5 अगस्त का महत्व - आज ही के दिन, सात वर्ष पूर्व, अनुच्छेद 370 और 35(ए) इतिहास का हिस्सा बन गए थे।

5 अगस्त का महत्व - आज ही के दिन, सात वर्ष पूर्व, अनुच्छेद 370 और 35(ए) इतिहास का हिस्सा बन गए थे।

5 अगस्त का महत्व

'370' एक ऐतिहासिक निर्णय: राष्ट्रीय एकता और विकास का नया अध्याय

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में अनुच्छेद 370 और 35ए को हटाया जाना जम्मू-कश्मीर के इतिहास में एक मील का पत्थर और पूर्ण एकीकरण की दिशा में उठाया गया अत्यंत साहसिक एवं निर्णायक क़दम है

इस युगांतरकारी निर्णय ने केंद्र शासित प्रदेश जम्मू-कश्मीर को देश की मुख्यधारा से जोड़ते हुए विकास, प्रगति और समान अवसरों के एक नए युग का सूत्रपात किया है, सरकार के इस दूरदर्शी दृष्टिकोण से न केवल राष्ट्रीय एकता और संवैधानिक समानता को मजबूती मिली है, बल्कि क्षेत्र के प्रत्येक नागरिक के लिए उज्जवल और समृद्ध भविष्य के द्वार भी खुल गए हैं

#Article370Abrogation #JammuKashmir #Article35A #EkBharatShreshthaBharat #OneNationOneConstitution

आज ही के दिन, सात वर्ष पूर्व, अनुच्छेद 370 और 35(ए) इतिहास का हिस्सा बन गए थे। इसके साथ ही जम्मू-कश्मीर तथा लद्दाख के विकास और प्रगति की यात्रा का एक नया और निर्णायक अध्याय प्रारंभ हुआ।

तब से जम्मू-कश्मीर और लद्दाख के लोगों के जीवन में व्यापक परिवर्तन देखने को मिले हैं। बुनियादी ढांचे का तेजी से विस्तार हुआ है तथा शिक्षा, स्वास्थ्य, उद्यमिता और खेल जैसे क्षेत्रों में नए अवसर उपलब्ध हुए हैं। चाहे महिलाएं हों या समाज के वंचित वर्ग, जिन्हें दशकों तक अपने मूल संवैधानिक अधिकारों से वंचित रखा गया था, वे आज भारत के संविधान के पूर्ण रूप से लागू होने के कारण सशक्त बने हैं।

इस वर्ष 5 अगस्त का महत्व और भी बढ़ जाता है, क्योंकि इसी वर्ष हमारा देश डॉ. श्यामा प्रसाद मुखर्जी की 125वीं जयंती मना रहा है। राष्ट्रीय एकता के प्रति उनका आजीवन समर्पण आज भी पीढ़ियों को प्रेरित करता है। उन्होंने जिस भारत का सपना दशकों पहले देखा था, वह 5 अगस्त 2019 को ऐतिहासिक रूप से साकार हुआ।

हम जम्मू-कश्मीर और लद्दाख के निरंतर विकास के प्रति अपनी प्रतिबद्धता दोहराते हैं तथा यह सुनिश्चित करने के लिए संकल्पित हैं कि प्रत्येक नागरिक बड़े सपने देख सके, उन्हें साकार कर सके और विकसित भारत के निर्माण में अपनी सक्रिय भागीदारी निभा सके।

#अनुच्छेद370 #Article370Abrogation #विकसितभारत