भाजपा प्रदेश अध्यक्ष किरण सिंह देव ने किया अपनी नई टीम का ऐलान

भाजपा प्रदेश अध्यक्ष किरण सिंह देव ने किया अपनी नई टीम का ऐलान
रायपुर । भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष किरण सिंह देव ने भाजपा राष्ट्रीय अध्यक्ष मान. श्री जगत प्रकाश नड्डा जी की सहमति एवं अनुमति से भाजपा प्रदेश पदाधिकारियों की नियुक्ति की है। जिसमें जगन्नाथ पाणिग्रही, रामजी भारती, श्रीमती रूपकुमारी चौधरी, श्रीमती रंजना साहू, प्रबल प्रताप सिंह जूदेव, नंदन लाल जैन, जी. वेंकटेश्वर, सतीश लाटिया को प्रदेश उपाध्यक्ष बनाया गया है। वहीं यशवंत जैन, अखिलेश सोनी एवं नवीन मारकंडे को प्रदेश महामंत्री नियुक्त किया गया है। प्रदेश मंत्री के रूप में श्रीमती संध्या परघनिया, शिवनाथ यादव, जयंती पटेल, अमित साहू, जितेन्द्र कुमार वर्मा, श्रीमती हर्षिता पाण्डेय, श्रीमती विद्या सिदार, सुश्री ऋतु चौरसिया नियुक्ति की गई है। प्रदेश कोषाध्यक्ष की जिम्मेदारी श्री राम गर्ग को सौंपी गई है। कार्यालय प्रभारी अशोक बजाज एवं सह प्रभारी प्रीतेश गांधी को बनाया गया है।