बैसाखी : खालसा साजना दिवस पर विशेष दीवान का आयोजन 14 अप्रैल को
खालसा साजना दिवस पर विशेष दीवान का आयोजन 13 व 14 अप्रैल 2026 को
रायपुर प्रदेश सहित रायपुर के सभी गुरुद्वारों में बैसाखी पर्व बड़े ही धूमधाम से मनाया जाएगा |

खालसा पंथ स्थापना दिवस (बैसाखी पर्व) के पावन अवसर पर दिनांक 13 एवं 14 अप्रैल 2026 को विशेष धार्मिक दीवानों का भव्य आयोजन किया जा रहा है। मुख्य आयोजन गुरुद्वारा श्री गुरु सिंह सभा गुरु नानक नगर में आयोजित है |
13 अप्रैल 2026 (सोमवार) को सायं 7:30 बजे से 10:00 बजे तक विशेष दीवान सजाया जाएगा।
14 अप्रैल 2026 (मंगलवार) को प्रातः 10:00 बजे से दोपहर 2:30 बजे तक तथा सायं 7:30 बजे से 10:00 बजे तक धार्मिक दीवान आयोजित होंगे।
इस दौरान गुरु घर में कीर्तन, कथा-विचार एवं गुरमत प्रवचन के माध्यम से संगत को गुरबाणी से जोड़ा जाएगा। कार्यक्रम में बाहर से आए प्रसिद्ध रागी जत्थे एवं प्रचारक संगत को निहाल करेंगे।
आयोजन से पूर्व 12 अप्रैल 2026 (रविवार) को प्रातः 10:00 बजे से गुरुद्वारा साहिब में अखंड पाठ साहिब (संपूर्ण) का आरंभ किया जाएगा, जिसका समापन उपरांत विशेष दीवानों में होगा।
इस पावन अवसर पर गुरुद्वारा प्रबंधक कमेटी द्वारा समस्त गुरु नानक नाम लेवा संगत एवं प्रदेशवासियों से अधिक से अधिक संख्या में पहुंचकर गुरु घर की हाजिरी लगाने एवं गुरु घर की खुशियां प्राप्त करने की अपील की गई है।
कार्यक्रम के अंत में गुरु का लंगर (अटूट) सभी श्रद्धालुओं के लिए निरंतर चलता रहेगा।
cg24 
