State News
  • PET, PPHT की प्रवेश परीक्षा 25 जून से, 17 मई से 8 जून तक कर सकते हैं आवेदन

    रायपुर। छत्तीसगढ़ व्यवसायिक परीक्षा मंडल ने साल 2023-24 सत्र में राज्य के PET और PPHT व्यावसायिक पाठ्यक्रमों में प्रवेश लेने के लिए प्रवेश परीक्षाओं की तारीखों की घोषणा कर दी है। इन पाठ्यक्रमों में भर्ती लेने वाले अभ्यर्थियों के लिए 25 जून को एंट्रेंस एग्जाम लिया जाएगा।

    व्यापम की ओर से परीक्षा के लिए ऑनलाइन आवेदन 17 मई से 8 जून तक लिए जाएंगे। इसके बाद त्रुटि सुधार के लिए 9 जून से 11 जून तक का समय तय किया गया है। अभ्यर्थियों के लिए इस परीक्षा का एडमिट कार्ड 19 जून को जारी किया जाएगा। इस परीक्षा में शामिल होने वाले छत्तीसगढ़ के स्थानीय निवासियों को किसी भी प्रकार का परीक्षा शुल्क नहीं देना होगा। उन्हें केवल ऑनलाइन फॉर्म भरना होगा। जो निशुल्क रहेगा।

  • मोदी सरकार के 9 साल जनता बदहाल - कांग्रेस

    कांग्रेस मोदी सरकार की विफलता, वायदा खिलाफी को जनता तक ले जायेगी​

    15 लाख न देना, 2 करोड़ रोजगार पर धोखा, बढ़ती महंगाई मोदी सरकार की विफलता के स्मारक है


    रायपुर/16 मई 2023। मोदी सरकार के 9 साल जनता की बदहाली का रहा। प्रदेश कांग्रेस संचार विभाग अध्यक्ष सुशील आनंद शुक्ला ने कहा कि मोदी राज में देश की जनता महंगाई, बेरोजगारी से जितनी परेशान है उतना कभी नहीं रही। भाजपा सरकार मोदी सरकार की कौन सी उपलब्धि को जनता के बीच लेकर जाने की बात कर रही है। कांग्रेस मोदी सरकार की नाकामियों को जनता तक पहुंचायेगी। जनता मोदी सरकार की विफलता को खुद भोग रही है। मोदी सरकार 9 साल स्वतंत्र भारत के काला अध्याय रहे है। इन आठ सालों में देश की प्रगति रूक गयी। देश की बेरोजगारी दर घट गयी, लोगों की नौकरियां चली गयी, 2.5 करोड़ लोगों के हाथों से कमाई के साधन छिन गये। 45 करोड़ लोगों की नौकरी और रोजगार पाने इच्छा समाप्त हो चुकी है। आजादी के बाद पहली बार देश की उत्पादकता इतने निचली स्तर पर है, बेरोजगारी दर आसमान छू रही है। महंगाई बेलगाम है। नोटबंदी, जीएसटी जैसे अदूरदर्शी निर्णयों ने देश के उद्योग धंधे अर्थ तंत्र की कमर को तोड़कर रख दिया है। 
    प्रदेश कांग्रेस संचार विभाग अध्यक्ष सुशील आनंद शुक्ला ने कहा कि मोदी सरकार के 9 साल भाजपा के झूठे वायदों और जनता को मुंह चिढ़ाने वाले साबित हुये। जनता से हर के खाते में 15 लाख देने के वायदों को जुमला बता दिया, हर साल 2 करोड़ युवाओं को नौकरी देने के वायदे पर मोदी सहित पूरी भाजपा की बोलती बंद है। अच्छे दिन लाने का वायदा जनता से किया था लेकिन अच्छे दिन आये देश के तीन नाम चीन उद्योपतियों के तीनों धन्ना सेठ हर दिन 1000 करोड़ कमाने लगे 35 रू. लीटर पेट्रोल देने का वायदा करने वाले मोदी पेट्रोल-डीजल पर 35 रू. एक्साईज वसूलने लगे थे। किसानों की आय 2022 तक दुगनी करने का वायदा करने वाले मोदी किसानों से खेती किसानी छीनने के लिये कानून बना दिये थे। देश में थोक महंगाई 30 सालों में सबसे ज्यादा 15.08 प्रतिशत हो गयी। खुदरा महंगाई मोदी के शासन काल में सबसे ज्यादा 7.8 प्रतिशत हो गयी। बेशर्म भाजपाई मोदी सरकार की इसी नाकामी को जनता को बतायेंगे।
    प्रदेश कांग्रेस संचार विभाग अध्यक्ष सुशील आनंद शुक्ला ने कहा कि 9 साल में मोदी सरकार ने एक भी सार्वजनिक उपक्रम नहीं लगाया। लोगों को रोजगार देने कोई व्यवस्था नहीं किया। देश में एक भी बड़ा सिंचाई का बांध, विद्युत संयंत्र नहीं बनाया गया। देश में पहले से चल रहे मुनाफा देने वाले देश की 22 सरकारी कंपनियों को मोदी सरकार ने बेच दिया। एलआईसी, एयर इंडिया का निजीकरण हो गया। रेलवे पर भी मोदी सरकार की बुरी निगाह है। ऐसी अकर्मण्य और नक्कारी सरकार की किन उपलब्धियों के प्रचार की बात भाजपाई जनता के बीच करेंगे। 

  • कांग्रेस मोदी सरकार की विफलता, वायदा खिलाफी को जनता तक ले जायेगी*
    *मोदी सरकार के 9 साल जनता बदहाल - कांग्रेस* *कांग्रेस मोदी सरकार की विफलता, वायदा खिलाफी को जनता तक ले जायेगी* *15 लाख न देना, 2 करोड़ रोजगार पर धोखा, बढ़ती महंगाई मोदी सरकार की विफलता के स्मारक है* रायपुर/16 मई 2023। मोदी सरकार के 9 साल जनता की बदहाली का रहा। प्रदेश कांग्रेस संचार विभाग अध्यक्ष सुशील आनंद शुक्ला ने कहा कि मोदी राज में देश की जनता महंगाई, बेरोजगारी से जितनी परेशान है उतना कभी नहीं रही। भाजपा सरकार मोदी सरकार की कौन सी उपलब्धि को जनता के बीच लेकर जाने की बात कर रही है। कांग्रेस मोदी सरकार की नाकामियों को जनता तक पहुंचायेगी। जनता मोदी सरकार की विफलता को खुद भोग रही है। मोदी सरकार 9 साल स्वतंत्र भारत के काला अध्याय रहे है। इन आठ सालों में देश की प्रगति रूक गयी। देश की बेरोजगारी दर घट गयी, लोगों की नौकरियां चली गयी, 2.5 करोड़ लोगों के हाथों से कमाई के साधन छिन गये। 45 करोड़ लोगों की नौकरी और रोजगार पाने इच्छा समाप्त हो चुकी है। आजादी के बाद पहली बार देश की उत्पादकता इतने निचली स्तर पर है, बेरोजगारी दर आसमान छू रही है। महंगाई बेलगाम है। नोटबंदी, जीएसटी जैसे अदूरदर्शी निर्णयों ने देश के उद्योग धंधे अर्थ तंत्र की कमर को तोड़कर रख दिया है। प्रदेश कांग्रेस संचार विभाग अध्यक्ष सुशील आनंद शुक्ला ने कहा कि मोदी सरकार के 9 साल भाजपा के झूठे वायदों और जनता को मुंह चिढ़ाने वाले साबित हुये। जनता से हर के खाते में 15 लाख देने के वायदों को जुमला बता दिया, हर साल 2 करोड़ युवाओं को नौकरी देने के वायदे पर मोदी सहित पूरी भाजपा की बोलती बंद है। अच्छे दिन लाने का वायदा जनता से किया था लेकिन अच्छे दिन आये देश के तीन नाम चीन उद्योपतियों के तीनों धन्ना सेठ हर दिन 1000 करोड़ कमाने लगे 35 रू. लीटर पेट्रोल देने का वायदा करने वाले मोदी पेट्रोल-डीजल पर 35 रू. एक्साईज वसूलने लगे थे। किसानों की आय 2022 तक दुगनी करने का वायदा करने वाले मोदी किसानों से खेती किसानी छीनने के लिये कानून बना दिये थे। देश में थोक महंगाई 30 सालों में सबसे ज्यादा 15.08 प्रतिशत हो गयी। खुदरा महंगाई मोदी के शासन काल में सबसे ज्यादा 7.8 प्रतिशत हो गयी। बेशर्म भाजपाई मोदी सरकार की इसी नाकामी को जनता को बतायेंगे। प्रदेश कांग्रेस संचार विभाग अध्यक्ष सुशील आनंद शुक्ला ने कहा कि 9 साल में मोदी सरकार ने एक भी सार्वजनिक उपक्रम नहीं लगाया। लोगों को रोजगार देने कोई व्यवस्था नहीं किया। देश में एक भी बड़ा सिंचाई का बांध, विद्युत संयंत्र नहीं बनाया गया। देश में पहले से चल रहे मुनाफा देने वाले देश की 22 सरकारी कंपनियों को मोदी सरकार ने बेच दिया। एलआईसी, एयर इंडिया का निजीकरण हो गया। रेलवे पर भी मोदी सरकार की बुरी निगाह है। ऐसी अकर्मण्य और नक्कारी सरकार की किन उपलब्धियों के प्रचार की बात भाजपाई जनता के बीच करेंगे।
  • रमन सरकार का 4400 करोड़ का शराब घोटाला और 36 हजार करोड़ का नान घोटाला
    *रमन सरकार का 4400 करोड़ का शराब घोटाला और 36 हजार करोड़ का नान घोटाला पूरा प्रदेश को याद है* *रमन सरकार का मूल काम घोटाला और कमीशन खोरी करना था* *रमन सरकार में एकाध घोटाला होता तो उन्हें याद रहता 15 साल में घोटालों की अम्बार लगी थी* रायपुर/16 मई 2023। प्रदेश कांग्रेस प्रवक्ता धनंजय सिंह ठाकुर ने कहा कि घोटाला किंग रमन सिंह अपने सरकार के घोटाला पर जवाब देने से भाग रहे। 15 साल में घोटालों का इतिहास रचा है एक से बढ़कर एक घोटाला किया है। पूर्व रमन सरकार ने शराब घोटाला करने शराब में हेराफेरी करने शराब कमीशन खोरी करने 138 साल पुरानी शराब नीति में बदलाव किया था और 4400 करोड़ का शराब घोटाला किया। जिसकी जांच ईओडब्ल्यू में चल रही है और रमन सरकार के खास सिपहसालार रहे समुंद राम सिंह जिसे रमन सरकार ने रिटायरमेंट के बाद 9 बार संविदा में नियुक्ति देकर शराब घोटाला में सहयोग करने के लिए अवसर दिया था वह 2 साल बाद जेल से बाहर आए हैं। प्रदेश कांग्रेस प्रवक्ता धनंजय सिंह ठाकुर ने कहा कि पूर्व मुख्यमंत्री डॉ रमन सिंह 4400 करोड़ के शराब घोटाला को पुराना बताकर बरी नही हो सकते उन्हें इसका जवाब देना होगा। रमन सिंह भले भूलने का नाटक कर रहे है पूरे प्रदेश को पता है रमन सिंह की उपस्थिति में हुई कैबिनेट की बैठक में तत्कालीन आबकारी मंत्री अमर अग्रवाल और एक अन्य मंत्री के बीच शराब की अधिक बिक्री से आयी 1500 करोड़ रु. की कमीशन किस खाते में जायेगा इसको लेकर भारी विवाद हुआ था जिसे स्वयं रमन सिंह को हस्तक्षेप कर शांत कराना पड़ा था। प्रदेश कांग्रेस प्रवक्ता धनंजय सिंह ठाकुर ने कहा कि रमन सरकार का 15 साल का कार्यकाल घोटालों घपलों और कमीशन खोरी का काला अध्याय रहा है। 4400 करोड़ का शराब घोटाला, 36 हजार करोड़ का नान घोटाला, रमन सिंह के दामाद ने सरकारी डीकेएस अस्पताल को गिरवी रखकर घोटाला किया था, इसके अलावा तेंदूपत्ता खरीदी घोटाला, चरण पादुका घोटाला, मोबाइल खरीदी घोटाला, साइकिल खरीदी घोटाला, पीडब्ल्यूडी का घोटाला, वन विभाग का घोटाला, धान खरीदी घोटाला, स्काई वॉक घोटाला, ट्रांसपोर्टिंग घोटाला, परिवहन विभाग में घोटाला परिवहन विभाग के माध्यम से श्री राम और बजरंग बली के नाम से पर्ची बनाकर वसूली करने का मामला भी प्रकाश में आया था। रमन सरकार में इतना घोटाला भ्रष्टाचार हुआ है कि रमन सिंह 15 साल तक निरंतर गंगा स्नान करेंगे तब जाकर घोटालों के महापाप से मुक्ति पायेंगी?
  • महिला पुलिस कर्मियों के समस्याओं पर राज्य स्तरीय कार्यशाला
    महिला पुलिस कर्मियों की चुनौतियों पर अध्ययन रिपोर्ट के लांच पर राज्य स्तरीय कार्यशाला में शामिल हुई छग राज्य महिला आयोग की अध्यक्ष डॉ. किरणमयी नायक 
     
    महिला पुलिस कर्मियों के समस्याओं पर आयोग उनके साथ खड़ी है- डॉ.किरणमयी नायक
     
    रायपुर/16 मई 2023/ पुलिस प्रशिक्षण विद्यालय (पीटीएस), माना, रायपुर में "महिला पुलिस कर्मियों के मुद्दों को संबोधित करने और अध्ययन रिपोर्ट लॉन्च करने के लिए राज्य स्तरीय कार्यशाला में उक्त रिपोर्ट आयोजित की गई थी। इस संदर्भ में, पुस्तक विमोचन कार्यक्रम आयोजित किया गया है। प्रशिक्षण विद्यालय, माना, रायपुर में  गिरिधारी नायक, आईपीएस (सेवानिवृत्त) (कार्यवाहक अध्यक्ष, छत्तीसगढ़ मानवाधिकार आयोग), डॉ. किरणमयी नायक (अध्यक्ष, राज्य महिला आयोग), डॉ इरफान-उल रहीम खान (आईपीएस) एसपी, पुलिस ट्रेनिंग स्कूल सुश्री चंचल तिवारी (एएसपी) सहित अन्य पुलिस अधिकारी व प्रशिक्षु ।
     
    4 राज्यों (छत्तीसगढ़, झारखण्ड, ओडिशा, मध्यप्रदेश,) के महिला पुलिस कर्मियों पर किए गए समेकित डेटा से पता चलता है, जिसमें महिला पुलिस उत्तरदाताओं की सबसे बड़ी संख्या ने अपने संबंधित राज्यों के पुलिस विभाग में 1 से 10 साल की सेवा में योगदान दिया है (328 में से 209 यानी 63.72%), 88 उत्तरदाताओं (26.83%) ने 11 से 11 साल तक पुलिस विभाग में काम किया है। 20 साल। 23 उत्तरदाताओं (7.01%) ने पुलिस विभाग में 21 से 30 वर्षों तक सेवा प्रदान की है और 8 (2.44%) ने पुलिस विभाग में 30 से अधिक वर्षो तक सेवा प्रदान की है।यह देखा गया है कि छत्तीसगढ़ में 67.05% उत्तरदाताओं ने कहा कि पुलिस स्टेशन / चौकी / यातायात पोस्ट के पास स्वच्छ शौचालय उपलब्ध नहीं हैं। 6.47% ने उत्तर दिया विश्राम कक्ष उपलब्ध नहीं है, 78.82% उत्तरदाताओं को विषम कार्य घंटों के दौरान परिवहन सुविधाओं तक पहुंच नहीं है, 48.23% को क्वार्टर अलॉट नहीं किए गए हैं। कुल उत्तरदाताओं में से 26.22% मानते हैं कि पुरुष सहकर्मी कभी-कभी पितृसत्तात्मक रवैया रखते हैं. कुल उत्तरदाताओं में से 56.098% सोचते हैं कि पुलिस विभाग काम करने के लिए एक अच्छी जगह है जबकि 22.87% अन्यथा सोचते हैं, 31.76% उत्तरदाताओं ने कहा कि वे 8-10 घंटे से काम करते हैं, 50 % काम 10-15 घंटे, 4.70% 15 घंटे से ज्यादा काम करते हैं। केवल 3.52% ने कहा कि यह काम के प्रकार पर निर्भर करता है- कुल उत्तरदाताओं में से 10.59% ने अपने कार्य जीवन के विभिन्न पड़ावों पर यौन उत्पीड़न का सामना किया, 73% उत्तरदाताओं को यौन उत्पीड़न के खिलाफ शिकायत दर्ज करने की प्रक्रियाओं की जानकारी नहीं है, उनमें से अधिकांश आंतरिक परिवाद समिति (आईसीसी) के बारे में जागरूक नहीं है, जहां वे यौन उत्पीड़न का सामना करने के मामले में शिकायत कर सकते हैं। 
    WPS की भेदी चिंताएं (1) परिवार के साथ-साथ स्वयं के लिए भी समय नहीं, (2) सप्ताहांत की छुट्टी नहीं, (3) सक्षम नहीं होना अपने बच्चों की देखभाल करने के लिए (4) स्वास्थ्य संबंधी समस्याएं आदि, लगभग 68.59% जनता से सकारात्मक आचरण का अनुभव करते हैं। नगण्य 3.04% को लगता है कि जनता आज्ञा का पालन नहीं करती है,छत्तीसगढ़ के कुल उत्तरदाताओं में से 40% का मानना है कि एक सैनिटरी डिस्पेंसर बहुत आवश्यक हैं।
     
    छत्तीसगढ़ राज्य महिला आयोग की अध्यक्ष डॉ किरणमयी नायक ने उपस्थित सभी को संबोधित करते हुए कहा कि निश्चित ही महिला पुलिस  दलों के लिए सार्वजनिक जीवन में कठिनाइयां आती रहती है और उनसे जुड़ी हुई इस पुस्तक का आज विमोचन किया गया है वह उन्हें सहायता प्रदान करेगी और मैं उन सभी सहभागीयों को बधाई देती हूं जिन्होंने इतना सुंदर पुस्तक का निर्माण किया है जिसमें महिला पुलिसकर्मियों को आने वाली सभी कठिनाइयाँ से मुकाबला करने में सहायता प्रदान करेगी।
     
    आयोग की अध्यक्ष डॉ किरणमयी नायक ने उपस्थित पुलिस अधिकारियों को सलाह देते हुए कहां की महिला पुलिस कर्मियों को भीड़ भाड़ इलाकों में या धरना प्रदर्शन जैसे माहौल में प्रसाधन की असुविधा का सामना करना पड़ता है जिसके लिए अगर मोबाइल टॉयलेट की व्यवस्था कर दिया जाए तो उन्हें निश्चित ही सहायता मिलेगी। मैंने कई बार देखा है कि एक महिला पुलिसकर्मी को 4 से 6 घंटे लगातार खड़ा होकर ड्यूटी करना पड़ता है जिससे उन्हें बहुत सारी दिक्कतों का सामना करना पड़ता है। मैं पुलिस विभाग के उच्च अधिकारियों से यह कहना चाहती हूं कि मोबाइल टॉयलेट जैसे व्यवस्था के लिए कोई फंड की जरूरत नहीं पड़ती है इसे किसी  भी कंपनी के csr fund से बातचीत करके भी पूरा किया जा सकता है अथवा छत्तीसगढ़ महिला आयोग आपके साथ खड़ी है और जो भी हो सके मदद करने को तैयार है।डॉ किरणमयी नायक ने कहा कि पुलिसकर्मियों की परेशानी किसी से छुपी नहीं है आयोग में भी हमने बहुत सारे ऐसे मामलों का निराकरण किया है जिसमें महिला और पुरुष पुलिसकर्मी शिकायत लेकर आते हैं परिवारिक मामलों में उन्हें बहुत सारे परेशानियों का मुकाबला करना पड़ता है क्योंकि पुलिस विभाग का कार्य ही कठिनाइयों से भरा होता है। डॉ किरणमयी नायक ने अपना उदाहरण देते हुए बताया कि एक वर्दी का सम्मान कैसे होता है। चाहे वकील हो या पुलिस या फिर कोई भी अधिकारी जब भी वह अपने वर्दी में होता है उसका सम्मान सभी जगह होता है। आप भी जब अपनी वर्दी को पहन कर अपने कार्य क्षेत्र में जाती होंगी तो अपराधियों के मन में डर का माहौल बनता होगा। कोई भी महिला खुद को कमजोर ना समझे आपकी वर्दी ही आपकी पावर है। अंत में डॉ. किरणमयी नायक ने आयोजक टीम को शुभकामनाएं देते हुए कहा कि महिलाओं के प्रति ऐसे कार्यक्रम होते रहने चाहिए जिससे महिला सशक्त होंगी और पुरूषों के साथ में कदम से कदम मिलाकर बिना किसी भय के आगे बढ़ेंगी।
  • छत्तीसगढ़ माध्यमिक शिक्षा मंडल एवं केन्द्रीय माध्यमिक शिक्षा बोर्ड की परीक्षा उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले विद्यार्थियों का किया गया सम्मान

     छत्तीसगढ़ माध्यमिक शिक्षा मंडल द्वारा घोषित कक्षा 10वीं एवं 12वीं की बोर्ड परीक्षा के प्रावीण्य सूची में स्थान बनाने वाले जिले के विद्यार्थियों, जिला स्तरीय मेरिट सूची में स्थान बनाने वाले विद्यार्थियों, मेधावी दिव्यांग विद्यार्थी और सीबीएसई बोर्ड परीक्षा परिणाम में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले जिले के 42 छात्र-छात्राओं का  जिला प्रशासन के अधिकारियों द्वारा आज सम्मान किया गया।
    कलेक्टर डॉ. प्रियंका शुक्ला ने विद्यार्थियों एवं उनके पालकों को बधाई देते हुए कहा है कि आप सभी ने बहुत अच्छा मेहनत किया, लगन से पढ़ाई की जिसका परिणाम आपके सामने है। जो व्यक्ति हार नहीं मानता, वही अवश्य सफल होता है। अभी यह आपकी शुरूआत है, आगे भी कड़ी मेहनत करें और सफल हों। उन्होंने अपने विद्यार्थी जीवन एवं भारतीय प्रशासनिक सेवा की परीक्षा में सफल होने के लिए की गई कड़ी मेहनत से अवगत कराते हुए विद्यार्थियों का हौसला अफजाई किया। वनमण्डलाधिकारी जाधव श्रीकृष्ण एवं आलोक बाजपेयी तथा अपर कलेक्टर एस. अहिरवार और बी.एस. उईके ने भी अपने विद्यार्थी जीवन तथा प्रशासनिक सेवा में आने के लिए की गई पढ़ाई और मेहनत से विद्यार्थियों को अवगत कराते हुए कड़ी मेहनत कर सफल होने के लिए प्रोत्साहित किया। उल्लेखनीय है कि छत्तीसगढ़ शिक्षा मंडल बोर्ड के कक्षा 10वीं एवं 12वीं की परीक्षा में कांकेर जिले के विद्यार्थियों ने उत्कृष्ट प्रदर्शन किया है। कक्षा दसवी बोर्ड में जिले के 04 विद्यार्थी और कक्षा 12वीं बोर्ड में जिले की 01 छात्रा ने राज्य स्तरीय मेरिट सूची में अपना स्थान बनाया है। कलेक्टर डॉ. प्रियंका शुक्ला ने राज्य स्तरीय प्रावीण्य सूची में स्थान बनाने वाले 05 विद्यार्थियों के अलावा जिला स्तरीय प्रावीण्य सूची में स्थान बनाने वाले 25 विद्यार्थियों तथा सीबीएसई बोर्ड में उत्कृष्ट परीक्षा परिणाम देने वाले कक्षा 10 वीं के 07 विद्यार्थी एवं 12वीं के 05 विद्यार्थियों को प्रमाण पत्र, मोमेन्टो एवं उपहार प्रदान कर सम्मानित किया गया।          
                छत्तीसगढ़ बोर्ड के कक्षा 10वीं में कु0 रिया हालदार 98 प्रतिशत शासकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय ऐसेबेडा, स्नेहा हालदार 97.17 प्रतिशत शासकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय गोंडाहुर, अखिल सेन 97.17 प्रतिशत शासकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय कोदागांव, कु0 लेखिका उर्वशा 96.83 प्रतिशत शासकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय माटोली,  कु0 गोपिका साहु 96.33 प्रतिशत स्वामी आत्मानंद उत्कृश्ट अंग्रेजी माध्यम विद्यालय भानुप्रतापपुर, कु0 दीपा भटटाचार्य 96.17 प्रतिशत शासकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय गोंडाहुर, तिथि ब्रम्हचार्य 94.83 प्रतिशत स्वामी आत्मानंद उत्कृश्ट अंग्रेजी माध्यम विद्यालय अंतागढ, भवतोश हाजरा 94.83 प्रतिशत शासकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय लखनपुर, गितांशु उयके 94.83 प्रतिशत प्रयास आवासीय विद्यालय कांकेर, कु0 मनीशा 94.83 प्रतिशत शासकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय मोदे एवं कु0 मनीशा धृतलहरे 94.83 प्रतिशत शासकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय मोदे, कु0 उमा कुबेर 94.67 प्रतिशत शासकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय पोटगांव, कु0 भुमिका देहारी 94.33 प्रतिशत प्रयास आवासीय विद्यालय कांकेर, कु0 शिल्पा दास 94.33 प्रतिशत शासकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय पखांजुर, आदित्य कुमार साहु 94.00 प्रतिशत स्वामी आत्मानंद उत्कृश्ट अंग्रेजी माध्यम विद्यालय हरनगढ तथा कक्षा 12वीं बोर्ड में कु0 प्रियल देवांगन 95.80 प्रतिशत पैराडाईज स्कूल कांकेर, साहिल सरकार 93.80 प्रतिशत षासकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय ऐसेबेडा, कु0 भुमि तरेता 93 प्रतिशत स्वामी आत्मानंद उत्कृश्ट अंग्रेजी माध्यम विद्यालय  भानुप्रतापपुर, अनुप राय 92.80 प्रतिशत षासकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय गोंडाहुर, कु0 मुकेश्वरी 92.80 प्रतिशत प्रयास अवासीय विद्यालय कांकेर, प्रतीक दास 92.60 प्रतिशत स्वामी आत्मानंद उत्कृश्ट अंग्रेजी माध्यम विद्यालय हरनगढ, निखील डोंगरे 92.40 प्रतिशत षासकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय ईच्छापुर,  राकेश सरकार 92.20 प्रतिशत षासकीय षासकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय गोंडाहुर, गौरव कुमार 92.20 प्रतिशत लखनपुरी, बिक्की रे 91.80 प्रतिशत षासकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय बारदा, मुक्ता हालदार 91.67 प्रतिशत षासकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय गोंडाहुर, प्रियंका साहु 91.60 प्रतिशत प्रयास आवासीय विद्यालय कांकेर को उत्कृश्ट परिणाम के लिए बधाई एवं षुभकामनाऐं दी।
             केन्द्रीय माध्यमिक शिक्षा बोर्ड के कक्षा 10वीं की परीक्षा में कु0 प्रीति साहू 96.80 प्रतिशत केन्द्रीय विद्यालय कांकेर, विनय कृष्णा साहू 96.60 प्रतिशत केन्द्रीय विद्यालय कांकेर, अनुज राठी 94.80 प्रतिशत जेपी इंटरनेशनल सरंगपाल कांकेर, हिमानी कडियाम 94.40 प्रतिशत जवाहर नवोदय विद्यालय, सोहम गोयल 94.00 प्रतिशत केन्द्रीय विद्यालय कांकेर, मेघा देवांगन 93.40 प्रतिशत जवाहर नवोदय विद्यालय, नीरज तारम 93.40 प्रतिशत जवाहर नवोदय विद्यालय से  उत्तीर्ण हुए हैं। इसी प्रकार कक्षा 12वीं से कु0 प्रिया चौरसिया 95.40 प्रतिषत सेंट माइकल स्कूल गोविंदपुर कांकेर, अवनिष कुमार 95 प्रतिशत जेपी इंटरनेशनल सरंगपाल कांकेर, श्रीजन बाजपेई 92.80 प्रतिशत जवाहर नवोदय विद्यालय, विक्रम गौतम 92 प्रतिशत जेपी इंटरनेशनल विद्यालय सरंगपाल कांकेर, आकाश राज 91.60 प्रतिशत केन्द्रीय विद्यालय कांकेर से उत्तीर्ण हुए हैं, जिन्हे सम्मानित किया गया।
                    अनुरोध कार्यक्रम के तहत स्कूल आने वाले दिव्यांग बच्चों ने भी उत्कृश्ट परीक्षा परिणाम दिया है, जिन्हे कलेक्टर ने प्रषस्ति पत्र प्रदान कर सम्मानित किया। कु0 यासिका कोटवानी 70 प्रतिशत स्वामी आत्मानंद उत्कृष्ट विद्यालय चारामा, ि़त्रलोक कुमार 69.5 प्रतिशत शासकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय लिलेझर, रूप राम निषाद 83.6 प्रतिशत शासकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय लिलेझर, कु0 कोयल 73 प्रतिशत शासकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय थानाबोडी, कु0 हसीना पटेल 69.8 प्रतिशत शासकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय थाना बोडी तथा पिन्टु राम ने 52.6 प्रतिशत से परीक्षा उत्तीर्ण किया, उन्हें प्रशस्ति पत्र एवं शील्ड प्रदान कर सम्मानित किया गया।

  • कोरिया : स्वाद और सेहत का जादू बिखेर रहा कोरिया मिलेट्स कैफे, मिलेट्स से बने तीखे- मीठे व्यंजन भा रहे जिलेवासियों को

    कोरिया मिलेट्स कैफे, नाम सुनते ही खूबसूरत वातावरण के बीच स्वादिष्ट व्यंजन की तस्वीर मनमस्तिष्क में छा जाती है। जिला कलेक्टरेट के सामने से गुजरने वाला हर व्यक्ति इस कैफे की ओर स्वतः ही आकर्षित हो रहा है। कैफे की शुरुआत हुए महज छः दिन हुए हैं और तब से यहां लोगों की भीड़ देखते ही बन रही है। बीते सप्ताहांत में देर शाम तक युवाओं ने यहां संगीतमय माहौल में सेहतभरे व्यंजनों का लुत्फ उठाया।
    कोरिया मिलेट्स कैफे के संचालक समूह रोशनी स्व सहायता समूह की दीदी ने बताया कि कैफे की शुरुआत से बड़ी संख्या में लोग यहां आ रहे हैं और व्यंजनों को बहुत पसंद कर रहें हैं, ग्राहकों से यहां एक फीडबैक फॉर्म भी भरवाया जा रहा है, जिसमें हमें काफी अच्छा फीडबैक मिला है। उन्होंने बताया कि हम स्वयं कैफे में आने वाले लोगों से पसंद-नापसंद के बारे में पूछते हैं, ताकि लोगों को और अच्छी सुविधा मिल सके।कैफे की खूबसूरती से युवा काफी प्रभावित हो रहें हैं, बड़े शहरों की तर्ज पर बने इस कैफे का माहौल सभी को पसंद आ रहा है। उन्होंने बताया कि अब तक उन्होंने 80 हजार से अधिक की बिक्री की है।

    क्या कहते हैं ग्राहक-
    इस कैफे में आने वाले ग्राहक भी स्वास्थ्य के प्रति सजग और खाने के शौकीन लोग हैं। यहां सबसे लोकप्रिय व्यंजनों में मिलेट चीला, डोसा, मिलेट थाली और ज्वार का गुलाब जामुन है और इनकी सर्वाधिक बिक्री होती है। कोरिया मिलेट्स कैफे के नियमित ग्राहक अरविंद काल ने बताया कि कैफे में रागी एवं बाजरा से बना चिला उनका पसंदीदा व्यंजन है और यह स्वादिष्ट होने के साथ-साथ पौष्टिक भी है। इसी प्रकार एक अन्य ग्राहक ने बताया कि उन्हें लम्बे समय से डायबिटीज की समस्या है, जिसमें खान-पान में विशेष ध्यान की जरूरत होती है, कोरिया मिलेट्स कैफे में मिलने वाला भोजन उनके लिए बहुत ही फायदेमंद होगा।

  • रायपुर : मुख्यमंत्री कन्या विवाह योजना में साढ़े सात हजार कन्याओं के विवाह का लक्ष्य

    छत्तीसगढ़ में गरीब परिवारों की बेटियों की शादी अब पूरे सम्मान के साथ होगी। मुख्यमंत्री श्री भूपेश बघेल की पहल पर मुख्यमंत्री कन्या विवाह योजना की राशि अब बढ़ाकर 50 हजार रूपए कर दी गई है। विवाह के अवसर पर प्रत्येक कन्या को 21 हजार रूपए की राशि बैंक खाते या बैंक ड्रॉफ्ट के रूप में दी जाएगी। इसके अलावा 15 हजार रूपए की राशि के उपहार भी दिए जाएंगे। चालू वित्तीय वर्ष में प्रथम छमाही में तीन हजार कन्याओं और वार्षिक आधार पर 07 हजार 500 कन्याओं के विवाह का लक्ष्य निर्धारित किया है, इससे कई निर्धन परिवारों का अपनी बेटियों के सम्मानजनक रूप से विवाह का सपना पूरा हो सकेगा।
    मुख्यमंत्री कन्या विवाह योजना में प्रत्येक कन्या को विवाह आयोजन व्यवस्था और परिवहन पर प्रति कन्या 8 हजार रूपए, इसके साथ विवाह के मौके पर वर-वधु के कपड़े, श्रृंगार सामग्री इत्यादि पर 6 हजार रूपए खर्च किए जाएंगे। इसके साथ ही विवाहित जोड़े को 15 हजार रूपए की उपहार सामग्री भी भेंट की जाएगी। गौरतलब है कि मुख्यमंत्री श्री भूपेश बघेल ने बेटियों के विवाह के लिए सहायता राशि में दो बार वृद्धि की है। श्री बघेल ने वर्ष 2019 में योजना के तहत सहायता राशि को 15 हजार रूपए से बढ़ाकर 25 हजार रूपए कर दिया था। अब 2023-24 के बजट में यह राशि बढ़ाकर 50 हजार रूपए कर दी गई है। वर्ष 2019 की तुलना में निर्धारित बजट राशि भी दोगुनी करते हुए 38 करोड़ रूपए कर दी गई है।
    योजना तहत देय लाभ
    योजनान्तर्गत गरीबी रेखा से नीचे जीवन-यापन करने वाले परिवार और मुख्यमंत्री खाद्यान्न योजना अंतर्गत कार्डधारी परिवार की 18 वर्ष से अधिक आयु की अधिकतम दो कन्याओं को आर्थिक सहायता दी जाती है। योजनांतर्गत विधवा, अनाथ, निराश्रित कन्याओं को भी शामिल किया जाता है। योजना का लाभ लेने के लिए जिला महिला एवं बाल विकास अधिकारी/जिला कार्यक्रम अधिकारी कार्यालय में संपर्क किया जा सकता है। विकास खंड स्तर पर बाल विकास परियोजना अधिकारी या एकीकृत बाल विकास अधिकारी से संपर्क कर सकते हैं। योजना के संबंध में अपने क्षेत्र के आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं से भी जानकारी ली सकती है।

  • हाई कोर्ट ने स्मार्ट सिटी कंपनियों के खिलाफ दायर जनहित याचिका कर दी खारिज

    बिलासपुर। हाईकोर्ट ने स्मार्ट सिटी कंपनियों के खिलाफ दायर जनहित याचिका खारिज कर दी है।

    अधिकार के हनन को लेकर दायर की थी याचिका

    बिलासपुर के अधिवक्ता विनय दुबे ने अधिवक्ता सुदीप श्रीवास्तव के माध्यम से हाईकोर्ट में एक जनहित याचिका दायर की थी, जिसमें कहा गया था कि संविधान और नगर निगम अधिनियम का उल्लंघन करते हुए रायपुर और बिलासपुर की स्मार्ट सिटी कंपनियों को अत्यधिक अधिकार दे दिए गए हैं, जिसमें नगर निगम में निर्वाचित महापौर और जनप्रतिनिधियों के अधिकारों का हनन हुआ है। कंपनी के बोर्ड ऑफ डायरेक्टर में निर्वाचित प्रतिनिधियों को शामिल नहीं किया गया है जबकि स्मार्ट सिटी कंपनियां वही कार्य कर रही है जो नगर निगम के अधिकार क्षेत्र में है।

    हाईकोर्ट में बीते 3 और 4 मई को इस एक ही मामले की लगातार दो दिन सुनवाई हुई जिसमें केंद्र और राज्य सरकार के नगरीय प्रशासन विभाग ने अपना पक्ष रखा था। सभी पक्षों की बहस पूरी होने के बाद चीफ जस्टिस रमेश सिन्हा की डिवीजन बेंच ने यह याचिका खारिज कर दी।

     
  • TRANSFER NEWS : नायब तहसीलदार और तहसीलदारों की हुई नविन पदस्थापना, देखें पूरी लिस्ट

    बस्तर। बस्तर जिले में राजस्व विभाग में बड़ा फेरबदल हुआ है। यहां  कई सालों से एक ही स्थान पर कार्यरत रहे तहसीलदारों का पदस्थापना कर दिया गया है। जिले के 17 तहसीलदारों और नायब तहसीलदारों का तबादला कर कलेक्टर ने आदेश जारी किया है। बस्तर जिले के कलेक्टर विजय दयाराम ने यह आदेश जारी किया है।

    देखें जारी आदेश-

     

  • जेल चला जाऊंगा पर बेवफा से शादी नहीं करूंगा, दुष्कर्म के आरोप में युवक गिरफ्तार, जानिये पूरा मामला

    दुर्ग। जिला पुलिस ने दुष्कर्म के एक आरोपी को गिरफ्तार किया है। आरोपी पेशे से इंश्योरेंस एजेंट है और उसको अपने ही फील्ड की लड़की से दो साल पहले प्यार हुआ। दोनों ने एक दूसरे से शादी का वादा करके शारीरिक संबंध भी स्थापित किए। इसके बाद लड़के शादी करने से मना कर दिया तो लड़की ने उसके खिलाफ रेप का मामला दर्ज करा दिया। लड़के के घरवालों ने भी उसे शादी के लिए दबाव बनाया, लेकिन उसने कहा कि लड़की ने उसके साथ बेवफाई की है। उसे जेल की सजा मंजूर है, लेकिन वो उससे शादी नहीं करेगा।

    भिलाई की भट्ठी थाना पुलिस ने सोमवार देर रात सेक्टर 2 सड़क नंबर 14 मकान नंबर 2बी निवासी दानेश्वर डडसेना (30 साल) को दुष्कर्म के मामले में गिरफ्तार किया। पीड़िता ने भास्कर को बताया कि दानेश्वर इंश्योरेंस एजेंट है। वो भी एक बीमा कंपनी में काम करती है और भिलाई की ही रहने वाली है। दो साल पहले दोनों की मुलाकात हुई थी। दोनों के बीच प्यार हुआ। दानेश्वर ने शादी का वादा करते हुए उसके साथ शरीरिक संबंध बनाया। इसके बाद वो पुने चला गया था। वहां से लौटने के बाद 30 जनवरी 2023 को वो लड़की से मिला और फिर से उसका शारीरिक शोषण किया। जब लड़की ने शादी के लिए दबाव बनाया तो उसने शादी करने से इंकार कर दिया। इसके बाद लड़की अपनी मां के साथ भट्ठी थाने गई और आरोपी के खिलाफ दुष्कर्म का मामला दर्ज कराया।

    लड़की ने बेवफाई की है – आरोपी 

    आरोपी दानेश्वर डडसेना के चाचा ने बताया कि उसके पिता को कैंसर है। घर में उसके अलावा एक छोटा भाई और मां बाप ही हैं। घरवालों ने दानेश्वर को काफी समझाया कि वो लड़की से प्यार करता है रिलेशन बनाया है तो शादी कर ले, लेकिन उसका कहना है कि उसे जेल की सजा मंजूर है, लेकिन वो लड़की से शादी नहीं करेगा। उसका कहना है कि लड़की ने उससे बेवफाई की है। उसका उसके साथ-साथ दूसरे लड़के से भी उसका अफेयर है। ये बात उसने उससे छिपाई और उससे संबंध रखते हुए उससे शादी करना चाहती थी। इसलिए वो ऐसी लड़की से शादी नहीं करेगा।

  • शादी की शहनाईयों में पत्नी के साथ भाईयों को नाचता देख गुस्से से आग बबूला हुआ पति, कुल्हाड़ी से ताबड़तोड़ वारकर सगे भाईयों को उतारा मौत के घाट

    कवर्धा। CG CRIME NEWS : जिले में हत्या की दिलदहला देने वाली घटना सामने आई हैं। यहां एक शख्स ने अपने बेटे की शादी की खुशियों के बीच अपने दो सगे भाईयों पर कुल्हाड़ी से ताबड़तोड़  हमला कर मौत के घाट उतार दिया। शादी के बाद घर पर भोज का आयोजन रखा गया था। परिवार के लोग खुशी में नाच गा रहे थे। इसी दौरान आरोपी ने अपनी पत्नी के साथ उसके छोटे भाईयों को नाचता देख ग़ुस्से से आगबबूला हो गया और उसने कुल्हाड़ी से दोनों भाईयों को काट दिया। तरेगांव थाना का मामला। छत्तीसगढ़ के कवर्धा जिले में एक शख्स ने अपने 2 सगे भाइयों की कुल्हाड़ी मारकर हत्या कर दी। वहीं बीच बचाव करने आए पत्नी, जीजा और बड़े भाई पर भी हमला कर दिया। जिससे ये तीनों घायल हुए हैं।

    जानकारी के अनुसार तिनहा बैगा(46) के बेटे की शादी रविवार को संपन्न हुई थी। इसके बाद सोमवार को घर पर भोज का कार्यक्रम था। इस पर लोग खुशी मना रहे थे। ढोल नगाड़े में डांस कर रहे थे। उसी दौरान तिनहा की पत्नी और उसके 2 छोटे भाई जगत बैगा और टिकटु बैगा भी डांस कर रहे थे।

    हत्या की ये सनसनीखेज वारदात कवर्धा जिला के तरेगांव थाना क्षेत्र का हैं। जानकारी के मुताबिक गांव में रहने वाले तिनहा बैगा के बेटे की शादी रविवार को संपन्न हुआ था। इसके बाद सोमवार को घर पर भोज का कार्यक्रम रखा गया था। शादी की खुशियों में लोग घर के आंगन में ढोल-नंगाड़े की थाप पर नांच रहे थे। बताया जा रहा हैं कि इसी दौरान तिनहा बैगा की पत्नी और उसके 2 छोटे भाई जगत बैगा और टिकटु बैगा भी डांस कर रहे थे। दोनों भाईयों को अपनी पत्नी के साथ नाचता देखकर तिनहा बैगा आग बबूला हो गया। इस बीच जब काफी देर तक तीनों का नाच-गाना जारी रहा, तो आरोपी ने घर में रखी कुल्हाड़ी से दोनों भाइयों पर एक के बाद एक ताबड़तोड़ हमला कर दिया गया। इस हमले में मौके पर ही दोनों भाईयों की मौत हो गई।

    वहीं इस घटना के दौरान तिनहा की पत्नी, जीजा सुखराम बैगा, बड़े भाई मोहतु बैगा ने बीच बचाव करने का प्रयास किया गया। लेकिन आरोपी ने किसी की नहीं सुनी और बीच बचाव करने वालों पर भी हमला कर दिया। इस घटना को देखने के बाद घर में चीख पुकार मच गयी, लोग बचने के लिए भागने लगे। उधर इस घटना को देखने के बाद पड़ोस के लोगों ने पुलिस को सूचना दी। जिसके बाद पुलिस की टीम मौके पर पहुंची और आरोपी को घर से ही गिरफ्तार किया गया है। पुलिस की पूछताछ में आरोपी ने बताया कि उसकी पत्नी और दोनों भाइयों के बीच अवैध संबंध का शक था। ये लोग साथ में नाच भी रहे थे, ये देखकर उसे बर्दाश्त नही हुआ और आरोपी ने दोनों भाईयों को मार दिया। पुलिस ने आरोपी के खिलाफ हत्या का अपराध दर्ज कर गिरफ्तार कर लिया हैं।