राजिम विधायक रोहित साहू ने किया ध्वजारोहण, क्षेत्रवासियों को दी स्वतंत्रता दिवस की शुभकामनाएं

राजिम विधायक रोहित साहू ने किया ध्वजारोहण, क्षेत्रवासियों को दी स्वतंत्रता दिवस की शुभकामनाएं

राजिम विधायक रोहित साहू ने विभिन्न स्थानों पर किया ध्वजारोहण, क्षेत्रवासियों को दी स्वतंत्रता दिवस की शुभकामनाएं
राजिम। स्वतंत्रता दिवस के पावन अवसर पर राजिम विधायक रोहित साहू ने अपने विधानसभा क्षेत्र के विभिन्न स्थानों पर आयोजित स्वतंत्रता दिवस समारोह में शामिल होकर राष्ट्रीय ध्वज फहराया और राष्ट्रगान के साथ तिरंगे को सलामी दी। इस दौरान उन्होंने क्षेत्रवासियों, जनप्रतिनिधियों, अधिकारियों, विद्यार्थियों एवं आम नागरिकों को स्वतंत्रता दिवस की हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं दीं।


विधायक रोहित साहू ने कहा कि 15 अगस्त हमारे देश के गौरव, स्वाभिमान और वीरता का प्रतीक है। यह दिन हमें उन महान स्वतंत्रता सेनानियों एवं अमर शहीदों के त्याग और बलिदान की याद दिलाता है, जिन्होंने मातृभूमि की स्वतंत्रता के लिए अपना सर्वस्व न्योछावर कर दिया।
उन्होंने कहा कि आजादी हमें बड़ी कुर्बानियों के बाद मिली है, इसलिए देश की एकता, अखंडता और संप्रभुता की रक्षा करना प्रत्येक नागरिक का कर्तव्य है। हमें स्वतंत्रता सेनानियों के सपनों के अनुरूप सशक्त, आत्मनिर्भर और विकसित भारत के निर्माण में अपनी भूमिका निभानी चाहिए।
विभिन्न कार्यक्रमों के दौरान विधायक ने विद्यार्थियों एवं युवाओं से विशेष रूप से आह्वान किया कि वे शिक्षा, संस्कार और राष्ट्रसेवा को अपने जीवन का आधार बनाएं। उन्होंने कहा कि देश का भविष्य युवाओं के हाथों में है और उनकी ऊर्जा एवं प्रतिभा राष्ट्र निर्माण में महत्वपूर्ण भूमिका निभा सकती है।
इस अवसर पर विभिन्न स्थानों पर बड़ी संख्या में नागरिक, जनप्रतिनिधि, भाजपा कार्यकर्ता, अधिकारी-कर्मचारी, शिक्षक-शिक्षिकाएं एवं विद्यार्थी उपस्थित रहे। पूरे क्षेत्र में देशभक्ति का वातावरण देखने को मिला और भारत माता की जय, वंदे मातरम् एवं जय हिंद के जयघोष से वातावरण गूंज उठा।
अंत में विधायक रोहित साहू ने राजिम विधानसभा क्षेत्र के समस्त नागरिकों के सुख, समृद्धि एवं उज्ज्वल भविष्य की कामना करते हुए एक बार पुनः सभी को स्वतंत्रता दिवस की हार्दिक शुभकामनाएं दीं।

स्वतंत्रता दिवस की हार्दिक शुभकामनाएं ????????

आज देश के 80वें स्वतंत्रता दिवस के गौरवमयी अवसर पर राजिम के पंडित सुंदरलाल शर्मा चौक में बेरोजगार संघ एवं नगरवासियों द्वारा आयोजित ध्वजारोहण समारोह में सम्मिलित होकर ध्वजारोहण किया।

इसके पश्चात नगर पालिका परिषद राजिम में आयोजित स्वतंत्रता दिवस समारोह में सहभागिता कर समस्त प्रदेशवासियों एवं नगरवासियों को हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं प्रेषित की।

इस अवसर पर नगर पालिका अध्यक्ष  महेश यादव जी, समस्त पार्षदगण, प्रबुद्धजन, शिक्षकगण, विद्यार्थीगण एवं नगरवासी उपस्थित रहे।