State News
  • प्रदेश के डीजीपी से मिलना हुआ आसान डीजीपी डी एम अवस्थी ने निर्धारित किया समय
    हर दिन दोपहर में 1 से 3 बजे उनसे पुलिस मुख्यालय में आकर मिला जा सकता है और हर कोई अपनी समस्याएं रख सकता हैं.... पुलिस कर्मी और उनके परिवार शुक्रवार को उनसे मुलाकात कर अपनी समस्या रख सकते हैं - डी एम अवस्थी- CG 24 News के लिये लविंदरपाल की रिपोर्ट
  • मीडिया में आए समाचार को तत्काल संज्ञान में  लिया भूपेश बघेल ने - रविवार की शासकीय छुट्टी के बावजूद कुछ ही घण्टों में दिव्यांगता प्रमाण-पत्र के साथ व्हील चेयर

    दिव्यांग बालक गोविन्द गोपाल के दोनों हाथ और पैर नहीं हैं, लेकिन उसका मनोबल काफी ऊंचा है और वह पढ़ लिखकर जीवन में कुछ बनना चाहता है। उसकी यह चाहत थी कि उसे व्हील चेयर मिल जाए, क्योंकि अभी उसके दादा जी उसे गोद में बैठाकर स्कूल ले जाते है। रायगढ़ जिले के ग्राम मुनुंद (विकासखंड धरमजयगढ़) निवासी एक दिव्यांग बच्चे की तकलीफ के बारे में जानकारी मिलते ही तत्काल रायगढ़ जिला प्रशासन को उस बच्चे की तत्काल मदद करने के निर्देश दिए मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने । जिला प्रशासन की ओर से समाज कल्याण विभाग के उप संचालक आर. के. साहू और धरमजयगढ़ के विकासखंड चिकित्सा अधिकारी (बीएमओ) डॉ. बी.एल. भगत इस बच्चे के गांव पहुंच गये। अधिकारियों ने वहां उसके घर जाकर उसे तुरंत दिव्यांगता का प्रमाण-पत्र के साथ व्हील चेयर भी प्रदान कर दिया। अब नौ साल का यह दिव्यांग बालक गोविन्द गोपाल आसानी से स्कूल जा सकेगा और अपनी पढ़ाई कर सकेगा। इस नन्हें बालक के दोनों हाथ पैर नहीं होने के कारण उसे कृृत्रिम हाथ और पैर लगाए जाएंगे, जिसके लिए अधिकारियों ने आज उसके हाथ-पैरों का नाप भी लिया।

    CG 24 News

  • जगदलपुर के दलपत सागर में मिली एक लड़के की लाश
    जगदलपुर : दलपत सागर मे एक लडके की लाश बरामद हुई है। उस लडके के विषय मे अभी तक कोई जानकारी प्राप्त नही हो पाई है।*
  • छग राज्य निर्माण के बाद से प्रदेश के किसानों ने 15 वर्ष भाजपा को सत्ता नेतृत्व का अवसर दिया,उन्ही किसानों से धोखा करती रही  भाजपा - कांग्रेस  प्रवक्ता घनश्याम राजू तिवारी

    छत्तीसगढ़ प्रदेश कांग्रेस कमेटी के प्रवक्ता घनश्याम राजू तिवारी ने वरिष्ठ भाजपा प्रवक्ता सचिदानंद उपासने के किसानो पर दिये गए बयान पर पलटवार करते हुए कहा है कि अपने घोषणा पत्र जिसे संकल्प पत्र का नाम दिया और सत्ता प्राप्ति के पश्चात अपने वायदों से मुकर गयी, किसानों को तड़पता बिलखता छोड़ दुर्दशा की ओर ढकेल दिया, कृषि कर्ज़ से आहत किसानों को आत्महत्या करने पर मजबूर किया। अहंकार मे भाजपाइयों ने कभी भी आंसू पोछने का प्रयास नही किया वही दूसरी ओर भाजपा सत्ता के नशे में तिहार, उत्सव मनाते रहे और आज छत्तीसगढ़ की जनता ने उनके कर्मों की सजा दी है - प्रदेश प्रवक्ता घनश्याम राजू तिवारी ने केंद्र और राज्य की भाजपा पर किसान विरोधी होने का आरोप लगाते हुए कहा कि,भाजपा स्वामीनाथन कमेटी की सिफारिशों को लागू कराने तथा किसानों की आय में 50 प्रतिशत वृद्धि की बात कर वोट पा लिया मगर आज साढ़े चार वर्ष बीतने के बाद उनका यह वादा भी जुमला साबित हुआ। भाजपा किसानों को सिर्फ और सिर्फ सत्ता प्राप्ति का माध्यम समझती रही वो आज किसान हितचिंतक होने का ढोंग कर रहे है। कृषि ऋण को माफ करने ऐतिहासिक फैसला है। भाजपा का किसानों के प्रति घड़ियाली आंसू प्रदेश की जनता बखूबी समझती है,आने वाले लोकसभा चुनाव में उन्हें फिर से इस दिखावे की राजनीति का मजा चखायेगी।

      CG 24 News - Singhotra

     

  • कर्ज माफी का विरोध कर अजय चंद्राकर किसानों का विरोध कर रहे हैं - सुशील आनंद शुक्ला

    अजय चंद्राकर जैसे नेताओं के अहंकार, बदजुबानी के कारण ही भाजपा की दुर्गति हुई - किसानों की कर्ज माफी और धान की कीमत 2500 रू. होने पर भाजपा के पेट में दर्द हो रहा - कांग्रेस भाजपा नेता पूर्व मंत्री अजय चंद्राकर द्वारा कांग्रेस सरकार के द्वारा किसानों के कर्ज माफी के निर्णय के सम्बंध में दिए गए बयान का कांग्रेस ने कड़ा प्रतिवाद किया है। प्रदेश कांग्रेस के मुख्य प्रवक्ता सुशील आनंद शुक्ला ने कहा कि कांग्रेस सरकार ने मुख्यमंत्री के शपथ ग्रहण के एक घण्टे के अंदर किसानों का कर्जा माफ कर दिया है। अजय चंद्राकर में हिम्मत है तो वे अपनी घोषणा के अनुसार विधायक पद से तत्काल इस्तीफा दें। अजय चंद्राकर जैसे नेताओं की बदज़ुबानी और अहंकार के कारण ही छत्तीसगढ़ में भारतीय जनता पार्टी की इतनी दुर्गति हुई है। अब जनता ने तो भाजपा को सम्मानजनक विपक्ष कहलाने के लायक भी नही छोड़ा है, सदन के तिहत्तर फीसदी से भी अधिक हिस्से में कांग्रेस के विधायक बैठ कर राज्य के हितों के लिए काम करेंगे। भाजपा नेता अपने अहंकार और अशिष्ट आचरण में बदलाव नही करेंगे तो कुछ दिनों बाद छत्तीसगढ़ में भाजपा बीते दिनों की पार्टी बन जाएगी। भारतीय जनता पार्टी ने अपने पंद्रह वर्षो के शासन काल में राज्य के किसानों के साथ-साथ प्रदेश के हर वर्ग के साथ वायदा खिलाफी की थी। किसानों को पूरे पांच साल बोनस का वायदा कर दो वर्ष का बोनस नही दिया था। धान का समर्थन मूल्य 2100 रु. प्रतिक्विंटल करने का वायदा कर भाजपा ने नही दिया। आज जब कांग्रेस ने अपनी घोषणा के अनुसार किसानों का कर्जा माफ कर दिया, धान की खरीदी 2500 रु. प्रतिक्विंटल में करना शुरू कर दिया है तब कांग्रेस सरकार के द्वारा किसानों के हित में लिये जा रहे निर्णयों से भाजपा नेताओं के पेट मे दर्द होना शुरू हो गया है। कर्ज माफी का विरोध कर अजय चंद्राकर किसानों का विरोध कर रहे हैं। वही राज्य है, वही संसाधन हैं कांग्रेस सरकार और मुख्यमंत्री भूपेश बघेल की इच्छाशक्ति और खेती और किसानों के प्रति प्रतिबद्धता है कि आज छत्तीसगढ़ के किसान ऋण मुक्त हो गये है और उनके धान की कीमत 2500 रु. हो गया है।CG 24 News - Singhotra

  • महात्मा गांधी के धमतरी में कण्डेल नहर सत्याग्रह  की 100वीं वर्षगांठ --  होंगे विभिन्न कार्यक्रम

    ब्रिटिश काल में छत्तीसगढ़ के ऐतिहासिक कण्डेल नहर सत्याग्रह के दौरान राष्ट्रपिता महात्मा गांधी का 21 दिसम्बर को धमतरी व कण्डेल आगमन को 100 वर्ष पूरे होने जा रहे हैं। इस अवसर पर पंचायत एवं ग्रामीण विकास विभाग के निर्देशानुसार पुण्य स्मरण समारोह का आयोजन जिला प्रशासन द्वारा किया जाएगा, जिसके तहत विभिन्न कार्यक्रम एवं गतिविधियां आयोजित की जाएंगी।
    नगरपालिक निगम धमतरी के आयुक्त रमेश कुमार जायसवाल ने बताया कि शुक्रवार 21 दिसम्बर को शहर के मकई चौक के समीप स्थित गार्डन में सुबह 10.30 बजे गोष्ठी आयोजित की जाएगी जिसमें नगर के वरिष्ठजनों, प्रबुद्धजनों व वक्ताओं को आमंत्रित कर महात्मा गांधी के कण्डेल व धमतरी आगमन के संबंध में उद्बोधन एवं विचार प्रकट किए जाएंगे। इसी प्रकार नहर सत्याग्रह के जनक बाबू छोटेलाल श्रीवास्तव गृहग्राम (गौरव ग्राम) कण्डेल में भी राष्ट्रपिता महात्मा गांधी के आगमन के पुण्य स्मरण स्वरूप समारोह आयोजित कर विभिन्न कार्यक्रम कराए जाएंगे। प्राप्त जानकारी के अनुसार सुबह 10.45 से 11.30 बजे तक नवागांव चौक से नहर तक एवं नहर से कार्यक्रम स्थल शासकीय माध्यमिक शाला कण्डेल तक पदयात्रा निकाली जाएगी तथा 11.40 से 11.45 तक अतिथियों द्वारा महात्मा गांधी के चित्र पर माल्यार्पण किया जाएगा। इसी तरह शासकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय कण्डेल के विद्यार्थियों द्वारा सुबह 11.55 से दोपहर 12 बजे तक स्वागत गीत गाया जाएगा और दोपहर 12 से 12.10 बजे तक स्वतंत्रता सेनानियों का सम्मान किया जाएगा। तदुपरांत विद्यार्थियों द्वारा ही दोपहर 12.10 से 12.30 तक भजन, लघुनाटिका का प्रस्तुतिकरण किया जाएगा। इसके बाद पंडित लखनलाल मिश्र स्वतंत्रता संग्राम सेनानी शोधपीठ के अध्यक्ष डॉ. रमेन्द्रनाथ मिश्र मुख्य वक्ता के तौर पर कार्यक्रम को संबोेधित करेंगे तथा इसके पश्चात् अन्य मंचस्थ अतिथियों के द्वारा महात्मा गांधी के कण्डेल आगमन पर प्रकाश डाला जाएगा। इन कार्यक्रमों में कलेक्टर डॉ. सी.आर. प्रसन्ना सहित विभिन्न विभागों के अधिकारी उपस्थित रहेंगे। CG 24 News

  • राहुल अन्तर्राष्ट्रीय साजिश कर रहे हैं -  जे.पी.सी. से बड़ी संस्था सर्वोच्च न्यायालय - धरमलाल कौशिक
    भाजपा प्रदेशाध्यक्ष धरमलाल कौशिक ने कहा कि उच्चतम न्यायालय द्वारा राफेल खरीदी को लेकर दायर याचिका खारिज होने के बाद जे.पी.सी. गठन की मांग जनता की आंख में धूल झोकने जैसा है क्योंकि जे.पी.सी. से बड़ी संस्था सर्वोच्च न्यायालय है और न्यायालय के खारिज होने का बाद जे.पी.सी. की मांग बेमानी है। कांग्रेस पार्टी अपने गिरेंबा में झाकने की कोशिश करें। अब सोशल मीडिया युग में कांग्रेसियों की चालाकियां नहीं चलने वाली नहीं है। राफेल पर प्रधानमंत्री मोदी जी को बदनाम करने की कांग्रेसी साजिश परवान नहीं चढ़ेगी। अब फोन के माध्यम से सच सबके सामने है, हर जानकारी जनता के मोबाइल पर है। भाजपा प्रदेशाध्यक्ष धरमलाल कौशिक ने कहा कि राहुल गांधी झूठ की राजनीति छोड़े। बिना अनुभव के कारण ज्योतिरादित्य सिंधिया व सचिन पायलेट को मुख्यमंत्री पद से दूर रखने वाले राहुल गांधी अपने कौन से अनुभव के कारण प्रधानमंत्री बनने का सपना देख रहे हैं। कांग्रेस पार्टी अध्यक्ष राहुल गांधी राफेल पर गलत बयान बाजी कर देश व सेना का मनोबल गिराने का काम कर रहे हैं और उनका यह व्यवहार किसी अन्तर्राष्ट्रीय साजिश का हिस्सा प्रतीत होता है। राफेल विमान आज देश की आवश्यकता है और इस संजीदा मामले में कांग्रेस पार्टी का अनर्गल प्रलाप देशहित में नहीं है।  भारतीय जनता पार्टी प्रदेशाध्यक्ष धरमलाल कौशिक ने कांग्रेस नेता अजय माकन की पत्रकारवार्ता के जवाब में कहा कि वैश्विक राजनीति के इतिहास में कांग्रेस में कांग्रेस जैसी भ्रष्ट पार्टी लोकतंत्र ने नहीं देखा। अफसोस की बात यह है कि जिस पार्टी के नाम लाखों करोड़ के घोटाले का कलंक है, वह सुप्रीम कोर्ट द्वारा दिये क्लीन चिट के बावजूद केन्द्र सरकार पर सवाल उठा रहे हैं। उन्होंने कहा कि कांग्रेस पार्टी अपने नेता राहुल गांधी के बोले झूठ को सही साबित करने के लिए संसद से सड़क तक झूठ बोल रही है। उन्होंने कहा कि लोकसभा के चालू शीत सत्र में राफेल मामले पर गृहमंत्री राजनाथ सिंह द्वारा चर्चा कराए जाने की बात को अनसुना कर कांग्रेसी पूरे देश में अपना ढोल पीट रहे हैं।
  • कांग्रेस के जनघोषणा पत्र पर अमल शुरू - जन घोषणा पत्र के अनुरूप बनेगी योजनाएं : मुख्य सचिव ने दिए विभागवार कार्ययोजना बनाने के निर्देश -

    कांग्रेस के जन घोषणा पत्र के विभिन्न बिन्दुओं के क्रियान्वयन के लिए प्रशासनिक तैयारियां शुरू हो गयी है। मुख्य सचिव अजय सिंह ने इस सिलसिले में आज यहां मंत्रालय (महानदी भवन) में विभिन्न विभागों के वरिष्ठ अधिकारियों की बैठक ली। उन्होंने कहा कि समस्त विभागीय योजनाओं के क्रियान्वयन के लिए विस्तृत कार्ययोजना बनायी जाए और क्रियान्वयन में होने वाले व्यय का आकलन भी किया जाए। कार्ययोजना तैयार करने के बाद उनका परीक्षण विभागीय मंत्रियों द्वारा किया जाएगा। योजनाओं के सुचारू संचालन के लिए आगामी बजट में भी प्रावधान किया जाएगा।
    बैठक में कृषि विभाग के अपर मुख्य सचिव  सुनील कुजूर, वन विभाग के अपर मुख्य सचिव  सी.के. खेतान, अपर मुख्य सचिव पंचायत एवं ग्रामीण विकास आर.पी. मण्डल, अपर मुख्य सचिव वित्त  अमिताभ जैन, विशेष पुलिस महानिदेशक आर.के.विज, प्रमुख सचिव खाद्य श्रीमती ऋचा शर्मा, सचिव खनिज संसाधन  सुबोध सिंह, प्रमुख सचिव विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी  संजय शुक्ला, सचिव मुख्यमंत्री एवं स्कूल शिक्षा गौरव द्विवेदी, सचिव महिला एवं बाल विकास डॉ. एम. गीता, सचिव स्वास्थ्य श्रीमती निहारिका बारिक सिंह, सचिव उच्च शिक्षा सुरेन्द्र जायसवाल, सचिव वाणिज्यिककर (आबकारी)  डी.डी. सिंह, सचिव उद्योग डॉ. कमलप्रीत सिंह, सचिव ग्रामोद्योग  हेमंत पहारे, सचिव आदिम जाति, अनुसूचित जाति विकास सुश्री रीना बाबा साहेब कंगाले, सचिव जल संसाधन अविनाश चम्पावत, सचिव नगरीय प्रशासन एवं विकास  निरंजन दास, सचिव राजस्व एन.के. खाखा, विशेष सचिव श्रम विभाग सुश्री आर.शंगीता, विशेष सचिव सहकारिता तथा सामान्य प्रशासन सुश्री रीता शांडिल्य, विशेष सचिव समाज कल्याण  आर. प्रसन्ना, विशेष सचिव वाणिज्यिककर विभाग पी. शंगीता, विशेष सचिव लोक स्वास्थ्य यांत्रिकी  पी. अन्बलगन, नया रायपुर विकास प्राधिकरण के सीईओ  रजत कुमार, अतिरिक्त सचिव विधि विभाग मनीष कुमार ठाकुर सहित विभिन्न विभागों के वरिष्ठ अधिकारी उपस्थित थे।

    CG 24 News

     

  • करेंट लगने से घायल 14 साल  के राहुल लेखम की मौत - बीजापुर
    *Breaking News Bijapur -* बिजली विभाग की लापरवाही से एक बच्चे की मौत - करेंट लगने से घायल 14 साल के राहुल लेखम पिता पायकु लेखम स्याम नगर वार्ड क्र06 को जिला अस्पताल लाया गया था जहां इलाज के दौरान उसकी मौत हो गयी,, ।नरेन्द पदम cg24 news bijapur
  • मोबाइल फोन का वितरण फिलहाल स्थगित रखने के निर्देश -  ईमानदारी से काम करने वाले अधिकारियों को सरकार का पूरा संरक्षण - भूपेश बघेल मुख्यमंत्री

    मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने जिलों में सरकारी मोबाइल फोन का वितरण फिलहाल स्थगित रखने के निर्देश दिए और कहा कि इस सम्बंध में शासन स्तर पर बाद में उचित निर्णय लिया जाएगा। उन्होंने यह भी कहा कि सभी सरकारी अधिकारी पूरी ईमानदारी से जनता की सेवा करें। ईमानदारी से काम करने वाले अधिकारियों को सरकार पूरा संरक्षण देगी। श्री बघेल ने संभागीय आयुक्तों और कलेक्टरों से कहा-जनहित के किसी भी मुद््दे पर अधिकारी मुझसे निःसंकोच चर्चा कर सकते हैं। उन्होंने वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग में मंत्री द्वय  टी.एससिंहदेव और  ताम्रध्वज साहू ने जिलों में किसानों को कृषि उपजों का उचित मूल्य दिलाने के लिए खाद्य प्रसंस्करणउद्योगों की जरूरत पर बल दिया  इस पर मुख्यमंत्री ने जिला कलेक्टरों को इसके लिए कार्य योजना बनाने के निर्देश दिए। श्री टी.एससिंहदेव ने कहा कि स्कूल-कॉलेज आने जाने वाली बालिकाओं की सुरक्षा के सभी जरूरी उपाय करने चाहिए। यह विषय हमारे जन घोषणा पत्र में भी शामिल है। मुख्यमंत्री ने पुलिसअधिकारियों को इस संबंध में जरूरी निर्देश दिए। श्री भूपेश बघेल ने प्रदेश के विभिन्न जिलों में फसलों की वर्तमान स्थिति के बारे में भी जानकारी ली। उन्होंने मुंगेली जिले के संदर्भ में जलाशयों में पानी की उपलब्धता के बारे में भी पूछा। मुख्यमंत्री ने जिला कलेक्टरों को नामांतरणबंटवारा और सीमांकन के मामलों कातत्परता से निराकरण करवाने के भी निर्देश दिए।

    CG 24 News - Singhotra

  • रायपुर ब्रेकिंग   मुख्यमंत्री भूपेश बघेल पहुंचे आनंद धाम आश्रम   गीतांजलि नगर में स्थित है आश्रम  महाराज रितेश्वर के करेंगे दर्शन ओर लेंगे आशीर्वाद  मुख्यमंत्री बनने के बाद बघेल पहली बार पहुंच रहे हैं आश्रम
    मुख्यमंत्री भूपेश बघेल पहुंचे आनंद धाम आश्रम गीतांजलि नगर में स्थित है आश्रम महाराज रितेश्वर के करेंगे दर्शन ओर लेंगे आशीर्वाद मुख्यमंत्री बनने के बाद बघेल पहली बार पहुंच रहे हैं आश्रम
  • तिरपाल घोटाला - प्रशासन की लापरवाही से भीग रहा धान
    जिला मुख्यालय बालोद से लगभग 10 किलोमीटर दूर बड़गांव में लगातार हो रही बारिश के बाद में धान को ठीक तरह नही ढका गया है। जिसके कारण धान भीग रहा है। सेवा सहकारी समिति मर्यादित समिति के प्रबंधक की लापरवाही के कारण लाखो का धान भीगकर खराब हो रहा है। शासन से तिरपाल के लिए पूरी राशि प्राप्त होने के बावजूद भी धान को पूरी तरह ढककर नही रखा गया - जिससे धान भीगकर खराब हो रहा है। समिति द्वारा अब तक कुल 14554.40 क्विंटल धान खरीदी की गई है। समिति में बारिश के चलते सोमवार को खरिदी बंद रही। सोमवार को हुई लगातार बारिश के चलते जिले के कई धान खरीदी केंद्रों में पानी भर गया है। खरीदी केंद्रों में छोटी तीरपाल तथा पॉलीथिन के सहारे धान को ढंका गया है। तेज बारिश के चलते कई खरीदी केंद्रों में बारदाने पूरी तरह भीग गये तथा धान भी भीग रहा है। भीषण बारिश के कारण अनुमान लगाया जा रहा की जिले में लगभग एक सप्ताह तक धान खरीदी बंद रहेगी। सीजी 24 न्यूज़ के लिए लक्ष्मण देवांगन की रिपोर्ट