"400 यूनिट बिजली माफी योजना में कटौती के खिलाफ युवा कांग्रेस और जिला कांग्रेस,NSUI का डंगनिया मुख्यालय में जोरदार प्रदर्शन"

"400 यूनिट बिजली माफी योजना में कटौती के खिलाफ युवा कांग्रेस और जिला कांग्रेस,NSUI का डंगनिया मुख्यालय में जोरदार प्रदर्शन"

"400 यूनिट बिजली माफी योजना में कटौती के खिलाफ युवा कांग्रेस और जिला कांग्रेस,NSUI का डंगनिया मुख्यालय में जोरदार प्रदर्शन"

रायपुर, छत्तीसगढ़ – छत्तीसगढ़ सरकार द्वारा 400 यूनिट तक की बिजली माफी योजना को घटाकर 100 यूनिट किए जाने के फैसले के विरोध में आज राजधानी रायपुर स्थित विद्युत विभाग मुख्यालय, डंगनिया में युवा कांग्रेस, जिला कांग्रेस कमेटी और एनएसयूआई ने मिलकर उग्र प्रदर्शन किया। इस प्रदर्शन का नेतृत्व युवा कांग्रेस के प्रदेश अध्यक्ष आकाश शर्मा ने किया।

प्रदर्शन में बड़ी संख्या में महिलाएं और कांग्रेस कार्यकर्ता शामिल हुए। उन्होंने "महतारी वंदन का पैसा वापस करो", "400 यूनिट बिजली योजना बहाल करो", और "छत्तीसगढ़ की महिलाओं को ठगना बंद करो" जैसे नारे लगाकर सरकार के खिलाफ आक्रोश व्यक्त किया।

प्रदर्शनकारियों ने मुख्यालय के गेट को तोड़कर अंदर घुसने की कोशिश की, वहीं दूसरे गेट पर धरना देते हुए सरकार के फैसले के खिलाफ नारेबाजी की।

प्रदेश अध्यक्ष आकाश शर्मा ने कहा कि—
राज्य सरकार अदानी जैसे उद्योगपतियों को फायदा पहुंचाने के लिए आम जनता की योजनाओं में कटौती कर रही है। पूर्ववर्ती भूपेश बघेल सरकार ने जनता को राहत देने के लिए 400 यूनिट बिजली बिल हाफ योजना लागू की थी, जिसे अब सिर्फ 100 यूनिट कर दिया गया है। यह फैसला जनविरोधी है और हम इसका विरोध जारी रखेंगे

उन्होंने बताया कि विद्युत विभाग का कोई अधिकारी वार्ता के लिए बाहर नहीं आया, और पुलिस बल बुलाकर प्रदर्शनकारियों को रोका गया।

प्रमुख उपस्थिति

इस विरोध प्रदर्शन में कई वरिष्ठ नेता और पदाधिकारी उपस्थित रहे, जिनमें शामिल हैं:

गिरीश दुबे (जिला कांग्रेस अध्यक्ष)
प्रमोद दुबे (पूर्व महापौर)
पंकज शर्मा (छाया विधायक)
भावेश शुक्ला (महासचिव)
नीरज पांडेय (NSUI प्रदेश अध्यक्ष)
ज्ञानेश शर्मा,अमित शर्मा, विनोद कश्यप,तुषार गुहा (मीडिया विभाग अध्यक्ष)
शिव कुमार मेनन, तुषारा पांडे सहित कई अन्य पदाधिकारी और कार्यकर्ता।।