नान अध्यक्ष संजय श्रीवास्तव राजस्थान प्रवास पर “सार्वजनिक वितरण प्रणाली का निरीक्षण किया"

नान अध्यक्ष संजय श्रीवास्तव राजस्थान प्रवास पर “सार्वजनिक वितरण प्रणाली का निरीक्षण किया"
नान अध्यक्ष संजय श्रीवास्तव राजस्थान प्रवास पर
“सार्वजनिक वितरण प्रणाली का निरीक्षण किया"

छत्तीसगढ़ नागरिक आपूर्ति निगम के अध्यक्ष श्री संजय श्रीवास्तव ने राजस्थान प्रवास के दौरान उदयपुर जिले में संचालित सार्वजनिक वितरण प्रणाली (PDS) का स्थल निरीक्षण कर विभिन्न गतिविधियों का अवलोकन एवं अध्ययन किया।
अध्यक्ष श्री श्रीवास्तव ने उदयपुर शहर की दो उचित मूल्य दुकानों – एफपीएस ललित तलेसरा (27154) एवं एफपीएस रोशन लाल पाटीवाल (27163) – का निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान उन्होंने खाद्य सुरक्षा लाभार्थियों के विवरण, आधार सीडिंग, ई-केवाईसी, एलपीजी लाभांश कार्डधारियों की स्थिति, डिजिटल आईडी मैपिंग, वितरण प्रक्रिया एवं डीलरों को देय कमीशन भुगतान से संबंधित विवरणों की जानकारी ली।
इसके पश्चात जिला रसद कार्यालय, उदयपुर में अधिकारियों के साथ विस्तृत संवाद एवं समीक्षा बैठक की। बैठक में सार्वजनिक वितरण प्रणाली से जुड़ी विभिन्न गतिविधियों—खाद्यान्न वितरण, राष्ट्रीय खाद्य सुरक्षा अधिनियम अंतर्गत पात्रता सूची, एवं रिकॉर्ड संधारण—पर चर्चा की गई।
अध्यक्ष श्री श्रीवास्तव ने राज्य सरकार द्वारा संचालित ‘गिव-अप अभियान’ के अंतर्गत अपात्र लाभार्थियों को योजना से बाहर होने हेतु प्रेरित करने और आवश्यक प्रयास करने के निर्देश दिए। साथ ही अन्नपूर्णा भंडार योजना सहित अन्य राज्य स्तरीय योजनाओं की प्रगति की जानकारी भी प्राप्त की।
उन्होंने उपस्थित अधिकारियों के साथ छत्तीसगढ़ राज्य की नागरिक आपूर्ति एवं सार्वजनिक वितरण प्रणाली की कार्यप्रणाली साझा करते हुए कहा कि उपलब्ध संसाधनों और वर्तमान परिस्थितियों को ध्यान में रखते हुए प्रणाली को अधिक त्वरित, पारदर्शी और तकनीक-आधारित बनाने के लिए निरंतर प्रयास आवश्यक हैं।
अंत में अध्यक्ष श्री श्रीवास्तव ने बेहतर समन्वय, दक्षता वृद्धि और नागरिकों को समयबद्ध खाद्यान्न वितरण सुनिश्चित करने हेतु विभाग को आवश्यक दिशा-निर्देश प्रदान किए।