National News
  • इस छोटे से गांव में है र्सिफ 75 घर, यहां हर घर में है एक IAS या IPS ऑफिसर

    लखनऊ: उत्तर प्रदेश की राजधानी लखनऊ से 240 किलोमीटर दूर पूरब दिशा में एक गांव के लगभग हर घर में एक आईएएस और आईपीएस है। कहा जाता है इस गांव में सिर्फ आईएएस और आईपीएस अफसर ही जन्म लेते हैं। पूरे जिले में इसे अफसरों वाला गांव कहते हैं।

    कहा जाता है कि यहां जन्म लेने वाले व्यक्ति का भविष्य पहले से तय हो जाता है और वह बड़ा होकर अधिकारी बनता है। आपकी जानकारी के लिए बता दे कि इस गांव में 75 घर हैं और हर घर से एक आईएएस अधिकारी है। अभी तक उत्तर प्रदेश समेत आसपास के राज्यों में सेवारत गांव से 47 आईएएस अधिकारियों की भर्ती की जा चुकी है।

    गांव के युवकों में प्रतियोगी परिक्षाओं में आने की होड़ अंग्रेजों के जमाने से ही शुरू हो गई थी। 1914 में गांव के युवक मुस्तफा हुसैन पीसीएस में चयनित हुए थे। इसके बाद 1952 में इन्दू प्रकाश सिंह का आईएएस की 13वीं रैंक में चयन हुआ। इन्दू प्रकाश के चयन के बाद गांव के युवाओं में आईएएस-पीसीएस के लिए होड़ मच गई। इन्दू प्रकाश सिंह फ्रांस सहित कई देशों में भारत के राजदूत रहे।

    महिलाएं भी हैं बेहद आगे: इस गांव की महिलाएं भी कम नहीं हैं। गांव से जुड़ीं उषा सिंह आईएएस अफसर बनीं। पहली महिला आईएएस अधिकारी कौन है? इसके अलावा 1983 में चंद्रमौल सिंह और 1983 में उनकी पत्नी इंदु सिंह आईपीए ऑफिसर बने। इस गांव के बच्चे भी कई गतिविधियों में शामिल हैं। अमित पांडे महज 22 साल के हैं और उनकी कई किताबें प्रकाशित हो चुकी हैं। गांव के अनमजय सिंह वर्ल्ड बैंक मनीला में हैं। ज्ञानु मिश्रा राष्ट्रीय अंतरिक्ष संस्थान यानी इसरो में सेवारत हैं।

    अधिकारों के गांव के नाम से मशहूर इस गांव में लोग सिर्फ अफसर बनने का सपना देखते हैं। डॉ सजल सिंह के अनुसार मुर्तजा हुसैन के ब्रिटिश सरकार के कमिश्नर बनने के बाद गांव में लोग प्रेरित हुए। उन्होंने गांव में सजा की चिंगारी जलाई, जिसका असर आज पूरे देश में महसूस किया जा रहा है. सजल सिंह का कहना है कि हमारे गांव में शिक्षा की दर बहुत अधिक है और सभी ने स्नातक किया है।

  • हिस्ट्रीशीटर की हत्या कर शव के किये 16 टुकड़े, फिर बोरे में भरकर फेंका, आरोपियों की तलाश

    उत्तर प्रदेश। बांदा में एक हिस्ट्रीशीटर की गोली मारकर हत्या का मामला सामने आया है। हत्या का आरोप उसकी पत्नी के रिश्तेदारों पर लगा है। आरोपियों ने हत्या के बाद हिस्ट्रीशीटर के शव को जंगल में ले जाकर 16 टुकड़े किए और फिर बोरे में भरकर फेंक दिया। सूचना मिलने पर मौके पर पहुंची पुलिस ने शव कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। पुलिस ने पांच लोगों के खिलाफ केस दर्ज कर मामले की जांच शुरू कर दी है। यह वारदात केपलानी थाना क्षेत्र के चंदवारा गांव का है।

    पुलिस के मुताबिक हिस्ट्रीशीटर बदमाश लोहा सिंह ने प्रेम विवाह किया था। शादी के बाद अक्सर उसके पत्नी के साथ झगड़े होने लगे। जिसका उसकी पत्नी के मौसेरे भाइयों ने विरोध भी किया। इसका बाद गुरूवार को भी दोनों के बीच झगड़ा हुआ तो मौसेरे भाइयों ने पहले तो उसे गोली मार दी फिर घसीटते हुए जंगल में ले गए, जहां कुल्हाड़ी से उसके 16 टुकड़े कर फेंक दिये। सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची। फिलहाल पुलिस ने लोहा सिंह का शव और वारदात में इस्तेमाल कुल्हाड़ी कब्जे में लेकर मामले की जांच शुरू कर दी है। पुलिस ने इस मामले में पांच लोगों के खिलाफ केस दर्ज किया है।

    आरोपियों की धरपकड़ के लिए पांच टीमों का गठन किया है। यह सभी टीमें आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए हर संभावित स्थानों पर दबिश तेज कर दी है। इस घटना को लेकर गांव में माहौल खराब होने की आशंका को देखते हुए गांव में भारी संख्या में पुलिस बल की तैनाती की गई है।

  • आज ही के दिन संविधान सभा की पहली बैठक हुई थी, जानें 9 दिसंबर का क्या है इतिहास…

    TODAY HISTORY : इतिहास से अच्छा शिक्षक कोई ओर दूसरा हो नहीं सकता। इतिहास सिर्फ अपने में घटनाओं को नहीं समेटे होता है बल्कि इन घटनाओं से भी हम बहुत कुछ सीख सकते हैं। हर दिन हमारे लिए कुछ ना कुछ खास होता ही है। इसी कड़ी में आज जानेंगे की 09 दिसंबर को देश-दुनिया में क्या-क्या हुआ था और इसके खास महत्व के बारे में, आज के दिन कौन-सी बड़ी घटनाएं घटी जो इतिहास के पन्नों में हमेशा के लिए दर्ज होकर रह गईं हैं।

    1625: हालैंड और इंग्लैंड के बीच सैन्य संधि पर हस्ताक्षर।
    1712: गाडेबस्क की लड़ाई: स्वीडन ने डेनमार्क और सक्सनी को हराया।
    1714: तुर्क-विनीशियन युद्ध (1714-1718): तुर्क साम्राज्य ने वेनिस गणराज्य पर युद्ध की घोषणा की।
    1738: यहूदियों को ब्रेसलौ सिलेसिया से निष्कासित किया गया।
    1742: स्वीडन के प्रसिद्ध रसायनशास्त्री व आधुनिक रसायनशास्त्र के संस्थापकों में से एक कार्ल विलहेल्म शील का स्टॉकहोम में जन्म हुआ।
    1747: ग्रेट ब्रिटेन और नीदरलैंड ने सैन्य संधि पर हस्ताक्षर किया।
    1758: भारत में मदरास का तेरह महीनों तक चलने वाला युद्ध का आरंभ हुआ।
    1762: ब्रिटिश संसद ने पेरिस संधि को स्वीकार किया।
    1775: अमेरिकी क्रांतिकारी युद्ध-ग्रेट ब्रिज की लड़ाई में अपने नुकसान के बाद, ब्रिटिश अधिकारियों को वर्जीनिया की कॉलोनी से निकालने के लिए मजबूर किया गया था।
    1793: न्यूयॉर्क शहर का पहला दैनिक समाचार पत्र, अमेरिकन मिनर्वा, नूह वेबस्टर द्वारा स्थापित किया गया।
    1851: उत्तरी अमेरिका में पहले वाईएमसीए मॉन्ट्रियल की स्थापना की गयी।
    1856: बुशेर ने ब्रिटिश सेना के सामने आत्मसमर्पण किया।
    1872: P. B. S. पिंचबैक ने लुइसियाना के गवर्नर के रूप में पद ग्रहण किया, जो अमेरिकी राज्य के अफ्रीकी अमेरिकी गवर्नर थे।

    1873: हिज एक्सेलेंसी जार्ज बैरिंग वायसराय तथा भारत के गवर्नर जनरल ने ‘म्योर कॉलेज’ की आधारशिला रखी।
    1898: बेलूर मठ की स्थापना।
    1905: चर्च और राज्य को अलग करने के लिए फ्रांस में कानून पास हुआ।
    1910: फ्रांसीसी सेनाओं ने मोरक्को के बंदरगाह शहर अगादीर पर कब्जा किया।
    1911: टेनेसी के ब्रिसविले के पास एक खदान धमाका, संयुक्त राज्य ब्यूरो ब्यूरो माइंस के नेतृत्व में एक सुव्यवस्थित बचाव प्रयास में 84 खनिकों की मौत हो गई।
    1917: जनरल अलेनबाय के नेतृत्व में ब्रिटिश सेना ने यरुशलम पर कब्जा किया।
    1924: हालैंड और हंगरी के बीच व्यापार संधि पर हस्ताक्षर।
    1931: कॉन्स्टिट्यूड कॉर्टेस द्वारा स्पैनिश संविधान की स्वीकृति ने दूसरे स्पैनिशरिपोलिस की स्थापना का मार्ग प्रशस्त किया।
    1938: इस्तवान शिशकी हंगरी के विदेश मंत्री बने।
    1940: द्वितीय विश्व युद्ध-ब्रिटिश और राष्ट्रमंडल बलों ने ओपनऑपरेशन कम्पास खोला, जो वेस्टवर्न डेजर्ट अभियान का पहला प्रमुख सहयोगी सैन्य अभियान था।
    1941: चीन ने जापान,जर्मनी और इटली के खिलाफ युद्ध की घोषणा की।
    1946: संविधान सभा की पहली बैठक नयी दिल्ली के कांस्टीट्यूनल हॉल में हुई।
    1947: फ्रांसीसी मजदूर संघ ने हड़ताल समाप्त कर सरकार से बात शुरु की।

    1958: जॉन बिर्च सोसाइटी, जिसका नाम जॉन बिर्च है, एक अमेरिकी प्रवेशकर्ता जो कम्युनिस्टों द्वारा चीन में मारा गया था, संयुक्त राज्य अमेरिका में साम्यवाद के कथित खतरे से लड़ने के लिए स्थापित किया गया था।
    1965: चार्ल्स शुलज की कॉमिक स्ट्रिप मूंगफली का पहला टेलीविजन रूपांतरण चार्ली ब्राउन क्रिसमस पहली बार प्रसारित किया गया था।
    1968: डगलस एंगेलबार्ट ने ओएन-लाइन सिस्टम (एनएलएस) का उपयोग करके कंप्यूटर माउस (चित्र), हाइपरटेक्स्ट, और बिट मैप्ड ग्राफिकल यूजर इंटरफेस को सार्वजनिक रूप से चर्चित करते हुए ‘द मदर ऑफ ऑलडेमोस’ के रूप में जाना।
    1974: पेरिस के शिखर सम्मेलन में यूरोपीय समुदाय के राज्यों और सरकार के प्रमुखों के पुनर्मिलन शुरू हुए।
    1979: वैज्ञानिकों के एक विश्व स्वास्थ्य संगठन आयोग ने चेचक के वैश्विक उन्मूलन को प्रमाणित किया, जिससे यह अब तक का एकमात्र मानव संक्रामक रोग है जो प्रकृति से पूरी तरह से समाप्त हो गया है।
    1992: ब्रिटेन के शाही जोड़े प्रिंस चार्ल्स और प्रिंसेज डायना के अलग होने की आधिकारिक घोषणा हुई थी।
    1998: रूस द्वारा आर्कटिक सागर में अपक्रांतिक परमाणु परीक्षण किया गया,
    1998: आस्ट्रेलियाई क्रिकेट खिलाड़ियों शेन वार्न और मार्क वॉ ने एक भारतीय सट्टेबाज़ से 1994: में पाकिस्तान दौदे पर रिश्वत लेने की बात स्वीकारी।
    2000: दक्षिण कोरिया का दर्जा विकासशील देश से बढ़कर विकसित देश किया गया।
    2001: यूनाइटेड नेशनल पार्टी के नेता रानिल विक्रमसिंघे ने श्रीलंका के प्रधानमंत्री पद की शपथ ली।
    2001: तालिबान में नार्दन एलांयस का विमान दुर्घटनाग्रस्त, 21 मरे।

    2002: जॉन स्नो अमेरिका के नये वित्तमंत्री बने।
    2003: मास्को के केंद्र में एक विस्फोट से छह लोगों को मौत हुई और भी कई घायल हुए।
    2005: रिपोर्ट के अनुसार, प्रदर्शनकारी किसानों और मछुआरों को भगाने के लिए डोंगझोऊ, गुआंगडोंग, चीन में पुलिस बलों द्वारा प्रदर्शन किया गया। माना जाता है कि प्रदर्शनकारियों ने क्षेत्र में एक नया बिजली संयंत्र बनाने की सरकारी योजनाओं से निराश किया है।
    2006: तुर्कमेनिस्तान में “द वर्ल्ड ऑफ तुर्कमेनबाशी टेल्स” थीम पार्क को खोले जाने के 2 महीने बाद बनाया गया है। पार्क में अब और अधिक बच्चों को मोहित करने का अनुमान है कि सवारी काम करती है।
    2006: पाकिस्तान ने परमाणु क्षमता युक्त मध्यम दूरी के प्रक्षेपास्त्र ‘हत्फ़-3 ग़ज़नवी’ का परीक्षण किया।
    2007: रॉबर्ट पिकटन को वैंकूवर के डाउनटाउन ईस्टसाइड की छह महिलाओं की दूसरी डिग्री की हत्या के लिए जिम्मेदार ठहराया गया है।
    2007: पूर्व प्रधानमंत्री बेनजीर भुट्टो ने पाकिस्तानी सरकार के साथ अपने सभी सम्बन्ध समाप्त करने की घोषणा की।
    2008: संयुक्त राष्ट्र द्वारा मध्यस्थता किए जाने वाले लोगों की रक्षा के लिए कांगो लोकतांत्रिक गणराज्य और राष्ट्रीय कांग्रेस की सरकार के बीच शांति वार्ता शुरू हो गई है।
    2008: इलिनोइस के गवर्नर रॉड ब्लागोजेविच को एक नंबरऑफ भ्रष्टाचार अपराधों के लिए गिरफ्तार किया गया था, जिसमें तत्कालीन यू.एस. राष्ट्रपति-चुनाव बराक ओबामा।
    2008: इसरो ने यूरोप के प्रसिद्ध उपग्रह प्रणाली विशेषज्ञ ईएडीएम एस्ट्रीयस के लिए सेटेलाइट का निर्माण किया।
    2009: उत्तर कोरियाई कलाकारों को वीजा देने से इनकार करने के बाद, जो एक अंतर्राष्ट्रीय प्रदर्शनी में भाग लेने के लिए गए थे, उनके काम के कारण, ऑस्ट्रेलियाई सरकार पर सेंसरशिप का आरोप लगाया गया है।
    2010: एस्टोनिया ओईसीडी का 34 वा सदस्य बना।
    2011: दुनिया भर के शेयर बाजारों में स्टॉक की कीमतें बढ़ गई हैं। कुछ विशेषज्ञों के अनुसार यह यूरोज़ोन के नेताओं के बीच एक राजकोषीय समझौते के जवाब में है।
    2012: चीनी अधिकारियों ने एक तिब्बती भिक्षु को गिरफ्तार किया, जिस पर चीनी शासन के खिलाफ उत्तेजक आत्म-बलिदान विरोध का आरोप है।
    2012: मेक्सिको में विमान दुर्घटनाग्रस्त होने से सात लोगों की मौत।
    2013: इंडोनेशिया में बिनटारो के समीप ट्रेन हादसे में सात की मौत और 63 घायल।
    2013: कुछ प्रदर्शनकारियों के बाद व्लादिमीर लेनिन की एक प्रतिमा ढहने के बाद, उन्हें यूक्रेन के पूर्व प्रधान मंत्री यूलिया Tymoshenko का समर्थन पत्र मिला।
    2014: एक यात्री बस में बम विस्फोट होने से 11 लोगों की मौत हो गई और दक्षिण फिलीपींस के बुकिडॉन प्रांत में लगभग 21 लोग घायल हो गए। 6 नवंबर 2014 को हुई घटना के बाद यह दूसरा बम विस्फोट था।
    2018: अरुणाचल प्रदेश के मुख्‍यमंत्री पेमा खांडू ने राज्‍य में नए जिले शी योमी का उद्घाटन किया। यह जिला राज्‍य के पश्चिमी शियांग जिले को विभाजित कर बनाया गया है।
    9 दिसंबर को जन्मे व्यक्ति

    1999: उत्कर्ष श्रीवास्तव – भारतीय जनता पार्टी के युवा नेता।
    1484: संत सूरदास – महान् कवि।
    1825: राव तुला राम – सिपाही विद्रोह के एक प्रमुख नायक हरियाणा के रेवाड़ी जिले।
    1870: डाॅ. अाई एस श्रुधर का वेल्लोर के अस्पताल।
    1889: चन्द्रनाथ शर्मा – असम राज्य के प्रथम असहयोगी और असम में कांग्रेस के संस्थापकों में से एक।
    1913: होमी व्यारावाला – भारत की प्रथम महिला फ़ोटो पत्रकार।
    1918: कुशवाहा कान्त – भारत के जाने-माने उपन्यासकार और नाटककार।
    1922: रेड फॉक्स्स, अमेरिकी हास्य अभिनेता (सैनफर्ड ऐंड सन) (मृ. 1991)
    1929: रघुवीर सहाय, हिन्दी के साहित्यकार व पत्रकार।
    1945: शत्रुघ्न सिन्हा – हिन्दी फ़िल्मों की प्रसिद्ध अभिनेता।
    1946: सोनिया गाँधी – प्रसिद्ध भारतीय राजनीतिज्ञ एवं पूर्व प्रधानमंत्री राजीव गाँधी की पत्नी।
    1972: फेब्रिस सांतारो – फ्रांस के टेनिस खिलाड़ी।
    9 दिसंबर को हुए निधन

    1761: हंबीरराव मोहिते कीपुत्री ताराबाई का निधन 1761 में हुआ।

    1971: भारतीय नौसेना केजांबाज अफसरों में एक महेन्द्रनाथ मुल्ला का निधन 1971 में हुआ।
    1997: कन्नड़ भाषा के विख्यातसाहित्यकार के शिवराम कारंत का निधन 1997 में हुआ।
    2007: प्रगतिशील काव्यधारा के प्रसिद्ध कवि त्रिलोचन शास्त्री का निधन 2007 में हुआ।
    2009: भारतीय तबला वादकउस्ताद हनीफ मोहम्मद खाँ का निधन 2009 में हुआ।

  • राजधानी की बेस्ट बिरयानी रेस्टोरेंट में लगी भीषण आग, 1 की मौत दो झुलसे, रेस्टोरेंट संचालक गिरफ्तार

    लखनऊ। उत्तर प्रदेश की राजधानी लखनऊ में गुरुवार देर रात एक भीषण हादसा हो गया. यहां एक रेस्टोरेंट में गैस लीक होने से भीषण आग लग गई. जिससे एक ग्राहक की जलकर मौत हो गई. जबकि दो कर्मचारी गंभीर रूप से झुलस गए हैं. जिन्हें सिप्स अस्पताल में इलाज के भर्ती कराया गया है.

    दरअसल, पूरी घटना हुसैनगंज थाना क्षेत्र के होटल कबीर की है. जहां कुकिंग गैस में लीकेज की वजह से आग लग गई. रेस्टोरेंट में आग उस वक्त लगी जब वहां कर्मचारी और एक ग्राहक भी मौजूद था. आग की चपेट में आने से ग्राहक सुधाकर गंभीर रूप से झुलस गया. उसे आनन-फानन में अस्पताल पहुंचाया गया, जहां उसकी मौत हो गई.

    इस भीषण अग्निकांड में रेस्टोरेंट के कर्मचारी राजवी शेख व एक अन्य भी झुलस गए, जिनका इलाज चल रहा है. वहीं आग लगने की सूचना पर मौके पर पहुंची फायर ब्रिगेड की टीम ने आग पर काबू पाया. फिलहाल पुलिस ने कार्रवाई करते हुए रेस्टोरेंट संचालक को गिरफ्तार कर लिया है.

  • बड़ा हादसा : शादी समारोह में पांच सिलेंडर में ब्लास्ट, दूल्हे समेत 60 से ज्यादा झुलसे, दो बच्चों की मौत

    जोधपुर. शेरगढ़ के भूंगड़ा गांव में गुरुवार को एक बड़ा हादसा हो गया. यहां एक शादी समारोह में दूल्हे की बारात रवाना होने से पहले सिलेंडर ब्लास्ट में 60 से ज्यादा लोग झुलस गए. वहीं, दो बच्चों की मौत हो गई. इस गांव से खोखसर बारात जानी थी. 300 से ज्यादा लोग जुटे थे, तभी एक सिलेंडर में ब्लास्ट हुआ और देखते-देखते चार और सिलेंडर में भी आग फैलने से ब्लास्ट हो गए. इसमें दूल्हे सहित 60 लोग झुलस गए और दो बच्चों की जान चली गई.

    जानकारी के मुताबिक तख्त सिंह के घर पर शादी समारोह में बड़ी संख्या में गांव के लोग और मेहमान जुटे थे. इसी दौरान एक सिलेंडर से गैस लीक हुई. जिससे वहां रखे अन्य सिलेंडर भी ब्लास्ट हो गए. घायलों को डॉ. एसएन मेडिकल कॉलेज हॉस्पिटल ले जाया गया. घटना की सूचना मिलने पर कलेक्टर हिमांशु गुप्ता हॉस्पिटल पहुंचे. मेडिकल कॉलेज के प्रिंसिपल दिलीप कच्छावा ने बताया कि 60 जख्मी लोगों में से 51 को जोधपुर के महात्मा गांधी अस्पताल में एडमिट करवाया गया है. इनमें आठ लोग 90 प्रतिशत से ज्यादा झुलसे हैं. 48 लोग वार्ड में एडमिट हैं और एक बच्चा आईसीयू में है. पांच और सात साल के दो बच्चों की मौत हो गई.

    लीकेज के कारण ब्लास्ट का अनुमाम

    पुलिस के मुताबिक जहां ये हादसा हुआ, वहां बड़ी संख्या में बाराती मौजूद थे. झुलसे लोगों को पहले शेरगढ़ लाया गया. इसके बाद गंभीर रूप से झुलसे मरीजों को जोधपुर के महात्मा गांधी अस्पताल की बर्न यूनिट में रेफर किया गया है. ग्रामीण एसपी अनिल कयाल ने बताया कि एक-एक कर पांच सिलेंडर फटे थे. ऐसा अनुमान है कि खाना बनाते समय किसी एक सिलेंडर में लीकेज के कारण आग लगी. इसके बाद बाकी सिलेंडर में ब्लास्ट हुआ.

    300 से ज्यादा लोग थे मौजूद

    दूल्हे की बहन गवरी कंवर ने बताया कि बड़ी संख्या में लोग शादी में शामिल होने के लिए आए थे. 300 से ज्यादा संख्या में लोग घर में इकट्‌ठे हुए थे. बुधवार रात को सुरेंद्र सिंह के घी पिलाने की रस्म हुई थी. दोपहर में बारात जानी थी, लेकिन इससे पहले ही ये हादसा हो गया. हालांकि अधिकारियों का कहना है कि शादी में एक-दो नहीं, बल्कि 20 सिलेंडर लाए गए थे. यदि सभी सिलेंडर में आग लग जाती तो हादसे में पीड़ितों की संख्या बढ़ जाती.

  • चक्रवात तूफान को लेकर प्रशासन अलर्ट मोड पर, आज सभी स्कूलों और कॉलेजों को बंद रखने का लिया गया फैसला…

    तमिलनाडु। Cyclonic Storm दक्षिण भारत में भारी बारिश और चक्रवात तूफान ‘मैंडूस’ के पूर्वानुमान के आधार पर चेन्नई, कुड्डालोर, विल्लुपुरम, कांचीपुरम के सभी स्कूलों और कॉलेजों को आज यानी 9 दिसंबर 2022 को बंद रखने का फैसला लिया गया है. इन शहरों में पिछले कई दिनों से मौसम का कहर जारी है, आम जन-जीवन प्रभावित हुआ है. छात्रों की सुरक्षा को ध्यान में रखते हुए स्कूल-कॉलेजों में छुट्टी की घोषणा की गई है.

    इससे पहले मुथुपेट दरगाह में “कंदूरी (चंदन बर्तन) विझा” के मद्देनजर 5 दिसंबर को तिरुवरुर जिले के स्कूल बंद थे. 7 दिसंबर को तमिलनाडु के तिरुवरुर, तंजावुर जिलों में स्कूल बंद थे. वहीं आज, 08 दिसंबर को भी कई जिलों में स्कूल बंद थे. अब 9 दिसंबर को भी छात्रों की छुट्टी की घोषणा की गई है. तिरुवल्लूर के जिलाधिकारी ने ट्विट कर यह जानकारी दी है. भारतीय मौसम विभाग (IMD) के मुताबिक, बंगाल की खाड़ी के ऊपर बना कम दबाव का क्षेत्र अब गहरे दबाव में बदल गया है. कराईकल से लगभग 420 किमी ईएसई पर चक्रवाती तूफान मैंडूस आज शाम तक तेज हो गया. तूफान, 09 दिसंबर की आधी रात के आसपास महाबलीपुरम के आसपास उत्तर तमिलमाडु, दक्षिण आंध्र प्रदेश, पुडुचेरी और श्रीहरिकोटा को पार कर सकता है.

    मौसम विभाग की मानें तो 10 दिसंबर को उत्तर तमिलनाडु और रायलसीमा और दक्षिण आंध्र प्रदेश के अलग-अलग हिस्सों में भारी बारिश होने के आसार हैं जबकि 11 दिसंबर को उत्तर आंतरिक तमिलनाडु, आंध्र प्रदेश के तटीय इलाके, रायलसीमा, केरल और माहे, दक्षणि आंतरिक कर्नाटक के अलग-अलग हिस्सों में भारी बारिश की आशंका है.

  • Aaj Ka Panchang आज का पंचांग 9 दिसंबर 2022, शुक्रवार : प्रतिपदा तिथि, जानिए मुहूर्त और शुभ योग

    राष्ट्रीय मिति मार्गशीर्ष 18, शक संवत 1944, पौष, कृष्ण, प्रतिपदा, शुक्रवार, विक्रम संवत् 2079। सौर मार्गशीर्ष मास प्रविष्टे 24, जमादि-उल-अव्वल-14, हिजरी 1444 (मुस्लिम), तदनुसार अंग्रेजी तारीख 9 दिसंबर सन् 2022 ई०। सूर्य दक्षिणायन दक्षिण गोल, हेमंत ऋतु।

    राहुकाल पूर्वाह्न 10 बजकर 30 मिनट से 12 बजे तक। प्रतिपदा तिथि पूर्वाह्न 11 बजकर 35 मिनट तक उपरांत द्वितीया तिथि का आरंभ। मृगशिरा नक्षत्र अपराह्न 2 बजकर 59 मिनट तक उपरांत आर्द्रा नक्षत्र का आरंभ।

    शुभ योग अर्धरात्रोत्तर 3 बजकर 42 मिनट तक उपरांत शुक्ल योग का आरंभ। कौलव करण पूर्वाह्न 11 बजकर 35 मिनट तक उपरांत गर करण का आरंभ। चंद्रमा दिन रात मिथुन राशि पर संचार करेगा।

    सूर्योदय का समय 9 दिसंबर 2022 : सुबह 7 बजकर 2 मिनट पर।
    सूर्यास्त का समय 9 दिसंबर 2022 : शाम 5 बजकर 24 मिनट पर।

    आज का शुभ मुहूर्त 9 दिसंबर 2022 :
    अभिजीत मुहूर्त दोपहर 11 बजकर 53 मिनट से 12 बजकर 34 मिनट तक। विजय मुहूर्त दोपहर 1 बजकर 57 मिनट से 02 बजकर 39 मिनट तक रहेगा। निशिथ काल मध्‍यरात्रि 11 बजकर 46 मिनट से 12 बजकर 41 मिनट तक। गोधूलि बेला शाम 5 बजकर 22 मिनट से 5 बजकर 49 मिनट तक। अमृत काल अगली सुबह 6 बजकर 34 मिनट से 8 बजकर 21 मिनट तक।

    आज का अशुभ मुहूर्त 9 दिसंबर 2022 :
    राहुकाल सुबह 10 बजकर 30 मिनट से 12 बजे तक। दोपहर 3 बजकर 30 मिनट से 04 बजकर 30 मिनट तक यमगंड रहेगा। सुबह 7 बजकर 30 मिनट से 9 बजे तक गुलिक काल रहेगा। दुर्मुहूर्त काल सुबह 9 बजकर 7 मिनट से 9 बजकर 48 मिनट तक रहेगा। इसके बाद दोपहर 12 बजकर 34 मिनट से 1 बजकर 16 मिनट तक।

    आज का उपाय : माता लक्ष्मी की पूजा करें और कनकधारा स्तोत्र का पाठ करें।

  • आज का राशिफल 9 दिसंबर 2022: शुक्रवार को कैसी रहेगी आपकी राशि, पढ़ें राशिफल

    Aaj Ka Rashifal 9 December 2022: आज पौष कृष्ण पक्ष की प्रतिपदा तिथि और शुक्रवार का दिन है। आज से पौष महीने की शुरुआत हो गयी है। सनातन विक्रम संवत के अनुसार पौष वर्ष का दसवां महीना होता है। प्रतिपदा तिथि आज दोपहर पहले 11 बजकर 34 मिनट तक रहेगी, उसके बाद द्वितीया तिथि लग जायेगी। आज का पूरा दिन पार करके देर रात 3 बजकर 44 मिनट तक शुभ योग रहेगा। 

    मेष राशि

    आपका दिन नार्मल रहेगा। साफ्टवेयर इंजीनियरिंग की पढ़ाई कर रहे स्टूडेंट्स आज अपने जूनियर्स को कुछ नया सिखाने का प्रयास करेंगे। पोर्ट्रेट आर्टिस्ट की कोई पेंटिंग किसी बड़े एक्सिबिसन में लग सकती है। आज आपका स्वास्थ्य फिट रहेगा और बेहतर स्वास्थ्य के लिए खानपान में फ्रूट्स को ऐड करें। काम के प्रति मेहनत को देखकर आपको आपके बॉस द्वारा अच्छा बोनस मिलेगा। विरोधियों की बात को इगनोर करके ही आप सक्सेस होंगे। आपके काम करने का तरीका आज कुछ चेंज हो सकता है, जिसका रिजल्ट अच्छा रहेगा।

    • लकी रंग- पिंक
    • लकी नंबर- 9

    वृष राशि 

    आपका कॉन्फिडेंस लेवल हाई रहेगा। कोई भी काम पूरे कॉन्फिडेंस से करने पर आपको उसका अच्छा रिस्पांस मिलेगा। आज कोई सरकारी

    अधिकारी आपके जमीन से जुड़े मसलों को हल करने में आपकी मदद करेगा। कानूनी मसलों को हल करने के लिए आज का दिन बहुत अच्छा है। किसी नए काम की शुरुआत आज आपके भाई के द्वारा की जाएगी, जिससे आपको ज्यादा खुशी होगी। आज आपको अपने काम पर ध्यान देने की जरुरत है, जिससे आपको उसका पॉजिटिव रिस्पोंस मिलेगा। आज आपका मन पूजा पाठ में ज्यादा लगेगा जिससे आपका मन शांत रहेगा। 

    • लकी रंग- हरा
    • लकी नंबर- 3

    मिथुन राशि

    आपका दिन शानदार रहेगा। आज आप अपने दोस्तों के साथ मिलकर नया बिजनेस स्टार्ट करेंगे, जो बहुत फलदायी रहेगा। इस राशि की
    महिलाये आज स्पोर्ट्स में ज्यादा से ज्यादा पार्टीसिपेट करेंगी, उनकी शानदार जीत भी होगी। आज आप किसी नए ऑफर के लिए तैयार रहेंगे, कोई कीमती वस्तु आज आप खरीद सकते हैं। पारिवारिक रिश्ते मज़बूत होंगे, घर में खुशियों का माहौल रहेगा। आज आपका मन बहुत प्रसन्न रहेगा।

    • लकी रंग- ऑरेंज
    • लकी नंबर- 2

    कर्क राशि

    आपका दिन बेहद खुशहाल रहेगा। आज ज्यादातर चीज़े बहुत आसानी से सुलझती जाएगी। आज आप कोई ऐसा काम करेंगे, जिससे आपकी तारीफ की जाएगी। आज पारिवारिक रिश्तों के बीच सामंजस्य बनाने में आप सफल रहेंगे। आज मनोरंजन में पैसे खर्च हो सकते हैं, इससे आपको आनंद की प्राप्ति होगी। आज कुछ ऐसे नए लोगों से आपकी मुलाकात होगी जिनसे पैसे कमाने के नये विचार मिलेगे। आज आप सामाजिक काम में सफल होंगे। घर पर आज आप परिवार के साथ पार्टी का आयोजन करेंगे, जिससे खुशी का माहौल रहेगा। 

    • लकी रंग- गोल्डन
    • लकी नंबर- 7

    सिंह राशि

    आजका दिन आपके लिए खुशियों से भरा रहेगा। ऑफिस में किसी काम को लेकर जल्दबाजी करने से आपको हानि हो सकती है, इसलिए धैर्य
    के साथ काम करें। आपको आज कोई अच्छी खबर मिलने की सम्भावना है, आपका आत्मविश्वास अच्छा रहेगा। ऑफिस के किसी काम को लेकर आपको भागदौड़ करनी पड़ेगी, आपको थोड़ी थकान भी हो सकती है। आपको आज किसी जरुरी काम में सफलता मिलेगी। पैसो के मामले में आपको थोड़ा सतर्क रहने की जरुरत है, आपका आर्थिक पक्ष मज़बूत रहेगा। आज आपके दाम्पत्य जीवन में खुशियाँ आयेगी।

    • लकी रंग- लाल
    • लकी नंबर- 5

    कन्या राशि

    आपका दिन खुशहाल रहेगा। बच्चों की सफलता से आज खुद को गौरवान्वित महसूस करेगें। आज किसी अनजान पर भरोसा न करें। आज आपको किसी मामले में बड़ा निर्णय लेना पड़ सकता है, अपने जीवन साथी के साथ आप खुशी के पल बिताएंगे। पैसो के मामले में आज आप उन्नति के रास्ते पर जायेंगे। बड़ो द्वारा दी गयी सलाह आज आपके लिए फायदेमंद रहेगी। आज आप अपने पार्टनर को कोई गिफ्ट देकर उनको सरप्राइज करेंगे। बच्चों के साथ आज शाम को मनोरंजक समय बिताएंगे, जिससे बच्चो में खुशी बढ़ेगी।

    • लकी रंग-ब्लू
    • लकी नंबर- 4

    तुला राशि

    आपका दिन बढ़िया रहेगा। बीएससी कर रहे स्टूडेंट्स का दिन आज अच्छा रहेगा। पहले से बनायी हुई योजनायें आज पूरी हो जाएगी। बेहतर परिणाम पाने के लिए आज आपको थोड़ी और ज्यादा मेहनत करने की आवश्यकता पड़ेगी। वकील आज पूराने क्लाइंट के माध्यम से नए क्लाइंट्स से जुड़ेंगे। आज आपका काफ़ी दिनों से रुका कोई काम पूरा हो जायेगा, आपकी टेंशन कम होगी। आपको अपने काम के प्रति एकाग्र रहना होगा, जिससे आपको इसका लाभ मिलेगा। राजनीतिक से रिलेटेड कार्यों में आपकी रूचि ज्यादा बढ़ेगी। तिल के लड्डू बनाकर दान करने से घर में शांति बनी रहती है।

    • लकी रंग-पपर्ल
    • लकी नंबर- 5

    वृश्चिक राशि

    आपका दिन बेहद खास पल लेकर आयेगा। स्टूडेंट्स का आज मन पढ़ाई में ज्यादा लगेगा। किसी जरूरी काम के पूरा होने पर बधाईयां देने के लिए लोगों का आवागमन लगा रहेगा। आपके स्टार्टअप को यूजर्स द्वारा अच्छी रेटिंग मिल सकती है। जीवन में आप लगातार आगे बढ़ते जायेंगे। बच्चे आज अपने माता पिता के साथ समय बिताएंगे। राजनीति से जुड़े लोगों का दिन आज बढ़िया रहेगा। किसी समारोह में जाने का अवसर मिलेगा। किसी अनजान व्यक्ति पर भरोसा करने से आज आपको बचना चाहिए। अपनी जीवनशैली में बदलाव करेंगे, इससे आपको फायदा होगा।

    • लकी रंग-काला
    • लकी नंबर- 6

    धनु राशि

    आपका दिन खुशनुमा रहेगा। आज आपके दोस्त आपकी मदद करेंगे, आपकी बिजनेस से रिलेटेड प्रॉब्लम सोल्व हो जाएगी। इस राशि के
    विवाहित आज किसी धार्मिक स्थल पर दर्शन के लिए जायेंगे। बिजनेस के काम में आपको बड़ा धन लाभ हो सकता है। शत्रु पक्ष आज आपसे दूरियां बनाकर रहेंगे। आज आपका अच्छा व्यवहार आपको समाज में नयी पहचान दिलाएगा। माता पिता को आज आप किसी धार्मिक यात्रा पर ले जायेंगे। जो लोग विज्ञान से जुड़े है, उनको आज सम्मानित किया जायेगा। किसी नए मित्र से मुलाकात होगी, जो आपको अच्छे रास्ते पर ले जाने के लिए आपको प्रेरित करेंगे। ऑर्गेनिक फार्मिंग का बिजनेस कर रहे लोगों का काम अच्छा चलेगा।

    • लकी रंग-पीच
    • लकी नंबर- 9

    मकर राशि

    आप की दिनचर्या अच्छी रहेगी। राजनीति से जुड़े लोगों के मान-सम्मान में इजाफा होगा। पार्टी में उनको कोई उच्च पद भी मिलेगी। आज आप अपने बिजनेस में बहुत लाभ कमाएंगे। आज आपकी बेटी का सिलेक्शन किसी अच्छी जॉब में हो सकता, परिवार में खुशियों का माहौल रहेगा।
    लोगों को तेजी से परखने की क्षमता आपके लिए फायदेमंद साबित होगी। अपना मित्र किसी को बनाने से पहले थोड़ा सोच विचार कर लेना चाहिए, जिससे वह आपको हानि न पहुचा पाए। स्वास्थ्य के प्रति सचेत रहने की आवश्यकता है।

    • लकी रंग-पीला
    • लकी नंबर- 8

    कुम्भ राशि

    आर्थिक तौर पर आपकी स्थिति मज़बूत रहेगी। इंजीनियर्स आज किसी नए प्रोजेक्ट पर काम करेंगे जिससे उनको कुछ नया अनुभव मिलेगा। फुटबाल खेल रहे खिलाडियों का दिन आज अच्छा रहेगा, कोच द्वारा नई ट्रेनिंग दी जाएगी। बिजनेस पार्टनर के साथ किए गए कामों से आज आपको फायदा होगा। साथ ही खुले मन से काम करने पर अच्छे लोग आपसे जुड़ने की कोशिश करेंगे, अपने स्वाभाव में नम्रता बनाये रखें। माडलिंग स्टार्स को आज किसी नए शहर में शो करने का मौका मिलेगा। पिता जी की हेल्प मिलेगी, जिससे आपको बिजनेस में अधिक लाभ मिलेगा। किसी गरीब की मदद करे जिससे उनकी आर्थिक स्थिति सुधरेगी।

    • लकी रंग-नीला
    • लकी नंबर- 5

    मीन राशि

    आपका दिन पहले से ज्यादा फायदा दिलाने वाला रहेगा। इस राशि की महिलाएं मेक-अप आर्टिस्ट के रूप में अपना काम स्टार्ट कर सकती
    है, जिससे अधिक लाभ मिलता रहेगा। ऑफिस में अपने कार्यों पर ध्यान दें, नहीं तो कोई आपकी बैक बाईटिंग कर सकता है। लवमेट्स आज साथ में किसी अच्छे रेस्टोरेंट में डिनर के लिए जायेंगे। खुशियों का माहौल रहेगा। आज लोगों से आपको सहयोग मिलने की उम्मीद है। अपने कामों को धैर्य से करें, सब अच्छे से निपट जायेगा। आज आप अपने कार्यक्षेत्र में कुछ बदलाव करने की भी सोच सकते हैं। 

    • लकी रंग-काला
    • लकी नंबर- 3
  • सत्ता की मैराथन में कांग्रेस की जीतः हिमाचल में CONGRESS बनाएगी सरकार, 40 सीटों पर लहराया परचम

    Himachal Result 2022: हिमाचल प्रदेश विधानसभा चुनाव 2022 (Himachal Pradesh Assembly Election 2022) के नतीजे आ चुके हैं. हिमाचल में अब कांग्रेस की सरकार बनेगी. कांग्रेस ने 68 सीटों में 40 पर जीत दर्ज की है. हिमाचल में सरकार बनाने के लिए बहुमत का आकड़ा 35 है, जिसे कांग्रेस ने पार कर लिया है. वहीं भाजपा ने 25 सीटों पर जीत दर्ज की है. 3 सीट निर्दलीय प्रत्याशियों के खाते में गया है. वहीं आप पार्टी अपना खाता खोलने में कामयाब नहीं रही.

    बता दें कि, हिमाचल प्रदेश में बीते तीन दशकों से कोई सरकार रिपीट नहीं कर सकी है. प्रदेश की जनता अमूमन सरकार बदलने के लिए ही मतदान करती आई है. इस बार भी ये रिवाज बदलता नजर नहीं आ रहा है. हिमाचल में इस बार कांग्रेस की सरकार बनने जा रही है.

    विधानसभा चुनाव में बीजेपी (BJP) और कांग्रेस (Congress) ने हिमाचल प्रदेश (Himachal Pradesh) की सभी 68 सीटों पर चुनाव लड़ा था, जबकि आम आदमी पार्टी (AAP) ने 67 सीटों पर अपने उम्मीदवार चुनाव मैदान में उतारे थे.

    2017 में विधानसभा के नतीजों पर एक नजर

    2017 में हिमाचल प्रदेश विधानसभा चुनाव के नतीजे बीजेपी के पक्ष में आया था. यहां BJP को 44 सीटों पर और कांग्रेस को 21 सीटों पर जीत हास‍िल हुई थी. जबकि एक सीट पर माकपा को जीत मिली थी. गौरतलब है कि 68 सीटों वाली हिमाचल प्रदेश विधानसभा में सरकार गठित करने के लिए 35 सीटों की जरूरत थी और बीजेपी बहुमत के आंकड़े से काफी आगे निकल गई थी.

  • बड़ी खबर : गुजरात चुनाव में कांग्रेस की बड़ी हार...कांग्रेस के प्रभारी ने दिया इस्तीफा…

    Gujarat Election Results: गुजरात विधानसभा चुनाव में कांग्रेस को बड़ी हार मिली है। वहीँ कांग्रेस की इस हार के बाद गुजरात कांग्रेस के प्रभारी रघु शर्मा ने इस्तीफा दे दिया है। रघु शर्मा ने अपना इस्तीफा कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे को भेजा है।

    कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे को भेजे गए इस्तीफे में गुजरात कांग्रेस प्रभारी रघु शर्मा ने कहा कि वो गुजरात में कांग्रेस की अप्रत्यशित हार की सम्पूर्ण नैतिक जिम्मेदारी लेते हैं। इसी के साथ ही रघु शर्मा ने इस्तीफा देते हुए अध्यक्ष से इस्तीफा स्वीकार करने का आग्रह किया है।


    बता दें कि गुजरात विधानसभा चुनाव में भाजपा अब तक की सबसे भारी बहुमत के साथ जीत हासिल कर 156 के आंकड़े पर पहुंच गई है। वहीं कांग्रेस का परफॉरमेंस बहुत ही कमजोर रहा। वोटों की जारी गिनती के आंकड़ों के अनुसार कांग्रेस सिर्फ 17 सीटों पर सिमटती दिख रही है और पहली बार गुजरात चुनाव में उतरी आम आदमी पार्टी ने सूबे में खाता खोलते हुए 5 सीटों पर बढ़त बनाई है।

  • मैनपुरी से सपा प्रत्याशी डिंपल यादव की ऐतिहासिक जीत, रामपुर में BJP प्रत्याशी ने आसिम रजा को हराया

    मैनपुरी। उत्तर प्रदेश में तीन सीटों पर हुए उपचुनाव का मतगणना जारी है. इसी बीच बड़ी खबर सामने आ रही है. मैनपुरी से पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव की पत्नी एवं सपा प्रत्याशी डिंपल यादव ने ऐतिहासिक जीत दर्ज की है. डिंपल यादव ने पिछले सारे रिकार्ड ध्वस्त कर दिया है. जीत का आंकड़ा थोड़ी देर में जारी होगा.

    डिंपल यादव के अबतक 5 लाख वोट गिने गए हैं. डिंपल को अबतक 5 लाख वोट मिल चुके हैं. अंतिम आंकड़ा चुनाव आयोग थोड़ी देर जारी करेगा. डिंपल को मैनपुरी में करीब 65% वोट मिले हैं. बीजेपी प्रत्याशी को 2.59 लाख वोट मिले हैं. डिंपल की जीत का अंतर और भी बड़ा हो सकता है. फिलहाल डिंपल यादव 2.50 लाख वोट से बढ़त पर हैं. थोड़ी देर में डिंपल की जीत का आधिकारिक ऐलान भी हो जाएगा. मैनपुरी और इटावा में काउंटिंग पूरी हो चुकी है.

    दरअसल, यूपी में 3 सीटों के लिए वोटों की गिनती सुबह 8 बजे से जारी है. मैनपुरी से सपा ने डिंपल यादव को प्रत्याशी बनाया था. जिन्होंने बीजेपी के प्रत्याशी रघुराज सिंह शाक्य को मात दे दी है. रघुराज भारी वोटों से डिंपल से पीछे चल रहे हैं. वहीं रामपुर में सपा प्रत्याशी आसिम राजा और BJP प्रत्याशी आकाश सक्सेना में कड़ा मुकाबला है. बीजेपी प्रत्याशी आकाश सक्सेना 34112 वोटों से जीत दर्ज की है. आसिम रजा को 34112 वोटों से आकाश सक्सेना ने हरा दिया है. जबकि खतौली में आरएलडी-सपा गठबंधन प्रत्याशी मदन भैया BJP प्रत्याशी राजकुमारी सैनी के से काफी आगे निकल गए हैं.

    गौरतलब है कि रामपुर से आजम खान और खतौली से विक्रम सैनी की विधायकी रद्द होने के बाद दोनों सीटें खाली घोषित हुई हैं. वहीं मैनपुरी लोकसभा सीट से सांसद रहे समाजवादी पार्टी के संस्थापक मुलायम सिंह के निधन के बाद सीट खाली हुई है. इन तीनों सीटों पर 5 दिसंबर को वोटिंग हुई और 8 दिसंबर यानि आज परिणाम घोषित किए जाएंगे. 

  • महिला ने मासूम बच्चियों पर फेंका खौलता पानी, चेहरे समेत शरीर के कई अंग झुलसे

    राजस्थान। जयपुर में हैरान कर देने वाला मामला सामने आया है। जहां एक महिला ने घर के बाहर खेल रही दो बच्चियों पर गर्म पानी उड़ेल दिया। घटना में बच्चियां बुरी तरीके से घायल हो गई। उनके हाथ, पैर और सिर झुलस गए और शरीर पर जगह-जगह फफोले निकल आए। बच्चियों को जयपुरिया अस्पताल ले जाया गया और यहां से SMS में रेफर किया गया। मामला मालवीय नगर थाना इलाके के झालाना एरिया का है।

    मालवीय नगर थाना क्षेत्र के झलाना में दिलीप और प्रदीप का मकान है। दीपक के सात साल की बच्ची वंशिका है और प्रदीप के 5 साल की बच्ची काव्या है। परिजनों ने बताया कि 6 दिसंबर मंगलवार शाम करीब 7 बजे दोनों बहने काव्या और वंशिका घर के बाहर खेल रही थी। तभी कॉलोनी में ही रहने वाली वीणा (30) ने दोनों को अपने घर बुलाया। बच्चियों ने बताया कि यहां वीणा ने पहले दोनों की पिटाई की। इसके बाद खौलता हुआ गर्म पानी उनके ऊपर फेंक दिया। गर्म पानी डालते ही बच्चियों जोर-जोर से चिल्लाने लगी और इसी हालात में घर पहुंची। दोनों का शरीर बुरी तरह से झुलस चुका था।

    इसके बाद परिजन जयपुरिया अस्पताल लेकर पहुंचे और यहां से SMS हॉस्पिटल में रेफर किया। परिजनों ने बताया कि बच्चियों को उसी दिन हॉस्पिटल से छुट्‌टी दे दी गई थी लेकिन अभी भी उनका इलाज चल रहा है। इसके बाद परिजन 7 नवंबर को मालवीय नगर थाने पहुंचे और वीणा के खिलाफ मामला दर्ज करवाया।

    इस हादसे के बाद बच्चियों का शरीर बुरी तरह से झुलस गया। हाथ और शरीर के अन्य हिस्सों पर फफोले निकल आए हैं। जबकि चेहरा भी बुरी तरह से झुलस चुका है और सूजन आ रखी है। इधर, मामला दर्ज होने के बाद पुलिस ने महिला से पूछताछ के बाद उसे कोर्ट में पेश किया। इस दौरान वीणा के परिजनों ने बताया कि वह मानसिक बीमार चल रही है। उसका ससुराल भीलवाड़ा में है और पिछले 6 से 7 महीने से पीहर में ही रह रही है। वीणा की भी एक 8 साल की बच्ची है।