स्वतंत्रता दिवस राष्ट्र की एकता, अखंडता और विकास के संकल्प का पर्व : अमर गिदवानी

स्वतंत्रता दिवस राष्ट्र की एकता, अखंडता और विकास के संकल्प का पर्व : अमर गिदवानी

स्वतंत्रता दिवस राष्ट्र की एकता, अखंडता और विकास के संकल्प का पर्व : अमर गिदवानी

रायपुर। स्वतंत्रता दिवस के पावन अवसर पर रायपुर नगर निगम के MIC Member एवं संस्कृति विभाग के अध्यक्ष अमर गिदवानी ने प्रदेशवासियों एवं राजधानीवासियों को हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं दी हैं।

अमर गिदवानी ने कहा कि 15 अगस्त केवल उत्सव का दिन नहीं, बल्कि देश की स्वतंत्रता के लिए अपना सर्वस्व न्योछावर करने वाले वीर स्वतंत्रता सेनानियों और अमर शहीदों के त्याग, संघर्ष एवं बलिदान को स्मरण करने का अवसर है। उनके बलिदान के कारण ही आज हम स्वतंत्र भारत में सम्मान और स्वाभिमान के साथ जीवन जी रहे हैं।

उन्होंने कहा कि आज हमें स्वतंत्रता सेनानियों के सपनों का भारत बनाने के लिए राष्ट्र की एकता, अखंडता, सामाजिक सद्भाव और विकास के प्रति अपनी जिम्मेदारी निभाने का संकल्प लेना चाहिए। देश की प्रगति में प्रत्येक नागरिक की सहभागिता आवश्यक है।

उन्होंने सभी नागरिकों से आह्वान किया कि स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर राष्ट्रहित को सर्वोपरि रखते हुए देश की एकता और अखंडता को मजबूत बनाने तथा विकसित एवं गौरवशाली भारत के निर्माण में अपना योगदान दें।

अमर गिदवानी
MIC Member, रायपुर नगर निगम
अध्यक्ष, संस्कृति विभाग