ब्लू प्रिट तैयार: निर्वाचन प्रणाली से समाज के सर्वमान्य मुखिया का निर्वाचन किया जायेगा। 

ब्लू प्रिट तैयार: निर्वाचन प्रणाली से समाज के सर्वमान्य मुखिया का निर्वाचन किया जायेगा। 

ब्लू प्रिट तैयार: निर्वाचन प्रणाली से समाज के सर्वमान्य मुखिया का निर्वाचन किया जायेगा। 

पहले चरण में समाजिक सर्वे (जनगणना) जिसके माध्यम से बनाया जाएगा मतदाता सूची। 

आप समस्त समाजनों से सादर अपील है कि समाज के समस्त लोगों को सामाजिक, आर्थिक, शैक्षणिक, राजनीतिक, समता, स्वतंत्रता, सामाजिक प्रतिष्ठा और न्याय के साथ गरिमामय में जीवन जीने का अवसर सुनिश्चित करने के लिए निर्वाचन प्रणाली से समाज के सर्वमान्य मुखिया का निर्वाचन किया जायेगा तथा सम्पूर्ण समाज को संचालित करने के लिए एक केन्द्रीय विधि-विधान होगा। जिससे समाज लोकतंत्रात्मक सामाजिक विधि-विधान के अधीन संचालित होकर संगठित, संरक्षित, अनुशासित एवं सुरक्षित रहे, इसके लिए भारतीय लोकतंत्र में संवैधानिक शासन की स्थापना के तर्ज पर सामाजिक संरचना की स्थापना किया जायेगा।

समाज में स्वच्छ वातावरण बना कर लोगों में आपसी प्रेम और बंधुत्व की भावना जागृत हो सके, इसके लिए केन्द्रीय गांड़ा महासभा प्रतिब़द्ध है, आधुनिक एवं विकासशील जीवन शैली के प्रति जागरुक कर समाज का स्तर ऊंचा उठाना, आंतरिक रुप से संचालित मांदी-कुटुंबो के सामाजिक रीति रिवाजों, परंपराओं, भाषा साहित्य, संस्कृति एवं उनकी विशिष्टताओं को अक्षुण बनाए रखते हुए, समाज में व्याप्त अंधविश्वास से जटिल रुढ़ीवादी कुरीतियों, नशा जैसी बुराइयों को दूर कर एक अपराध मुक्त शिक्षित सुसंस्कारित समाज की संकल्पना को साकार करने के लिए सम्पूर्ण समाज को एक आदर्श समाज के रूप में स्थापित करना ही केन्द्रीय गांड़ा महासभा का उद्देश्य है।
पहले चरण में समाज में समाजिक सर्वे (जनगणना) किया जाना है जिससे समाज की समाज के वास्तविक जनसंख्या मालूम हो सकेगी, उक्त समाजिक सर्वे (जनगणना) के माध्यम से ही समाज का मतदाता सूची तैयार हो पायेगा। इसका फ्रेम बना लिया गया है। विधानसभा, जोन वार, वार्ड वार एवं विभिन्न बस्तियों का मैपिंग कर लिया गया है। इस संबंध में महासभा परिवार के सदस्यों को गाइडलाइन जारी कर दि जाएगी। जब सदस्य घर-घर जाएं तो उन्हें सही जानकारी दें। घर का कोई भी व्यक्ति न छूटे यह बेहद महत्वपूर्ण कार्य है। आप सभी समाजिक बंधुगण इस कार्य में भाग लें।