विकास मरकाम ने प्रदेश एवं देशवासियों को स्वतंत्रता दिवस की हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं दीं।
औषधि पादप बोर्ड अध्यक्ष विकास मरकाम ने विभागीय कार्यालय में फहराया तिरंगा
आज स्वतंत्रता दिवस के पावन अवसर पर शासकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय मठपुरैना, रायपुर में राष्ट्रीय ध्वज फहराकर तिरंगे को नमन किया।
देश की स्वतंत्रता के लिए अपना सर्वस्व अर्पित करने वाले अमर सेनानियों एवं वीर शहीदों के त्याग और बलिदान को स्मरण किया।
इस दौरान विजय अग्रवाल राकेश सिंह रमेश सपहा, निजाम शेख सहित अन्य जनप्रतिनिधि, शाला के प्राचार्य एवं शिक्षकगण, छात्र छात्राएं उपस्थित रहें
रायपुर। स्वतंत्रता दिवस के पावन अवसर पर छत्तीसगढ़ औषधि पादप बोर्ड के अध्यक्ष विकास मरकाम ने विभागीय कार्यालय में राष्ट्रीय ध्वज तिरंगा फहराया। ध्वजारोहण के पश्चात उपस्थित अधिकारियों एवं कर्मचारियों ने राष्ट्रगान के साथ तिरंगे को सलामी दी।
इस अवसर पर अध्यक्ष विकास मरकाम ने प्रदेश एवं देशवासियों को स्वतंत्रता दिवस की हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं दीं। उन्होंने कहा कि 15 अगस्त का दिन हमारे लिए गौरव और राष्ट्रीय स्वाभिमान का पर्व है। यह दिन हमें उन महान स्वतंत्रता सेनानियों एवं वीर शहीदों के त्याग और बलिदान का स्मरण कराता है, जिन्होंने देश की आजादी के लिए अपना सर्वस्व न्योछावर कर दिया।

विकास मरकाम ने कहा कि स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर हमें राष्ट्र की एकता, अखंडता और समृद्धि के लिए मिलकर कार्य करने का संकल्प लेना चाहिए। साथ ही, अपने दायित्वों का पूरी निष्ठा एवं ईमानदारी से निर्वहन करते हुए प्रदेश और देश के विकास में योगदान देना चाहिए।

उन्होंने कहा कि छत्तीसगढ़ की समृद्ध प्राकृतिक एवं औषधीय वनस्पति संपदा का संरक्षण और संवर्धन भी हमारी महत्वपूर्ण जिम्मेदारी है। औषधीय पादपों के संरक्षण, संवर्धन एवं उनके माध्यम से लोगों की आजीविका को मजबूत करने की दिशा में निरंतर प्रयास किए जाने चाहिए।
इस अवसर पर विभागीय अधिकारी-कर्मचारी एवं अन्य उपस्थितजनों ने भी एक-दूसरे को स्वतंत्रता दिवस की शुभकामनाएं दीं।
विकास मरकाम
अध्यक्ष, छत्तीसगढ़ औषधि पादप बोर्ड

