Top Story
  • राज्यपाल सुश्री अनुसुईया उइके और मुख्यमंत्री श्री भूपेश बघेल की टीम ने रस्साकशी में की जोर आजमाईश

    रायपुर : युवा महोत्सव: राज्यपाल सुश्री अनुसुईया उइके और मुख्यमंत्री श्री भूपेश बघेल की टीम ने रस्साकशी में की जोर आजमाईश

     

    रायपुर, 12 जनवरी 2020

     

    स्वामी विवेकानंद की जयंती के अवसर पर आज राजधानी रायपुर में साइंस कॉलेज मैदान में तीन दिवसीय युवा महोत्सव का शुभारंभ हुआ। युवा महोत्सव के शुभारंभ के बाद राज्यपाल सुश्री अनुसुईया उइके और मुख्यमंत्री श्री भूपेश बघेल की टीम ने रस्साकशी प्रतियोगिता में जोर आजमाईश की इस जोर आजमाईश में युवाओं का उत्साह देखते ही बन रहा था। युवा महोत्सव में छत्तीसगढ़ के परम्परागत खेलों में युवाओं ने बड़ी संख्या में भाग लिया है।

    मुख्यमंत्री भूपेश बघेल गेड़ी चढ़े

    रस्साकसी के अलावा गोंटा, भौंरा, फुगड़ी, गेंड़ी, दौड़ सहित अन्य पारंपरिक खेलों में भी राज्यपाल और मुख्यमंत्री ने शामिल होकर युवाओं का उत्साहवर्धन किया। 

    राज्यपाल सुश्री अनुसुईया उइके ने बांटी और पिट्ठुल खेला

     

  • गंगाजल को नाली के पानी की संज्ञा देकर पूर्व मंत्री अजय चंद्राकर, भाजपा ने गंगाजल का किया अपमान

    रायपुर : 10 जनवरी 2020  -- Video News Also -- पूर्व मंत्री अजय चंद्राकर  ने गंगाजल को लेकर दिए विवादित बयान की कांग्रेस ने कड़ी निंदा की। प्रदेश कांग्रेस प्रवक्ता धनंजय सिंह ठाकुर ने कहा कि पूर्व मंत्री अजय चंद्राकर एवं भाजपा राजनीतिक हताशा के दौर से गुजर रहे हैं। मुद्दाविहीन हो चुकी भाजपा पहले तो छत्तीसगढ़ के तीज त्यौहार परंपरा संस्कृति का ही विरोध कर रही थी। अब गंगाजल को नाली की पानी की संज्ञा देकर गंगाजल को अपमानित कर धार्मिक आस्था को भी ठेस पहुंचाने का काम भाजपा ने किया है जिसका कांग्रेस कड़ी निंदा करती है। 

     
     

    प्रदेश कांग्रेस प्रवक्ता धनंजय सिंह ठाकुर ने कहा कि गंगाजल हाथ में लेकर कांग्रेस ने कर्जमाफी का वादा किया था। छत्तीसगढ़ के 20 लाख किसान परिवारों की 11 हजार करोड़ का कर्जमाफी का लाभ मिला है। भाजपा और भाजपा के नेताओं को जन कल्याणकारी सरकार के मुखिया भूपेश बघेल के विरोध में बोलने का अवसर नहीं मिल रहा है। मुद्दाविहीन हो चुकी भाजपा और भाजपा के नेता विरोध की मर्यादा को भूलकर अमर्यादित बयानबाजी में लगे हैं जो छत्तीसगढ़ की संस्कृति परंपरा और संस्कार के विपरीत धार्मिक आस्था को चोट पहुंचाने वाला है। 

    प्रदेश कांग्रेस प्रवक्ता धनंजय सिंह ठाकुर ने कहा कि पूर्व मंत्री अजय चंद्राकर के विवादित बयान के नकारात्मकता खत्म करने पूरे भाजपा कार्यालय में गंगाजल छिड़कना चाहिए। जिस स्थान पर प्रेस वार्ता लेकर पूर्व मंत्री अजय चंद्राकर ने गंगाजल की तुलना नाली के पानी से कर गंगाजल का अपमान किया है। वहां पर गंगाजल छिड़क कर शुद्धीकरण करना चाहिए और भाजपा के नेताओं को भी गंगाजल ग्रहण करना चाहिए ताकि उनके मन में बैठे घृणा की भावना कटुता किसानों का विरोध, युवाओं का विरोध की भावना का नाश हो और छत्तीसगढ़ की खुशहाली उन्नति तरक्की के लिए एक सशक्त विपक्ष की भूमिका निभाने में स्वस्थ मन से काम कर सके।

    प्रदेश कांग्रेस के प्रवक्ता धनंजय सिंह ठाकुर ने कहा है कि किसानों के धान का 2500 रु. दाम दिया गया और आगे भी देने एक मजबूत योजना बनाई जा रही है, बिजली बिल हाफ, छोटे प्लाटों की रजिस्ट्री से प्रतिबंध हटाना, आदिवासियों की ज़मीन लौटाना,  तेंदूपत्ता का मानक दर 2500 से बढ़ाकर 4000 रू. प्रति बोरा करना, जाति प्रमाण पत्र का सरलीकरण सहित 36 बिंदुओं में किए गए वादा का आधे से ज्यादा वादों को बिंदुवार पूरा करने का ऐतिहासिक काम 1 साल की सरकार के मुखिया मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने किया है।
  • शराबबंदी पर मुख्यमंत्री की राय
    मुंगेली : कबीर पंथ के कार्यक्रम मैं शामिल होने मुंगेली पहुंचे मुख्यमंत्री भूपेश बघेल के सामने एक बार फिर से शराबबंदी का मामला उठा | कबीर पंथ के गुरु प्रकाश मुनि नाम साहेब ने कहा की छत्तीसगढ़ में शराब बंद किया जाना चाहिए, शराब समाज के लिए सबसे घातक है समाज को विभिन्न प्रकार की कुरीतियों से बचाने नशाबंदी बंद होना चाहिए | सरकार इस दिशा में गंभीरता से ध्यान और शराबबंदी का अपना वादा पूरा करें | कबीर पंथ गुरु की इस बात मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने कहा की हमने जो वादा किया है उसे अवश्य पूरा करेंगे | शराबबंदी छत्तीसगढ़ में किया जाएगा | लेकिन उस से एक समाजिक जागरण अभियान चलाया जाएगा इसमें समाज के नेतृत्व करने वाले सभी प्रबुद्ध वर्गों को आना होगा | धर्म गुरुओं को आगे आना होगा आपके साथ मिलकर भी हम शराबबंदी का अभियान का अभियान चलाएंगे | एकाएक शराबबंदी कर देंगे तो कच्ची शराब की बिक्री होने लगेगी मैं चाहूंगा को समाज के हर वर्ग को सरकार के साथ मिलकर की दिशा में कार्य करना चाहिए | मुंगेली से मन्नू मानिकपुरी के रिपोर्ट
  • किसानों के मामले में राज्य सरकार को विधायक अजय चंद्राकर ने घेरा
    भारतीय जनता पार्टी विधायक एवं पूर्व मंत्री अजय चंद्राकर ने राजधानी रायपुर के भाजपा कार्यालय में आयोजित पत्रकार वार्ता में कांग्रेस सरकार पर विवादित बयान दिया है - उन्होंने सरकार पर निशाना साधते हुए कहा की कांग्रेसियों ने शराब पीकर कसम खाई थी या गंगाजल पीकर या नाली के पानी को पीकर -- किसानों के साथ धोखा क्यों हो रहा है ? छत्तीसगढ़ की जनता के साथ सरकार धोखा क्यों कर रही है ? -ग्रामीण विकास के साथ अपने वायदे से मुकर क्यों रही है ?- अब सवाल यह उठता है विपक्ष के नाते पूर्व मंत्री अजय चंद्राकर के यह बोल कितने सही और कितने गलत माने जाते हैं ?-
  • उड़ता छत्तीसगढ़ बन गया प्रदेश - अजय चंद्राकर पूर्व मंत्री
    ब्रेकिंग न्यूज़ - भाजपा कार्यालय में पत्रकारों को संबोधित करते हुए पूर्व मंत्री अजय चंद्राकर ने प्रदेश सरकार पर निशाना साधते हुए कहा कि प्रदेश में नशा करने वालों की संख्या पंजाब से ज्यादा हो गई है छत्तीसगढ़ उड़ता पंजाब की तर्ज पर उड़ता छत्तीसगढ़ बनता जा रहा है
  • पूर्व मुख्यमंत्री रमन सिंह के निज सचिव ओ पी गुप्ता यौन प्रताड़ना मामले में गिरफ़्तार
    रायपुर,: पूर्व मुख्यमंत्री रमन सिंह के निज सचिव ओ पी गुप्ता को उनके आवास से पुलिस ने गिरफ़्तार कर लिया है। उनके विरुद्ध यौन प्रताड़ना का मामला महिला थाने में दर्ज किए जाने की खबर है। जानकारी के अनुसार ओ पी गुप्ता के विरुद्ध दर्ज प्रकरण की धाराएँ गंभीर हैं।सूत्रों के अनुसार किसी अवयस्क किशोरी की ओर से यह रिपोर्ट दर्ज कराई गई है कि उसके साथ यौन प्रताड़ना की गई है। सिविल लाईंस थाने में ओपी गुप्ता को गिरफ़्तार कर रखा गया है।
  • बस्तर का सुपोषित होना विक्रम उसेन्डी और भाजपा को बर्दाश्त नहीं
    रायपुर/08 जनवरी 2020। भाजपा प्रदेश अध्यक्ष विक्रम उसेंडी के बयान पर कांग्रेस ने कड़ी प्रतिक्रिया व्यक्त की। प्रदेश कांग्रेस प्रवक्ता धनंजय सिंह ठाकुर ने कहा कि मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने बीहड़ नक्सल क्षेत्र बस्तर में चौपाल लगाये, एक साल में तीव्र गति से बस्तर को विकसित करने कड़े कदम उठाए हैं, शिक्षा, स्वास्थ्य, रोजगार, सुरक्षा जैसे विषयों को लेकर 15 साल से संघर्ष कर रहे बस्तर के घर-घर तक मुख्यमंत्री भूपेश बघेल सरकार के काम पहुंच रहे हैं। ऐसे में 15 साल की रमन सरकार की विकास के दावे का पोल खुलने से भाजपा और भाजपा के नेता बस्तरवासियों से मुंह छिपाते घूम रहे हैं। भाजपा प्रदेश अध्यक्ष विक्रम उसेंडी तथ्यहीन, भ्रामक आंकड़े जारी कर पूर्व की रमन सरकार के विफलताओं पर पर्दा करने में लगे है। प्रदेश कांग्रेस प्रवक्ता धनंजय सिंह ठाकुर ने कहा कि मुख्यमंत्री सुपोषण अभियान, हाट बाजार क्लीनिक, किसानों का कर्जमाफी, धान का 2500 रू. मूल्य, मक्का प्रोसेसिंग प्लांट, बिजली बिल हाफ, जाति प्रमाण पत्र का सरलीकरण, स्थानीय स्तर पर ही युवाओं के लिए रोजगार का कैंप, आदिवासियों की जमीन लौटाना, तेंदूपत्ता का मानक दर 2500 से बढ़ाकर 4000 रू. प्रति बोरा, 15 वनोपज का समर्थन मूल्य में खरीदी, सार्वभौम पीडीएस, जेल में बंद निर्दोष आदिवासियों को जेल से निकालने आयोग का गठन करना सहित बस्तर विकास प्राधिकरण में स्थानीय को बस्तर के विकास के लिए जिम्मेदारी सौंपना जैसे ऐतिहासिक फैसले से बस्तर खुशहाल हो रहा है, नक्सली घटनाओं में कमी आई है तो भाजपा के नेताओं को पीड़ा हो रही है। 15 साल तक पूर्व की रमन सरकार ने बस्तर की उपेक्षा की, आदिवासियों का शोषण किया, आदिवासियों के जल, जंगल, जमीन पर कब्जा करने पांचवी अनुसूची के अधिकारों से उनको वंचित किया था।
  • एजाज ढेबर रायपुर के मेयर निर्वाचित - प्रमोद दुबे बने सभापति -
    रायपुर, 6 जनवरी Lavinderpal - रायपुर नगर निगम के महापौर पद पर कांग्रेस ने कब्जा जमा लिया है। कांग्रेस के एजाज ढेबर निर्वाचित घोषित किए गए। एजाज ने भाजपा के मृत्युंजय दुबे को 12 वोटों से हराया -* मौजूदा महापौर प्रमोद दुबे सभापति बने हैं - प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष मोहन मरकाम ने मौलाना अब्दुल रउफ वार्ड के पार्षद एजाज ढेबर को मेयर प्रत्याशी बनाने का ऐलान किया। सभी पार्षदों ने उनका समर्थन किया। इसके बाद सभी कांग्रेस पार्षद निगम मुख्यालय भवन पहुंचे और एजाज ढेबर ने मेयर पद के लिए नामांकन दाखिल किया। एजाज के प्रस्तावक के रूप में मेयर के दावेदार रहे ज्ञानेश शर्मा ने हस्ताक्षर किए और चार बार के पार्षद श्रीकुमार मेनन ने समर्थन किया। इस मौके पर रायपुर पश्चिम के विधायक विकास उपाध्याय भी मौजूद थे। भाजपा में मेयर के प्रत्याशी को लेकर उहापोह की स्थिति रही। भाजपा ने मृत्युंजय दुबे को महापौर पद का प्रत्याशी बनाया कांग्रेस के 34 पार्षद हैं और सभी 7 निर्दलियों ने उन्हें समर्थन दिया है। ऐसे में कांग्रेस पार्षदों की संख्या 41 हो गई है। जबकि भाजपा पार्षदों की संख्या 29 ही रही | कांग्रेस प्रत्याशी एजाज ढेबर को 41 मत मिले जबकि भाजपा प्रत्याशी को 29 मत हासिल हुए। इस मौके पर ग्रामीण विधायक सत्यनारायण शर्मा, विकास उपाध्याय और प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष मोहन मरकाम भी मौजूद थे।
  • महापौर और सभापति दोनों पद हासिल करने में कांग्रेस सफल

    रायगढ़ नगर निगम चुनाव में 48 में से 24 सीट हासिल कर कांग्रेस बड़ी पार्टी के रूप से सामने आई वहीं भाजपा 19 सीट जीतने में सफल रही - 5 सीटों पर निर्दलीयों ने कब्जा जमाया - आज महापौर और सभापति के लिए हुए चुनाव में कांग्रेस प्रत्याशी जानकी काटजू ने महापौर पद पर जयंत ठेठवार ने सभापति के पद पर जीत हासिल की | कांग्रेस पार्टी 2 निर्दलीयों को अपने पक्ष करते हुए 26 के आंकड़े तक पहुची और अपना महापौर व सभापति बनाने में सफल रही। नगर निगम क्षेत्र में कांग्रेस पार्टी कार्यकर्ताओं द्वारा जश्न मनाया जा रहा है|

  •   प्रतिभावान सिक्ख छात्र छात्राओं को सम्मानित करेगा छत्तीसगढ़ सिक्खऑफिसर्स वेलफेयर एसोसिएशन
    छत्तीसगढ़ सिक्ख ऑफिसर्स वेलफेयर एसोसिएशन द्वारा 5 जनवरी को लोहड़ी का कार्यक्रम आयोजित किया गया है | यह कार्यक्रम शाम 7:00 बजे होटल एम्ब्रोसिया में शुरू होगा | जिसमें हायर सेकेंडरी स्कूल के प्रतिभावान सिक्ख छात्र छात्राओं को सम्मानित किया जाएगा | कार्यक्रम की मुख्य अतिथि राज्यसभा सांसद श्रीमती छाया वर्मा अध्यक्षता विधायक सतनारायण शर्मा करेंगे , विशेष अतिथि के रूप में छत्तीसगढ़ अल्पसंख्यक आयोग के अध्यक्ष सरदार महेंद्र सिंह छाबड़ा और पूर्व विधायक गुरमुख सिंह होरा उपस्थित रहेंगे | उल्लेखनीय है कि छत्तीसगढ़ सिक्ख ऑफिसर्स वेलफेयर एसोसिएशन का गठन 2 साल पूर्व हुआ है | जिसमे छत्तीसगढ़ के सभी विभागों के सिक्ख अधिकारी सदस्य हैं और एसोसिएशन द्वारा लगातार मेडिकल कैंप, मेडिकल स्टोर और क्लीनिक के माध्यम से जरूरतमंदों को स्वास्थ सहायता उपलब्ध कराई जा रही है साथ ही वृक्षारोपण के माध्यम से पर्यावरण को संतुलित करने में एसोसिएशन लगातार सक्रिय है| समाज के प्रतिभावान छात्र-छात्राओं में अंबिकापुर की गुनीत कौर छाबड़ा रायपुर की तवलीन कौर सलूजा को श्रीमती दलजीत कौर राजपाल की स्मृति में स्वर्ण पदक से सम्मानित किया जाएगा , एवं रायपुर की नवनीत कौर हररीत कौर , बसना के रजतप्रीत सिंह, महासमुंद की हरप्रीत कौर रायपुर की परवीन कौर, मनदीप कौर और कुलप्रीत कौर, भिलाई के बलजीत सिंह और दुर्ग के सिमरदीप को प्रमाण पत्र देकर सम्मानित किया जाएगा| ●छत्तीसगढ़ सिक्ख ऑफिसर्स वेलफेयर एसोसिएशन के 2 साल पूर्ण होने पर एसोसिएशन की 2 साल की गतिविधियों पर आधारित पुस्तिका का विमोचन भी किया जाएगा | छत्तीसगढ़ सिक्ख ऑफिसर्स वेलफेयर एसोसिएशन के संयोजक जीएस भामरा ने बताया एसोसिएशन लगातार आगे भी जरूरतमंदों की हर संभव सहायता करते हुए स्वच्छ्ता, स्वास्थ्य, पर्यावरण, शिक्षा एवम समाज हित मे कार्य करता रहेगा | CG 24 News
  • पार्षद रामशरण यादव कांग्रेस से महापौर पद के उम्मीदवार तय हुए।
    बिलासपुर : बिलासपुर नगर निगम के लिए कांग्रेस की तरफ से पार्षद रामशरण यादव महापौर पद के उम्मीदवार तय किये गए हैं -
  • डॉ चरणदास महंत अध्यक्ष छत्तीशगढ विधानसभा का प्रथम स्वर्णिम वर्ष, राज्य की उन्नति, प्रगति और विकास को समर्पित
    रायपुर 04 जनवरी 2019 डॉ चरणदास महंत को राज्य के सर्वोच्च सदन " विधानसभा अध्यक्ष " पद " को सुशोभित करते हुए आज प्रथम वर्षगांठ, प्रदेश की उन्नति प्रगति और विकास को समर्पित।  छत्तीशगढ विधानसभा अध्यक्ष डॉ चरणदास महंत के निज प्रवक्ता घनश्याम राजू तिवारी ने बताया कि, डॉ चरणदास महंत का पदभार ग्रहण दिनांक 04 जनवरी 2019 से दिनांक 20 दिसम्बर, 2019 की अवधि में उल्लेखनीय उपलब्धियां है... 1.पहली बार पंचम विधानसभा के नवनिर्वाचित सदस्यों के शपथ ग्रहण की कार्यवाही का दूरदर्शन से सीधा प्रसारण।  2. 28 माननीय  सदस्यों   द्वारा (इतनी बडी संख्या में) छत्तीसगढी में शपथ ली गयी।  3. फरवरी, 2019 को  महिला  एवं बाल विकास विभाग की अनुदान मांगों पर हो रही चर्चा में माननीय अध्यक्ष महोदय ने माननीय सदस्यों के सहयोग से नवीन संसदीय नवाचार की अनुमति प्रदान करते हुए केवल माननीय महिला सदस्यों को ही चर्चा में भाग लेने का अवसर प्रदान किया।  4. दिनांक 28 फरवरी, 2019 को श्रीमती अंबिका सिंहदेव, सदस्य के द्वारा ध्यानाकर्षण के माध्यम से कोरिया जिले में हाथियों के आतंक से जन-धन की हानि होने की ओर वन मंत्री का ध्यान आकर्षित करने पर व्यापक चर्चा अपरांत विषय की गंभिरता को दृष्टिगत रखते हुए माननीय अध्यक्ष ने इस विषय को जांच हेतु प्रश्न एवं संदर्भ समिति को संदर्भित किया।  5. दिनांक 22-29 सिंतम्बर 2019 तक कम्पाला (युगाण्डा) में आयोजित 64 वें राष्ट्रकुल संसदीय सम्मेलन, 2019 में सहभागिता सम्मेलन पूर्व माननीय अध्यक्ष महोदय द्वारा दक्षिण आफ्रिका का अध्ययन दौरा एवं राष्ट्रपिता महात्मा गांधी से संबद्व प्रमुख स्थलों का भ्रमण पश्चात संयुक्त राज्य अमेरिका का अध्ययन दौरा।  6. राष्ट्रपिता महात्मा गांधी जी की 150 वीं जयंती के अवसर पर छत्तीसगढ विधानसभा का विशेष सत्र - दिनांक 02 एवं 03 अक्टूबर, 2019। 7. इस विशेष सत्र में माननीय मंत्रियों, सदस्यों एवं सांसदों हेतु एक समान वेश-भूषा की व्यवस्था।  8. दिनांक 02 अक्टूबर, 2019 को सभा की कार्यवाही प्रारंभ होने के पूर्व विधानसभा परिसर स्थित महात्मा गांधी की प्रतिमा के समक्ष पद्मश्री भारती बंधु के द्वारा भजनों की प्रस्तुति।  9. दिनांक 02 अक्टूबर, 2019 को भजनों की प्रस्तुति के पश्चात सेन्ट्रल हॉल के सम्मुख स्थित लॉन में राष्ट्रपिता महात्मा गांधी के चित्रों की प्रदर्शनी का उद्घाटन  माननीय राज्यपाल महोदया, छत्तीसगढ़ के करकमलों से। 10. विशेष सत्र दिनांक 02 व 03 अक्टूबर, 2019 की कार्यवाही का दूरदर्शन केन्द्र, रायपुर से सीधा प्रसारण। 11. दिनांक 02 अक्टूबर, 2019 से विधानसभा सचिवालय में प्रत्येक कार्य दिवस प्रातः 10ः30 बजे से देशभक्ति एवं प्रेरक गीतों का प्रसारण। 12. राष्ट्रपिता महात्मा गांधी जी को 150वीं जयंती के अवसर पर बुधवार, दिनांक 02 अक्टूबर, 2019 को श्री टीकम जोशी, नई दिल्ली द्वारा राष्ट्रपिता महात्मा गांधी के जीवन पर केन्द्रित नाटक - ”कस्तूरबा के गांधी“ का मंचन। 13. राष्ट्रपिता महात्मा गांधी जी को 150वीं जयंती के अवसर पर श्री लक्ष्मीदास, पूर्व अध्यक्ष, खादी एवं ग्रामोद्योग आयोग तथा सदस्य, कार्यकारिणी समिति, गांधी स्मृति एवं दर्शन समिति, नई दिल्ली एवं डॉ. अपूर्वानंद, प्राध्यापक, दिल्ली विश्वदिद्यालय का महात्मा गांधी के व्यक्तित्व एवं कृतित्व पर केन्द्रित व्याख्यान।  14. सुप्रसिद्व पंडवानी गायिका पद्मविभूषण डॉ. (श्रीमती) तीजन बाई द्वारा पंडवानी गायन।  15. नवंबर-दिसंबर, 2019 सत्र से प्रत्येक सत्र के प्रथम दिवस की कार्यवाही प्रारंभ होने के पूर्व राष्ट्रगीत वन्दे मातरम् के साथ-साथ राज्य गीत अरपा पइरी के धार...से आरंभ करने को निर्णय लिया गया, तदानुसार प्रथम बार दिनांक 25 नवंबर, 2019 को राज्यगीत का गायन।  16. भारत के संविधान के अंगीकरण की 70 वीं वर्षगांठ के उपलक्ष्य में दिनांक 26 नवंबर, 2019 को सभा में विशेष चर्चा।  17. सदन की कार्यवाही सुचारू रूप् से संचालित हो इस उद्देश्य से दिनांक 27 नवंबर, 2019 को माननीय अध्यक्ष महोदय ने यह व्यवस्था दी कि माननीय सदस्यगण सदन में परस्पर सम्मानजनक शब्दों का प्रयोग करें तथा प्रयुक्त भाषा, व्यवहार एवं आचरण शालीन बनाए रखें भविष्य में माननीय सदस्य एक दूसरे के प्रति जातिसूचक शब्दों का प्रयोग न करें एवं अपना व्यवहार, आचरण एवं भाव-भंगिमा भी सदन की गरिमा के अनुरूप बनाए रखें एवं किसी माननीय सदस्य के बीच अनावश्यक टीका टिप्पणी भी न करें।  18. दिनांक 28 नबम्बर, 2019 को छत्तीसगढी राजभाषा दिवस के अवसर पर माननीय अध्यक्ष की व्यवस्था के फलस्वरूप् सदन की संपूर्ण कार्यवाही छत्तीसगढी भाषा में संपन्न हुई।  19. सेन्ट्रल हॉल में पूर्व में स्थापित तैलचित्रों के अतिरिक्त महात्मा गांधी/सरदार वल्लभ भाई पटेल/श्रीमती इंदिरा गांधी/श्री राजीव गांधी के तैलचित्रों को स्थापित करने का निर्णय।  20. पंचम विधानसभा के कार्यकाल के प्रथम वर्ष में कुल 04 सत्र हुए जिसमें कुल 34 दिवस बैठकें हुई।  21. विधानसभा में चर्चा के दौरान अनेक अवसरों पर विषय की गंभीरता एवं महत्व को देखते हुए जिन प्रकरणों में अनियमितता से संबंधित तथ्य माननीय सदस्यों द्वारा उठाये गये, उन प्रकरणों में माननीय अध्यक्ष ने प्रकरण की जांच कराने के संबंध में संबंधित मंत्रिगणों को निर्देश दियें|