शहीदे आजम सरदार भगत सिंह राजगुरु एवं सुखदेव के 95 वें बलिदान दिवस पर सर्व समाज श्रद्धांजलि सभा
शहीदे आजम सरदार भगत सिंह राजगुरु एवं सुखदेव के 95 वें बलिदान दिवस पर राजधानी रायपुर के गौरव पथ पर मुख्यमंत्री निवास के सामने भगत सिंह चौक पर 23 मार्च 2026 को विशाल सर्व समाज श्रद्धांजलि सभा
श्रद्धांजलि देने आने वालों को छत्तीसगढ़ सिक्ख समाज द्वारा बांधी जाएगी भगत सिंह की तरह पीली पगड़ी
शहीद भगत सिंह राजगुरु एवं सुखदेव के बलिदान दिवस पर श्रद्धांजलि देने आने वाले सभी देशभक्त बच्चों, युवाओं, नागरिकों, स्वतन्त्रता संग्राम सेनानियों, जनप्रतिनिधियों को छत्तीसगढ़ सिक्ख समाज द्वारा पीली पगड़ी बांधी जाएगी ताकि उनमें देश प्रेम, देशभक्ति और राष्ट्र के साथ समाज के भले के लिए कुछ अच्छा करने की प्रेरणा जागृत हो |
छत्तीसगढ़ सिक्ख समाज के प्रदेश अध्यक्ष सुखबीर सिंह सिंघोत्रा ने बताया कि शहीद-ए-आजम सरदार भगत सिंह, राजगुरु एवं सुखदेव के बलिदान दिवस पर 23 मार्च को सुबह 11 बजे सर्व समाज श्रद्धांजलि सभा का आयोजन किया गया है |
जिसमें सभी धर्म के समाज प्रमुख सभी समाज और सभी वर्ग की महिलाएं - पुरुष, युवा पुष्प अर्पित कर इन वीर शहीदों को नमन करेंगे|
इस अवसर पर छत्तीसगढ़ सिक्ख संगठन द्वारा फल वितरित किए जाएंगे |
*केंद्रीय खेल एवं युवा कल्याण विभाग के अंतर्गत कार्यरत संस्था माय भारत छत्तीसगढ़ के राज्य निदेशक अर्पित तिवारी के नेतृत्व में 23 मार्च को तेलीबांधा तालाब मरीन ड्राइव से सुबह 10. 30 बजे शहीद दिवस पर पदयात्रा निकाली जाएगी जिसका समापन भगत सिंह चौक पर उनकी प्रतिमा पर पुष्प अर्पित कर श्रद्धांजलि देकर होगा |*
शहीदे आजम सरदार भगत सिंह राजगुरु एवं सुखदेव के बलिदान दिवस पर नगर निगम की महापौर मीनल चौबे, सभापति सूर्यकांत राठौर, एमआईसी मेंबर अमर गिदवानी, अवतार सिंह बागल, संतोष साहू विशेष रूप से उपस्थित होकर बलिदानियों को श्रद्धासुमन अर्पित कर नमन करेंगे|
इसके अलावा छत्तीसगढ़ राज्य अक्षय ऊर्जा विकास अभिकरण के अध्यक्ष भूपेंद्र सिंह सावनी, छत्तीसगढ़ राज्य अल्पसंख्यक आयोग के अध्यक्ष अमरजीत छाबड़ा, स्काउट एंड गाइड के छत्तीसगढ़ आयुक्त इंदरजीत सिंह गोल्डी, नागरिक आपूर्ति निगम के अध्यक्ष संजय श्रीवास्तव, विधायक पुरंदर मिश्रा, पूर्व विधायक कुलदीप जुनेजा, छत्तीसगढ़ सिख फोरम के अध्यक्ष तथा छत्तीसगढ़ ओलंपिक संघ के पूर्व अध्यक्ष बलदेव सिंह भाटिया, हरचरण सिंह साहनी, जसपाल सिंह साहनी, परविंदर सिंह भाटिया, छत्तीसगढ़ सिख संगठन के संस्थापक हरपाल सिंह भामरा, अध्यक्ष दलजीत सिंह चावला, शहर अध्यक्ष मोनू सलूजा सहित समाज के सभी लोग शहिद बलिदानियों को श्रद्धा सुमन अर्पित करेंगे |
यह कार्यक्रम शहीद-ए-आजम एवं उनके साथियों के बलिदान को समर्पित है, जिसमें शहर के स्वतंत्रता संग्राम सेनानी, देशभक्त नागरिक, जनप्रतिनिधि तथा सभी समाज एवं वर्ग के लोग बड़ी संख्या में शामिल होकर राष्ट्रभक्ति की भावना को सुदृढ़ करेंगे।
छत्तीसगढ़ सिक्ख समाज के प्रदेश अध्यक्ष सुखबीर सिंह सिंघोत्रा, हरकिशन सिंह राजपूत, नरेंद्र सिंह हरगोत्रा, स्वर्ण सिंह चावला, कुलवंत सिंह खालसा, मनजीत सिंह भाटिया, स्वर्णपाल सिंह चावला, जागीर सिंह बावा, देवेंद्र सिंह चावला, रणजीत सिंह खनूजा, अमृत सिंह सूर, जसप्रीत सिंह चावला, इंदर पाल सिंह गांधी, गुरमीत सिंह छाबड़ा,मानवेंद्र सिंह डडियाला एवं तेजपाल सिंह हंसपाल ने राजधानी के सभी समाज प्रमुखों, देशभक्त युवक - युवतियों, नागरिकों, स्वतंत्रता संग्राम सेनानियों सहित सभी बच्चों एवं उनके माता पिता से अपील की है कि वे देश की आजादी के इन महान सपूतों की कुर्बानी को याद करने 23 मार्च को शहीद भगत सिंह चौक पहुंचकर शहीदों को प्रणाम कर बच्चों को भी देश के लिए बलिदान होने वाले के इतिहास से अवगत कराकर उनमें देश प्रेम - देशभक्ति की और देश के लिए कुछ अच्छा करने की भावना पैदा करें |
सुखबीर सिंह सिंघोत्रा, प्रदेश अध्यक्ष, छत्तीसगढ़ सिक्ख समाज 9301094242
cg24 
