National News
  • Aaj Ka Rashifal 24 January 2024: परिवार का मिलेगा सहयोग, करेंगे नए काम की शुरुआत, पढ़िए दैनिक राशिफल

    Aaj Ka Rashifal 24 January 2024 Horoscope Today: राशिफल के अनुसार, आज यानी 24 जनवरी 2024, बुधवार का दिन का सभी राशियों के लिए मिश्रित परिणाम देने वाला रहेगा। आज कुछ राशियों के जातकों के लिए व्यापार में लाभ के योग बन रहे हैं, तो वहीं, कुछ जातक परिवार के साथ यात्रा पर जा सकते हैं। आइए पढ़ते हैं आज का राशिफल और जानते हैं कैसा रहेगा सभी राशियों के लिए आज का दिन।

    मेष दैनिक राशिफल (Aries Horoscope Today)

    आज का दिन आपका उतार-चढ़ाव से भरा रहेगा। स्वास्थ्य को लेकर कुछ परेशान रह सकते हैं। व्यापार-व्यवसाय में नुकसान का सामना करना पड़ सकता है। विरोधी वर्ग सक्रिय होंगे, परिवार में आपसी मतभेद बढ़ सकते हैं। पत्नी से वाद-विवाद हो सकता है।

    वृषभ दैनिक राशिफल (Taurus Horoscope Today)

    आज का दिन आपका सामान्य रहेगा सोचे हुए कार्य पूर्ण होंगे। स्वास्थ्य में कुछ उतार-चढ़ाव बना रहेगा। परिवार में मांगलिक कार्य का योग बनेंगे। व्यापार-व्यवसाय में आर्थिक स्थिति बिगड़ सकती है। किसी बात को लेकर परिवार में मतभेद की स्थिति निर्मित होगी।

    मिथुन दैनिक राशिफल (Gemini Horoscope Today)

    आज का दिन आपका अच्छा रहेगा, स्वास्थ्य ठीक रहेगा। व्यापार-व्यवसाय में कोई नया कार्य शुरू करेंगे, रुका हुआ धन प्राप्त होगा। परिवार समाज में मान-सम्मान बढ़ेगा। परिवार में पैतृक संपत्ति मिलने से मन प्रसन्न रहेगा।

    कर्क दैनिक राशिफल (Cancer Horoscope Today)

    आज का दिन बहुत अच्छा रहने वाला है, स्वास्थ्य ठीक रहेगा। पत्नी से चल रहे हैं मतभेद दूर होंगे। व्यापार-व्यवसाय में लाभ प्राप्त होगा। किसी विशेष व्यक्ति के संपर्क में आने से कोई बड़ा कार्य आपको आज मिल सकता है। परिवार में मान-सम्मान बढ़ेगा, कोई सुखद समाचार परिवार में प्राप्त होगा।

    सिंह दैनिक राशिफल (Leo Horoscope Today)

    आज के दिन आप किसी विवाद में फंस सकते हैं। आपका कोई विशेष कार्य में रुकावट आ सकती है। स्वास्थ्य बिगड़ सकता है। किसी लंबी यात्रा आदि पर जाने का योग बनेगा। वाहन आदि के चलाने में सावधानी बरतें। पैतृक संपत्ति को लेकर परिवार में मतभेद बढ़ सकता है। व्यापार-व्यवसाय में हानि उठानी पड़ सकती है।

    कन्या दैनिक राशिफल (Virgo Horoscope Today)

    आज के दिन आप किसी मानसिक तनाव से गुजर सकते हैं। किन्हीं बातों को लेकर अपने मित्रों या रिश्तेदारों से वाद-विवाद हो सकता है। व्यापार-व्यवसाय में आज आपको हानि उठानी पड़ेगी। आर्थिक स्थिति में गिरावट महसूस होगी। परिवार में अपनों से मनमुटाव की स्थिति बनेगी। किसी अपने का दुखद समाचार आज प्राप्त होगा।

    तुला दैनिक राशिफल (Libra Horoscope Today)

    आज के दिनआप अपने स्वास्थ्य के कारण कुछ परेशान रह सकते हैं। किसी लंबी यात्रा पर जाने का योग बनेगा। किसी कार्य विशेष के लिए आज आपको अपने विरोधियों के सामने झुकना पड़ सकता है। व्यापार-व्यवसाय में लाभ प्राप्त होगा। कोई नया कार्य शुरू कर सकते हैं। परिवार में अपनों का पूर्ण सहयोग प्राप्त होगा।

    वृश्चिक दैनिक राशिफल (Scorpio Horoscope Today)

    आज के दिन आपको अपनों के विरोध का सामना करना पड़ सकता है। स्वास्थ्य में गिरावट महसूस करेंगे। व्यापार-व्यवसाय में अपने साथियों से धोखा उठाना पड़ सकता है। कोई नया कार्य शुरू न करें। किसी अपरिचित व्यक्ति को उधार न दें, नहीं तो हानि उठानी पड़ सकती है। परिवार में अपनों से मतभेद बढ़ेंगे, पत्नी से विवाद हो सकता है।

    धनु दैनिक राशिफल (Sagittarius Horoscope Today)

    आज के दिन आपका स्वास्थ्य बिगड़ सकता है। आप किसी षड्यंत्र का शिकार हो सकते हैं। व्यापार-व्यवसाय में हानि उठाना पड़ेगी। कोई नया कार्य यदि शुरू करना चाहते हैं, तो यह समय उपयुक्त नहीं है। परिवार में संपत्ति को लेकर विवाद का माहौल बनेगा। आप अपने मान-सम्मान में गिरावट महसूस करेंगे। वाहन आदि के चलाने में सतर्कता रखें, दुर्घटना हो सकती है।

    मकर दैनिक राशिफल (Capricorn Horoscope Today)

    आज का दिन आपका सामान्य रहेगा। स्वास्थ्य में लाभ महसूस करेंगे। किसी अपने का दुखद समाचार प्राप्त होगा। व्यापार-व्यवसाय में हानि उठाना पड़ सकती है। कोई नया वाहन आदि आज न लें, नया कार्य शुरू न करें। परिवार में मतभेद की स्थिति पर वाद-विवाद से दूर रहें, वाणी पर संयम रखें।

    कुंभ दैनिक राशिफल (Aquarius Horoscope Today)

    आज का दिन आपका अच्छा रहने वाला है, सोचेंगे कार्य पूर्ण होंगे। किसी विशेष व्यक्ति के मिलने से व्यापार क्षेत्र में नया कार्य मिल सकता है, जिससे लाभ होगा। परिवार में मांगलिक कार्य का योग बनेगा। परिवार में सभी आपका सम्मान करेंगे। आप अपने परिवार के साथ किसी लंबी यात्रा पर जा सकते हैं, कोई नया मकान या वाहन खरीद सकते हैं।

    मीन दैनिक राशिफल (Pisces Horoscope Today)

    आज का दिन आपका कुछ समस्याओं से भरा रहेगा। स्वास्थ्य में गिरावट महसूस करेंगे। कोई नया कार्य जो शुरू करना चाह रहे हैं, उसमें अवरोध उत्पन्न होगा। किसी अपने का दुखद समाचार प्राप्त होगा। व्यापार-व्यवसाय में हानि उठाना पड़ सकती है। वाणी पर संयम रखें, वाद-विवाद से दूर रहें।

  • हनुमंत कथावाचक व दिव्य दरबार लगाने वाले  बागेश्वर धाम सरकार रायपुर पहुंच गए

    राजधानी में आयोजित हनुमंत कथा के लिए पंडित धीरेन्द्र कृष्ण शास्त्री रायपुर पहुंच गए है। माना एयरपोर्ट पर उनका भक्तों ने जोरदार स्वागत किया।

    पंडित शास्त्री राजधानी में आयोजित हनुमंत कथा करेंगे। जो 27 जनवरी तक चलेगी। यह कार्यक्रम रायपुर के विवेकानंद विद्यापीठ के सामने, कोटा गुढ़ियारी में आयोजित है। 

    आपको बता दें कि इस कार्यक्रम में सैकड़ों परिवारों का घर वापसी, भारतीय सैनिकों का सम्मान, और पं धीरेन्द्र कृष्ण शास्त्री की गरिमामय उपस्थिति में निर्धन कन्याओं का विवाह समिति के विख्यात पंडितों के द्वारा हिन्दू रीति-रिवाज वैदिक परंपरा अनुसार संपन्न कराया जाएगा।इस दौरान भव्य आतिशबाजी भी की गई। भव्य आतिशबाजी को हर कोई देखते ही रह गए। बता दे कि 23 से 27 जनवरी तक बाबा का दिव्य दरबार लगेगा। कार्यक्रम का लाइव प्रसारण भी होगा। इस कथा में सैकड़ों परिवारों की घर वापसी, भारतीय सैनिकों का सम्मान और पं धीरेन्द्र कृष्ण शास्त्री की उपस्थिति में निर्धन कन्याओं का विवाह समिति के विख्यात पंडितों की ओर से हिन्दू रीति-रिवाज वैदिक परंपरा अनुसार कराया जाएगा। हनुमंत कथा को देखते हुए हिन्दू सनातन धर्मप्रेमियों की के लिए हर प्रकार की सुविधा की व्यवस्था की गई है। तीन भव्य पंडाल बनाए गए हैं।

  • कूनो नेशनल से आई फिर खुशखबरी, मादा चीता ज्वाला ने तीन शावकों को दिया जन्म

    मध्यप्रदेश। कूनो नेशनल पार्क में मंगलवार को तीन चीता शावकों का जन्म हुआ है। मादा चीता ज्वाला ने तीन शावकों को जन्म दिया है। तीनों शावक पूरी तरह स्वस्थ हैं। इससे पहले मार्च 2023 में ज्वाला चीता ने चार शावकों को जन्म दिया था। इनमें से तीन शावकों की मौत हो चुकी है।

    कूनो नेशनल पार्क में मंगलवार को चीता शावकों के जन्म के बाद चीतों की संख्या बढ़कर 17 हो गई है। इसमें सात शावक शामिल है। करीब एक महीने पहले ही नामीबिया से लाई गई मादा चीता आशा ने तीन शावकों को जन्म दिया था। इससे पहले मार्च 2023 में मादा चीता ज्वाला ने ही चार शावकों को जन्म दिया था। उनमें से तीन की मौत कुछ ही महीनों में हो गई थी।

    कूनो प्रबंधन ने शावकों की मौत की वजह भीषण गर्मी को बताया था। इस मादा चीता को पहले सियाया के नाम से जाना जाता था, बाद में उसका नाम ज्वाला रखा गया था। ज्वाला को भी नामीबिया से कूनो नेशनल पार्क लाया गया है।

  • महिला को कोर्ट ने सुनाई 10 साल की सजा, 4 साल की बच्ची का किया था यौन उत्पीड़न

    नई दिल्ली। दिल्ली की एक अदालत ने 4 साल की मासूम के साथ यौन उत्पीड़न करने वाली महिला को 10 साल की जेल की सजा सुनाई है। महिला पर 2016 में एक चार साल की बच्ची के साथ यौन उत्पीड़न करने का आरोप लगा था। इस मामले में अदालत ने सात साल बाद फैसला सुनाया है।

    एडिशन जस्टिस कुमार रजत की अदालत ने महिला को नाबालिग पीड़िता के साथ यौन उत्पीड़न का दोषी माना। अदालत ने कहा कि महिला की हरकत से पीड़िता और उसके माता-पिता को भारी मानसिक आघात पहुंचा। अदालत ने आरोपी महिला को 10 साल के कठोर कारावास और 16,000 रुपये के जुर्माने की सजा सुनाई।

    महिला पर बच्चों से यौन अपराधों को रोकने वाले कानून पॉक्सो एक्ट की धारा-6 और IPC की धारा-354 के तहत गंभीर आरोप लगे थे। अदालत ने इन आरोपों में महिला को दोषी ठहराते हुए कड़ी सजा दी। हालांकि अदालत ने अपराध की गंभीरता और दोषी महिला का कमजोर सामाजिक-आर्थिक पृष्ठभूमि देखते हुए कहा कि दोषी को केवल POCSO अधिनियम की धारा 6 के तहत सजा दी जाएगी। क्योंकि यह IPC अपराध की तुलना में उच्च स्तर का कानून है।

    अदालत ने कहा कि सजा देने का कोई निश्चित फॉर्मूला नहीं है और यह प्रत्येक मामले में तथ्यों और परिस्थितियों, अपराध की प्रकृति, इसकी योजना कैसे बनाई गई और प्रतिबद्ध थी, इसका मकसद, दोषी का आचरण और अन्य सभी बातों पर निर्भर करता है। अदालत ने कहा, ‘सजा देने का मूल उद्देश्य यह है कि अपराधी को दंड देना नहीं बल्कि अपराध के पीड़ित और समाज को न्याय दिलाना है।’

     
  • मानवता को शर्मसार करने वाली हुई घटना, पिता ने अपनी ही बेटी के साथ किया बलात्कार

    खंडवा : सिटी कोतवाली थाना क्षेत्र में मानवता को शर्मसार करने वाली खबर सामने आयी है। जहां, आर्मी से रिटायर्ड एक पिता ने अपनी 19 वर्षीय बेटी के साथ बलात्कार किया है। बीती रात 19 वर्षीय पीड़िता ने सिटी कोतवाली थाने में शिकायत दर्ज करवाई थी। जिसके बाद थाना प्रभारी टीआई बलराम सिंह राठौर ने बताया की बेटी की शिकायत पर आरोपी पिता पर केस दर्ज कर उसे गिरफ्तार किया गया है। बेटी की यह शिकायत है कि, आरोपी पिता बेटी को अक्सर गलत तरीके से छूटे थे। पीड़िता ने जब पुलिस को आप बीती सुनाई तो पुलिस अधिकारी भी दंग हो गए थे।

  • आज से खुलेंगे द्वार, रामलला के दर्शन के लिए उमड़ा भक्तों का सैलाब, सुबह 3 बजे ही इकट्ठा हुए लोग

    अयोध्या में रामलला की प्राण प्रतिष्ठा संपन्न होने के बाद से ही पूरे देश में दिवाली जैसा माहौल हो गया. भक्तों के बरसों को इंतज़ार ख़त्म हो गया है और अब वो सिर्फ़ अपने भगवान के दर्शनों को तरस रहे हैं. प्राण प्रतिष्ठा के आज  पहले दिन सुबह से ही राम मंदिर में श्रद्धालुओं का सैलाब उमड़ पड़ा. कड़ाके की सर्दी के बीच सुबह तड़के तीन बजे से ही मंदिर के सामने भक्तों का जुटना शुरू हो गया है

    प्रभु रामलला के दर्शनों के लिए सुबह तीन बजे से ही मंदिर के सामने श्रद्धालु जुटने लगे. कड़कड़ाती ठंड में भी वो बस किसी भी हाल में अपने भगवान का दर्शन करना चाहते हैं. राम मंदिर के सामने की तस्वीरें भी सामने आई हैं, जहां रात से भी मंदिर के द्वार पर बड़ी संख्या में लोगों को इकट्ठा देखा जा सकता है. लोग लगातार जय श्री राम और सियावर राम चंद्र की जय के जयकारे लगाते हुए सुनाई दिए. भक्तों को जोश देखते ही बन रहा था.

  • Horoscope 23 January 2023 : सूर्य की तरह चमकेगा इन राशियों का भाग्य, पढ़ें मेष से लेकर मीन राशि तक का हाल

    पढ़ें मेष से लेकर मीन राशि तक का हाल…

    मेष राशि- वाहन सुख में वृद्धि होगी। शैक्षिक कार्यों में व्यवधान आएंगे। आत्मसंयत रहें। मन में निराशा एवं असन्तोष के भाव रहेंगे। परिवार के साथ किसी धार्मिक स्थान पर जा सकते हैं। परिवार की समस्याएं परेशान करेंगी। आपसी मतभेद भी हो सकते हैं।

    वृष राशि- पिता को स्वास्थ्‍य विकार हो सकते हैं। चिकित्सीय खर्च बढ़ेंगे। आत्मविश्वास भरपूर रहेगा। जीवनसाथी से मनमुटाव से बचें। परिवार का सहयोग मिलेगा। आय में वृद्धि होगी। माता का सानिध्य मिलेगा। धन की स्थिति में सुधार होगा। धैर्यशीलता में कमी रहेगी।

    मिथुन राशि- व्‍यर्थ के व‍िवादों से बचने का प्रयास करें। नौकरी में परिवर्तन की सम्भावना बन रही है। कारोबार में कठिनाइयों का सामना करना पड़ सकता है। किसी दूसरे स्थान पर जा सकते हैं। आय में वृद्धि होगी। मित्रों का सहयोग मिलेगा। आत्मविश्वास में कमी आएगी।

    कर्क राशि- संतान को स्वास्थ्‍य विकार हो सकते हैं। मन प्रसन्न रहेगा। परिवार का साथ मिलेगा। कारोबार की स्थिति में सुधार होगा। माता के स्वास्थ्‍य में सुधार होगा। परिश्रम अधिक रहेगा। अतिविश्वास से परिपूर्ण तो रहेंगे, परन्तु धैर्यशीलता में कमी आएगी।

    सिंह राशि- व्यर्थ के विवाद एवं झगड़ों आदि से बचें। मन परेशान रहेगा। संयत रहें। लाभ में कमी आ सकती है। आत्मविश्वास में कमी आएगी। आय में कमी एवं खर्च अधिक की स्थिति से परेशान रहेंगे। सुखद समाचार म‍िलेंगे। कारोबार में कठिनाइयों का सामना करना पड़ सकता है।

    कन्या राशि- नौकरी में स्थान परिवर्तन सम्भव है। धार्मि‍क यात्रा के योग हैं। कार्यों के प्रति जोश एवं उत्साह रहेगा। माता-पिता से धन प्राप्ति के योग बन रहे हैं। नौकरी में तरक्की के अवसर मिल सकते हैं। किसी दूसरे स्थान पर जा सकते हैं। भवन सुख में वृद्धि हो सकती है।

    तुला राशि- परिश्रम अधिक रहेगा। स्वास्थ्‍य का ध्यान रखें। तनाव से बचें। नौकरी में स्थान परिवर्तन के योग बन रहे हैं। क्षणे रुष्टा-क्षणे तुष्टा के भाव रहेंगे। परिवार से दूर रहना पड़ सकता है। शैक्षिक कार्यों के सुखद परिणाम मिलेंगे। विदेश यात्रा के योग भी बन रहे हैं।

    वृश्चिक राशि- आय वृद्धि के स्रोत विकसित हो सकते हैं। बातचीत में सन्तुलित रहें। जीवनसाथी का सहयोग मिलेगा। कारोबार में भाई-बहनों का सहयोग मिल सकता है। कुटुम्ब-परिवार में धार्मिक कार्य हो सकते हैं। वाणी में कठोरता तो रहेगी, परन्तु वाणी का प्रस्ताव भी बढ़ेगा।

    धनु राशि- परिवार के साथ किसी धार्मिक स्थान की यात्रा पर जा सकते हैं। आत्मविश्वास से परिपूर्ण रहेंगे। आशा-निराशा के मिश्रित भाव मन में रहेंगे। धैर्यशीलता में कमी रहेगी। नौकरी में परिवर्तन के योग बन रहे हैं। कार्यक्षेत्र का विस्तार भी होगा। शासन-सत्ता का सहयोग मिलेगा।

    मकर राशि- कारोबार का विस्तार हो सकता है। खर्चों की अधिकता रहेगी। माता-पिता को कष्ट होगा। मानसिक कठिनाइयां बढ़ सकती हैं। जीवनसाथी को स्वास्थ्‍य विकार हो सकते हैं। सुखद समाचार म‍िलेंगे। नौकरी में स्थान परिवर्तन के योग बन रहे हैं। परिवार से दूर रहना पड़ सकता है।

    कुंभ राशि- नौकरी में तरक्की के अवसर मिल सकते हैं। माता का साथ म‍िलेगा। संयत रहें। जीवनसाथी के स्वास्थ्‍य का ध्यान रखें। कारोबार में मित्रों का सहयोग मिल सकता है। घर-परिवार में धार्मिक कार्य हो सकते हैं। मान-सम्मान में वृद्धि होगी। मन परेशान हो सकता है।

    मीन राशि- सन्तान को कष्ट होगा। आत्मसंयत रहें। कार्यक्षेत्र में सौहार्द बनाये रखें। मित्रों का सहयोग मिलेगा। किसी मित्र के सहयोग से नौकरी के अवसर मिल सकते हैं। आय में वृद्धि होगी। परन्तु परिवार से दूर हो सकते हैं। क्रोध से बचें। नौकरी में तरक्की के मार्ग प्रशस्त होंगे।

  • मॉर्निंग वॉक से लौट रहे दो सगे भाइयों को कार ने मारी टक्कर, घटनास्थल पर ही मौत

    अनूपपुर। अनूपपुर जिले के फुनगा चौकी अंतर्गत नेशनल हाईवे NH 43 पयारी बस स्टैंड में सुबह-सुबह मॉर्निंग वॉक करके घर लौट रहे दो सगे भाइयों को अर्टिका कार ने टक्कर मार दी। इस हादसे में घटनास्थल पर ही दोनों सगे भाइयों की दर्दनाक मौत हो गई। मृतक का नाम शुभम साहू उम्र 26 वर्ष और सुशील साहू 32 वर्ष है।

    कार अनूपपुर से कोतमा की ओर जा रही थी तभी सुबह लगभग 7 बजे अनूपपुर जनपद के ग्राम पंचायत कदम टोला निवासी दोनों सगे भाई मॉर्निंग वॉक कर घर वापस आ रहे थे। अनूपपुर से कोतमा जा रही तेज वाहन अर्टिका कार नम्बर CG16-CR-5272 जोरदार टक्कर मार दी जिससे दोनों सगे भाइयों की घटनास्थल पर ही मौत हो गई। दोनों सगे भाई पयारी बस स्टैंड के पास राधे नाम से मेडिकल की दुकान संचालित करते थे। इस पूरे मामले में फुनगा पुलिस चौकी प्रभारी सुमित कौशिक ने बताया कि मृतकों का पंचनामा बनाकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है। मर्ग कायम कर मामले की विवेचना की जा रही है।

  • सदियों की प्रतीक्षा के बाद हमारे राम आ गए प्राण प्रतिष्ठा के बाद बोले PM मोदी

    तिहासिक क्षण, जगब 500 वर्षों की तपस्या पूरी हो चुकी है है. अयोध्या में प्रभु श्रीराम भव्य और दिव्य मंदिर में विराजमान हो गए हैं. प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, संघ प्रमुख मोहन भागवत और यूपी के सीएम योगी आदित्यनाथ समेत संत समाज और अति विशिष्ट लोगों की उपस्थिति में रामलला के श्रीविग्रह की प्राण प्रतिष्ठा संपन्न हो गई है.

    आज हमारे राम आ गए हैं', प्राण प्रतिष्ठा के बाद बोले PM मोदी- आज शाम घर-घर राम ज्योति प्रज्वलित करने की तैयारी है

  • मंदिर वहीं बना जहां संकल्प लिया था- बोले योगी आदित्यनाथ

    योगी आदित्यनाथ ने कहा कि मन भावुक है और इस पल को वर्णित करने के लिए शब्द नहीं मिल रहे हैं। हर मन में राम नाम है। हर मार्ग ्अयोध्या की ओर आ रहा है. हर जिह्वा राम राम जप रही है। रोम रोम में राम रमे हैं। ऐसे लगता है कि हम त्रेता युग में आ गए हैं। आज हर राम भक्त के मन में गर्व है औऱ संतोष के भाव हैं। इस दिन के इंतजार में पांच सौ साल बीत गए। दर्जनों पीढ़ियां इस अधूरी कामना को लिए धरा धाम से साकेत धाम में लीन हो गईं। यह पहला ऐसा प्रकरण होगा जिसमें राष्ट्र के बहुसंख्यक समाज ने अपने ही देश में अपने आराध्य के लिए मंदिर निर्माण के लिए इतने वर्षों तक लड़ाई  लड़ी हो। समाज के हर वर्ग ने जाति पांति, विचार दर्शन से ऊपर उठकर रामकाज के लिए स्वयं को सर्ग किया। अंततः वह अवसर आ गया। आज आत्मा प्रफुल्लित है कि मंदिर वहीं बना है जहां बनाने का संकल्प लिया था। 

  • अयोध्या में रामलला की प्राण प्रतिष्ठा का अनुष्ठान पूरा, देशभर में मनाया जा रहा उल्लास

    उत्तर प्रदेश। अयोध्या में राम लला की प्राण प्रतिष्ठा का अनुष्ठान पूरा हो गया है। अभिजीत मुहूर्त में राम मंदिर की प्राण प्रतिष्ठा संपन्न हुई। प्राण प्रतिष्ठा हिंदू धर्म में एक महत्वपूर्ण अनुष्ठान माना जाता है। प्राण प्रतिष्ठा का मतलब मूर्ति में जीवन लाना होता है। इस अनुष्ठान में देवता के मूर्ति को मंत्रोचार के जारिए देवता का आह्नान किया जाता है। फिर मूर्ति में देवता विराजमान होते हैं। प्राण प्रतिष्ठा के दौरान राम मंदिर के गर्भगृह में प्रधानमंत्री मोदी समेत 5 लोग मौजूद हैं।

  • आसमान से दिखी अयोध्या की भव्य सुंदरता, पीएम मोदी के चॉपर से लिया गया एरियल व्यू

    उत्तर प्रदेश। अयोध्या में राम मंदिर के प्राण प्रतिष्ठा समारोह के लिए राम की नगरी को सजाया गया है। इस ऐतिहासिक मौके पर पीएम मोदी भी अयोध्या पहुंच गए हैं और इसी बीच उनके चॉपर से अयोध्या के एरियल व्यू को शेयर किया गया है। पीएम मोदी ऑफिस ने इस एरियल वीडियो को शेयर किया है।

    पीएम मोदी के कार्यालय के बयान के मुताबिक, “ऐतिहासिक प्राण प्रतिष्टा समारोह में मुख्य आध्यात्मिक और धार्मिक संप्रदाय के गुरु शामिल होंगे। समारोह में विभिन्न आदिवासी समुदायों के प्रतिनिधियों सहित सभी क्षेत्रों के लोग भी शामिल होंगे।“