स्वतंत्रता दिवस पर प्रदेशवासियों को हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं : लक्ष्मी रजवाड़ी
स्वतंत्रता दिवस पर प्रदेशवासियों को हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं : लक्ष्मी रजवाड़ी

रायपुर। स्वतंत्रता दिवस के पावन अवसर पर प्रदेश की कैबिनेट मंत्री लक्ष्मी रजवाड़ी ने समस्त प्रदेशवासियों एवं देशवासियों को हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं दी हैं।
लक्ष्मी रजवाड़ी ने कहा कि 15 अगस्त का दिन हमें उन अमर स्वतंत्रता सेनानियों और वीर शहीदों के अदम्य साहस, त्याग और बलिदान की याद दिलाता है, जिनके संघर्षों के परिणामस्वरूप हमें आज स्वतंत्र भारत में जीने का गौरव प्राप्त हुआ है। यह दिन हमें राष्ट्र के प्रति अपने कर्तव्यों का स्मरण कराता है।
उन्होंने कहा कि स्वतंत्रता दिवस केवल उत्सव नहीं, बल्कि राष्ट्र की एकता, अखंडता, सामाजिक समरसता और विकास के संकल्प को दोहराने का अवसर है। हमें मिलकर एक ऐसे भारत के निर्माण का संकल्प लेना चाहिए जो आत्मनिर्भर, सशक्त और समृद्ध हो।
मंत्री ने सभी नागरिकों से आह्वान किया कि वे देश की प्रगति में सक्रिय भागीदारी निभाएं और राष्ट्रहित को सर्वोपरि रखते हुए एक मजबूत एवं विकसित भारत के निर्माण में अपना योगदान दें।
लक्ष्मी रजवाड़ी
कैबिनेट मंत्री, छत्तीसगढ़ शासन


