम्मान भी किया। इस दौरान उनके समक्ष की सारी बातें भी सामने आई। जिसमें आम जनता से लेकर राजनीतिक दलों ने विभिन्न मांगों को उनके समक्ष रखा जहां उन्होंने कहा कि समस्याओं पर जल्द ही निराकरण का उनका प्रयास रहेगा। सभी बातों को गंभीरता से लिया जा रहा है। नए साल में नई सौगातें मिलेंगी। एवं पत्रकार वार्ता के दौरान पूछे गए सवालों के जवाब में कहा कि जो भी शिकायत एवं सुझाव दिए गए हैं उन्हें अमल करने का प्रयास करूंगा। इस दौरे में महाप्रबंधक सुनील सिंह सोइन के साथ रायपुर मंडल के मंडल रेल प्रबंधक कौशल किशोर बिलासपुर मुख्यालय के प्रधान मुख्य विभागाध्यक्ष महाप्रबंधक के सचिव हिमांशु जैन एवं उप महाप्रबंधक सामान्य प्रकाश चंद्र त्रिपाठी भी उनके साथ इस दौरे में शामिल रहे। CG 24 News Balod - Laxman Dewangan