विधायक आशाराम नेताम ने क्षेत्रवासियों को स्वतंत्रता दिवस की हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं दीं।

विधायक आशाराम नेताम ने क्षेत्रवासियों को स्वतंत्रता दिवस की हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं दीं।

कांकेर विधायक आशाराम नेताम ने अपने विधानसभा क्षेत्र के विभिन्न स्थानों पर फहराया तिरंगा

कांकेर। स्वतंत्रता दिवस के पावन अवसर पर कांकेर विधायक आशाराम नेताम ने अपने विधानसभा क्षेत्र के विभिन्न स्थानों पर राष्ट्रीय ध्वज तिरंगा फहराया। ध्वजारोहण के पश्चात उन्होंने उपस्थित नागरिकों के साथ राष्ट्रगान में भाग लिया और तिरंगे को सलामी दी।

इस अवसर पर विधायक आशाराम नेताम ने क्षेत्रवासियों को स्वतंत्रता दिवस की हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं दीं। उन्होंने कहा कि यह दिन हमें देश की आजादी के लिए बलिदान देने वाले वीर स्वतंत्रता सेनानियों के त्याग और समर्पण का स्मरण कराता है।

उन्होंने सभी नागरिकों से क्षेत्र एवं देश की एकता, अखंडता और विकास के लिए मिलकर कार्य करने का आह्वान किया।

इस अवसर पर बड़ी संख्या में स्थानीय जनप्रतिनिधि, कार्यकर्ता एवं नागरिक उपस्थित रहे और सभी ने एक-दूसरे को स्वतंत्रता दिवस की शुभकामनाएं दीं।