हमारी सरकार ने विकसित छत्तीसगढ़ पर विजन डॉक्यूमेंट तैयार किया है: साय
हमारी सरकार ने विकसित छत्तीसगढ़ पर विजन डॉक्यूमेंट तैयार किया है: साय
मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने अपने सम्बोधन में प्रदेश की जनता-जनार्दन को जनादेश परब की बधाई देते हुए कहा कि प्रदेश की जनता ने मोदी की गारंटी पर जो विश्वास व्यक्त कर भाजपा को सत्ता सौंपी है, प्रदेश की हमारी सरकार उस कसौटी पर खरी उतर रही है। कांग्रेस ने भ्रष्टाचार व घोटाले किए, वादाखिलाफी की और प्रदेश को अपराधगढ़ बना दिया था। आज हमारी सरकार अपने वादों को पूरा कर रही है। प्रदेश के विकास में बाधक नक्सलवाद के खात्मे का संकल्प भी प्रधानमंत्री श्री मोदी व केंद्रीय गृह मंत्री श्री शाह के रणनीतिक मार्गदर्शन में सिद्ध होने जा रहा है। मोदी की गारंटी के तहत किए वादों की दिशा में किए गए कार्यों व उपलब्धियों की चर्चा करते हुए श्री साय ने कहा कि विकसित भारत-2047 कू तर्ज पर ही हमारी सरकार ने विकसित छत्तीसगढ़ पर विजन डॉक्यूमेंट तैयार किया है।
इस अवसर पर केंद्रीय मंत्री तोखन साहू, प्रदेश के मंत्रीगण रामविचार नेताम, दयालदास बघेल, लक्ष्मी रजवाड़े, राजेश अग्रवाल व गजेंद्र यादव, भाजपा की राष्ट्रीय उपाध्यक्ष द्वय ड़ॉ. सरोज पांडेय व लता उसेंडी, सांसद विजय बघेल, कमलेश जांगड़े, चिंतामणि महाराज, विधायक पुन्नूलाल मोहले, भाजपा प्रदेश महामंत्री यशवंत जैन, वरिष्ठ भाजपा नेता नारायण चंदेल, खनिज विकास निगम के अध्यक्ष सौरभ सिंह, क्रेडा अध्यक्ष भूपेंद्र सवन्नी,,संभाग प्रभारी जगदीश (रामू) रोहरा, वरिष्ठ नेता धरमलाल कौशिक, जांजगीर-चाँपा जिला प्रभारी रामदेव कुमावत, जांजगीर जिलाध्यक्ष अंबेश जांगड़े, युवा मोर्चा प्रदेश अध्यक्ष राहुल टिकरिहा, महामंत्री जितेंद्र देवांगन, उपाध्यक्ष अमन प्रताप सिंह, जिला अध्यक्ष आकाश सिंह सहित भाजपा पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता उपस्थित रहे।
cg24
