*छत्तीसगढ़ राज्य अल्पसंख्यक आयोग के पूर्व अध्यक्ष महेंद्र सिंह छाबड़ा का छत्तीसगढ़ सिक्ख समाज ने किया अभिनंदन

*छत्तीसगढ़ राज्य अल्पसंख्यक आयोग के पूर्व अध्यक्ष महेंद्र सिंह छाबड़ा का छत्तीसगढ़ सिक्ख समाज ने किया अभिनंदन

*छत्तीसगढ़ राज्य अल्पसंख्यक आयोग के पूर्व अध्यक्ष महेंद्र सिंह छाबड़ा का छत्तीसगढ़ सिक्ख समाज ने उनका कार्यकाल पूर्ण होने पर अभिनंदन किया*

छत्तीसगढ़ राज्य अल्पसंख्यक आयोग के पूर्व अध्यक्ष महेंद्र सिंह छाबड़ा को अल्पसंख्यकों के हित में सफलता पूर्वक अपना दूसरा कार्यकाल पूर्ण कर वर्तमान अध्यक्ष अमरजीत सिंह छाबड़ा के लिए पद छोड़ने पर छत्तीसगढ़ सिक्ख समाज ने स्मृति चिन्ह देकर उनका अभिनंदन किया |

उल्लेखनीय है कि महेंद्र सिंह छाबड़ा लगभग 4 दशक से कॉंग्रेस से जुड़े है 1991मे युवा कांग्रेस के अध्यक्ष रहे | 1997 मे जिला कॉंग्रेस के महामंत्री, 2008 मे प्रदेश कॉंग्रेस के मिडिया विभाग मे प्रवक्ता रहे, 2012 मे प्रदेश कॉंग्रेस के महामंत्री का दायित्व भी महेंद्र छाबड़ा ने सभाला और कॉंग्रेस की सरकार बनते ही 2019 मे निगम मंडलो आयोग की नियक्ति मे इन्हे अल्पसंख्यक आयोग का अध्यक्ष बनाया गया और केबिनेट मंत्री का दर्जा दिया गया |

*महेंद्र छाबड़ा सिक्ख समाज मे भी काफ़ी सक्रिय रहते है और लगातार समाज हित में कार्य करते हैं |*

छत्तीसगढ़ सिक्ख समाज के प्रदेश अध्यक्ष सुखबीर सिंघोत्रा ने महेंद्र सिंह छाबड़ा को स्मृति चिन्ह प्रदान कर उनके उज्जवल भविष्य की कामना करते हुए कहा कि वह सिक्ख समाज के लिए आदर्श हैं |

 इस अवसर पर सुरजीत सिंह छाबड़ा और मनजीत सिंह भाटिया ने भी उनका अभिनंदन करते हुए शुभकामनाएं दी |