विश्व एड्स दिवस 2025 पर जिला एवं सत्र न्यायालय रायपुर में जागरूकता कार्यक्रम

विश्व एड्स दिवस 2025 पर जिला एवं सत्र न्यायालय रायपुर में जागरूकता कार्यक्रम

रायपुर। विश्व एड्स दिवस 2025 के उपलक्ष्य में जिला एवं सत्र न्यायालय रायपुर में शासकीय आयुर्वेद महाविद्यालय रायपुर एवं जिला विधिक सेवा प्राधिकरण के संयुक्त तत्वावधान में एचआईवी एवं एड्स विषय पर जन-जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किया गया।

कार्यक्रम में डॉ. युवराज कौशिक, सहायक प्राध्यापक, शासकीय आयुर्वेद महाविद्यालय रायपुर ने एचआईवी/एड्स की रोकथाम, संक्रमण के मार्ग, परीक्षण की आवश्यकता तथा उपचार संबंधी नवीनतम जानकारियों पर विस्तृत व्याख्यान प्रस्तुत किया। उन्होंने समाज में फैली भ्रांतियों को दूर करने तथा एचआईवी से प्रभावित व्यक्तियों के कानूनी अधिकारों के संरक्षण की आवश्यकता पर भी प्रकाश डाला।

इस अवसर पर जिला विधिक सेवा प्राधिकरण रायपुर के सचिव अविनाश कुमार पांडे, शासकीय आयुर्वेद महाविद्यालय के पीजी स्कॉलर्स, पैरा लीगल वॉलंटियर्स, तथा न्यायालय के अन्य सदस्य एवं कर्मचारी उपस्थित रहे। सभी प्रतिभागियों ने इस कार्यक्रम को अत्यंत उपयोगी और ज्ञानवर्धक बताया।

कार्यक्रम का मुख्य उद्देश्य समाज में एचआईवी/एड्स के प्रति जागरूकता बढ़ाना, भेदभाव को कम करना तथा लोगों को उपलब्ध स्वास्थ्य एवं कानूनी सेवाओं की जानकारी प्रदान करना था। आयोजकों ने आगे भी ऐसे जागरूकता कार्यक्रम निरंतर आयोजित करने का संकल्प व्यक्त किया।