महापौर मीनल चौबे ने भाठागांव रोड में बार - बार होने वाले पाईप लाईन लीकेज पर गहन नाराजगी व्यक्त की

महापौर मीनल चौबे ने भाठागांव रोड में बार - बार होने वाले पाईप लाईन लीकेज पर गहन नाराजगी व्यक्त की

महापौर मीनल चौबे ने भाठागांव रोड में बार - बार होने वाले पाईप लाईन लीकेज पर गहन नाराजगी व्यक्त की, पाईप लाईन लीकेज होने पर श्रेष्ठ तकनीकी रूप में तत्काल सुधारें और इस हेतु किये गए गड्ढे को तत्काल बन्द करें- अधिकारियो को दिए सख्त निर्देश

एमआईसी सदस्य  मनोज वर्मा और दीपक जायसवाल एवं अधिकारियों सहित किया निरीक्षण और कार्य समीक्षा

 भाठागांव चौक से तिफरा चौक तक निर्माणाधीन सड़क डामरीकरण कार्य तेज गति से करवाकर शीघ्र पूर्ण करने के दिए निर्देश
 


रायपुर - नगर पालिक निगम रायपुर की महापौर श्रीमती मीनल चौबे ने भाठागांव मार्ग में बार - बार पाईप लाईन लीकेज होने को लेकर गहन नाराजगी व्यक्त की है और पाईप लाईन लीकेज और गन्दा पानी की समस्या आने पर तत्काल स्पाट पर उसको श्रेष्ठ तकनीकी रूप में सुधार कर पाईप लाईन लीकेज सुधार हेतु सड़क पर किया गया गड्ढा तत्काल बन्द करवाने के निर्देश दिए हैँ, ताकि इससे संभावित सड़क दुर्घटना की आशंका ना रहने पाए. इस कार्य को प्राथमिकता से करवाने के निर्देश महापौर ने दिए हैँ.
महापौर श्रीमती मीनल चौबे ने नगर निगम नगरीय नियोजन एवं भवन अनुज्ञा विभाग के अध्यक्ष श्री मनोज वर्मा और लोक कर्म विभाग अध्यक्ष श्री दीपक जायसवाल सहित नगर निगम अधीक्षण अभियंता श्री इमरान खान और उप अभियंता श्री रमेश पटेल की उपस्थिति में भाठागांव चौक से तिफरा चौक तक 15वें वित्त आयोग मद से लगभग 3 करोड़ 43 लाख रूपये की लागत से निर्माणाधीन सड़क डामरीकरण कार्य की प्रगति का प्रत्यक्ष अवलोकन कर स्थल समीक्षा की और निर्माणाधीन सड़क डामरीकरण कार्य को तत्काल गतिमान करते हुए सतत मॉनिटरिंग करवाकर उच्च स्तरीय गुणवत्ता सहित पूर्ण करवाना जनहित में जनउपयोग की दृष्टि से प्राथमिकता से सुनिश्चित करवाने निर्देशित किया.