विधायक  राजेश मूणत ने महाप्रबंधक दक्षिण पूर्व मध्य रेल्वे से भेंट कर सौंपा ज्ञापन – रेल यात्रियों की सुविधाओं से संबंधित 11 प्रमुख मांगें रखीं*

विधायक  राजेश मूणत ने महाप्रबंधक दक्षिण पूर्व मध्य रेल्वे से भेंट कर सौंपा ज्ञापन – रेल यात्रियों की सुविधाओं से संबंधित 11 प्रमुख मांगें रखीं*

विधायक  राजेश मूणत ने महाप्रबंधक दक्षिण पूर्व मध्य रेल्वे से भेंट कर सौंपा ज्ञापन – रेल यात्रियों की सुविधाओं से संबंधित 11 प्रमुख मांगें रखीं*

रायपुर। छत्तीसगढ़ शासन के पूर्व कैबिनेट मंत्री तथा वर्तमान रायपुर पश्चिम विधायक *श्री राजेश मूणत* ने आज रायपुर प्रवास पर आए *महाप्रबंधक, दक्षिण पूर्व मध्य रेलवे, बिलासपुर* से भेंट कर *रायपुर रेल मंडल* से यात्रा करने वाले यात्रियों की सुविधाओं से संबंधित विभिन्न विषयों पर विस्तृत चर्चा करते हुए *11 सूत्रीय ज्ञापन* सौंपा।

ज्ञापन के प्रमुख बिंदु निम्नानुसार हैं:

1. *तेलघानी नाका से प्लेटफार्म नंबर 7 तक अंडरपास निर्माण का सुझाव*
   रायपुर रेलवे स्टेशन के प्लेटफॉर्म नंबर 1A के अंत का हिस्सा, जिसे पुराने समय में "माल धक्का" कहा जाता था, वहां से नजदीक स्थित *तेलघानी नाका चौक* होते हुए *राजपुताना होटल* के सामने से *रामनगर* तक एक अंडरपास निर्मित किया जाए, जिससे जनसामान्य सीधे प्लेटफॉर्म नंबर 7 तक पहुंच सकें।

   दिनांक *27 अप्रैल 2025* को विधायक श्री मूणत द्वारा *डी.आर.एम. श्री दयानंद, **वरिष्ठ मंडल वाणिज्य प्रबंधक श्री अवधेश त्रिवेदी, रेलवे के **तकनीकी विंग के अन्य अधिकारी, **जिला कलेक्टर रायपुर, **जिला पुलिस अधीक्षक रायपुर, **आयुक्त नगर पालिक निगम रायपुर, **स्टेट PWD* तथा *नगर निगम रायपुर के तमाम आला अधिकारियों* के साथ स्थल भ्रमण किया गया था।

   किन्तु रेलवे के तकनीकी अधिकारियों ने न तो इस विषय पर कोई होमवर्क किया, न निरीक्षण किया और न ही कोई जानकारी ली। उल्टे इसे यह कहकर खारिज कर दिया गया कि यहां *निजी भूमि* है, जो कि पूर्णतः गलत है। यह *शासकीय भूमि* है, लेकिन रेलवे तकनीकी अधिकारीगण "अटकाओ, लटकाओ, भटकाओ" की नीति पर चलते हुए इसे नकारात्मक सोच के चलते खारिज करते रहे हैं। श्री मूणत ने आग्रह किया कि इस विषय पर गंभीरता से विचार करते हुए तकनीकी अधिकारियों को स्पष्ट निर्देश दिए जाएं, क्योंकि राज्य शासन विकास में बाधा बनने वाली हर रुकावट दूर करने हेतु प्रतिबद्ध है।

2. *प्लेटफॉर्म नंबर 1 के बाहर पार्किंग व्यवस्था अत्यंत ही घटिया*
   हाल ही में यहां *चाकूबाजी की घटना* हुई है। मोटरसाइकिल एवं कार पार्किंग स्टैंड में सुरक्षा और व्यवस्था का अभाव है। रेलवे अधिकारियों का कोई प्रभावी नियंत्रण नहीं है। विधायक श्री मूणत ने इस पर सक्षम और प्रभावी नियंत्रण सुनिश्चित करने की मांग की।

3. *खमतराई गेट LC417 पर अंडरब्रिज निर्माण*
   *किमी 826/35-37* पर *सिंगल एंट्री, नो कॉस्ट शेयरिंग* आधार पर अंडरब्रिज निर्माण हेतु प्रस्ताव रेलवे मुख्यालय में लंबित है। GAD के लिए सर्वे हो चुका है लेकिन अंतिम स्वीकृति अब तक नहीं दी गई है। इसे शीघ्र प्राथमिकता पर पूर्ण करने का अनुरोध किया गया।

4. *गुढ़ियारी की ओर आर.व्ही.-1 से नवीन वैकल्पिक पहुंच मार्ग का निर्माण*
   आर.व्ही.-1 पर निर्मित अंडरपास से *गुढ़ियारी* की ओर वैकल्पिक पहुंच मार्ग का निर्माण जरूरी है। राज्य शासन ने प्रस्ताव भेजा है, लेकिन रेलवे के अधिकारी पिछले *10 महीनों* से इसे अटका कर बैठे हैं। कभी कोई आपत्ति, कभी कोई और — श्री मूणत ने इसे रेलवे तकनीकी अधिकारियों की "नकारात्मक सोच" और "कुछ न करने की मनोवृत्ति" करार दिया।

5. *डुमरतालाब LC421 पर फुट ओवरब्रिज निर्माण*
   *स्टेट PWD* इस पुल का निर्माण करने को तैयार है, लेकिन रेलवे अधिकारी *पिछले 1 वर्ष* से *MOU का अनुमोदन नहीं कर रहे हैं*। विधायक ने तत्काल निर्णय की मांग की।

6. *कैवल्यधाम हेतु सड़क निर्माण की अनुमति पर अनावश्यक आपत्ति*
   *कुम्हारी* और *सरोना* स्टेशनों के मध्य *किमी 838/16-18 डाउन लाइन खारून रेल ब्रिज* के पास स्थित प्रसिद्ध धार्मिक स्थल *कैवल्यधाम* के लिए श्रद्धालुओं को आवागमन हेतु सड़क निर्माण की अनुमति नहीं दी जा रही है, यह कहते हुए कि यह *नदी के वाटर-वे* में आता है। श्री मूणत ने इसे *पूर्णतः निराधार आपत्ति* बताया और सड़क निर्माण की स्वीकृति देने की मांग की।

7. *रायपुर रेलवे स्टेशन में दो लिफ्टों का कार्य अब तक अधूरा*
   *26 व्यक्ति क्षमता* वाली दो लिफ्टों की स्वीकृति पहले ही दी जा चुकी है, लेकिन अब तक कार्य प्रारंभ नहीं हुआ है। इसे शीघ्र पूर्ण किए जाने की आवश्यकता है।

8. *प्रेरणा एक्सप्रेस को रायपुर से प्रारंभ किया जाए*
   वर्तमान में *ट्रेन नंबर 22137 प्रेरणा एक्सप्रेस* *नागपुर से अहमदाबाद* तक संचालित होती है। यदि इसे रायपुर से चलाया जाए, तो अधिक यात्रियों को सुविधा होगी।

9. *कोरबा-यशवंतपुर एक्सप्रेस को सप्ताह में 5 दिन चलाया जाए*
   *बंगलौर* आने-जाने वाले यात्रियों की सुविधा को देखते हुए यह मांग की गई है।

10. *केन्डी में विस्तृत कोचिंग डिपो का प्रस्ताव शीघ्र स्वीकृत किया जाए*
    रायपुर रेल मंडल से चलने वाली ट्रेनों की संख्या को देखते हुए *कोचिंग डिपो* की आवश्यकता है। प्रस्ताव विचाराधीन है, जिसे तत्काल स्वीकृति दी जानी चाहिए।

11. *आमानाका अंडरब्रिज का घटिया रखरखाव*
    यह अंडरब्रिज गंदगी और जर्जर स्थिति में है। न नियमित सफाई होती है, न निरीक्षण। श्री मूणत ने कहा कि इस अंडरब्रिज की *नियमित सफाई, वार्षिक रंगरोगन और देखरेख अनिवार्य* होनी चाहिए।


विधायक श्री राजेश मूणत ने कहा कि राज्य शासन जनसुविधाओं और बुनियादी ढांचे के विकास को सर्वोच्च प्राथमिकता देता है, और वह हरसंभव प्रयास कर रहा है कि विकास कार्यों में कोई अवरोध न आए। उन्होंने अपेक्षा जताई कि रेलवे प्रशासन विशेष रूप से रायपुर रेल मंडल के तकनीकी अधिकारीगण भी इस सोच के साथ मिलकर कार्य करें।

उन्होंने कहा, “मैं मानता हूं कि तकनीकी और प्रक्रियात्मक विषयों में कभी-कभी समय लगता है, लेकिन यदि हम राज्य शासन और रेलवे प्रशासन के बीच समन्वय को बेहतर बनाएँ, तो कई अटके हुए कार्य शीघ्र गति पकड़ सकते हैं।”

श्री मूणत ने विश्वास जताया कि माननीय महाप्रबंधक के मार्गदर्शन में रेलवे के अधिकारी जनसुविधा से जुड़ी इन महत्वपूर्ण मांगों पर सहानुभूतिपूर्वक विचार करेंगे और शीघ्र निर्णय लेकर रायपुर शहर और आस-पास के नागरिकों को राहत पहुंचाई जाएगी। उन्होंने कहा कि यह प्रयास न केवल यात्री सुविधाओं को बेहतर बनाएगा बल्कि रेलवे और आमजन के बीच विश्वास और सहयोग को भी सुदृढ़ करेगा।