नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी के आरोप गंभीर चुनाव आयोग जवाब दें
प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष दीपक बैज ने कहा कि लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी ने दूसरी बार प्रेस कांन्फ्रेस लेकर देश की चुनावी प्रणाली विशेष कर मतदाता सूची की गड़बड़ियों के जो साक्ष्य प्रस्तुत किया है वह गंभीर है तथा देश के चुनाव प्रणाली में निष्पक्षता पर बड़ा प्रश्नचिन्ह है। देश के लोकतंत्र और चुनावी प्रणाली को बचाए रखने के लिए यह आवश्यक है कि नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी के द्वारा उठाये गये सवालों की गहन जांच हो और पूरे प्रकरण में जो भी दोषी है उन पर कड़ी कार्यवाही की जाए।
प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष दीपक बैज ने कहा कि नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी ने अपनी प्रेस कॉन्फ्रेंस से साक्ष्यों के साथ बताया कि कर्नाटका में कांग्रेस के वोटरों को चिन्हांकित कर डिलीट किया गया। कर्नाटक के अलंग विधानसभा में 6018 वोट डिलीट किए गए। 2018 के जिन 10 बूथ में से 8 बूथ कांग्रेस ने जीता था, वहां के वोटर डिलीट किया गया। दूसरे राज्यों के मोबाइल नंबर से वोटर डिलीट किए गए। जिनके नंबर से वोट डिलीट किया गया उनको पता नहीं कि अपने मोबाइल से वोट डिलिट हुये। कर्नाटक सीआईडी ने इस मामले की जांच शुरू किया तथा चुनाव आयोग से वोटों के काटने की जानकारी मांगी चुनाव आयोग को 18 पत्र लिखे, नंबरों की डिटेल मांगी केंद्रीय चुनाव आयोग ने कोई जवाब नहीं दिया।
प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष दीपक बैज ने कहा कि नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी ने बताया कि सूर्यकांत नाम के एक व्यक्ति आए है, उनके नंबर से 12 मिनट में 14 वोट डिलीट किए गए इनको खुद पता नहीं यह कैसे हुआ। चुनाव आयुक्त संविधान विरोधी कार्य करने वालो को बचा रहा है। महाराष्ट्र में भी हरियाणा में यूपी में भी ऐसे ही वोट डिलीट किए गए थे, चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार एक हफ्ते में कर्नाटक के सीआईडी के सवालों का जवाब देना चाहिये राहुल गांधी के सवाल देश के लोकतंत्र को बचाने के लिये जरूरी है।
प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष दीपक बैज ने कहा कि चुनाव आयोग द्वारा डिजिटल वोटर लिस्ट राजनैतिक दलों को इंकार क्यों किया जा रहा, यह भी संदिग्ध है। चुनाव आयोग ने सीसीटीवी फुटेज की उपलब्धता के कानून भी बदल दिया। चुनाव आयोग का आचरण ही बड़ी मिस्ट्री बन गया है। जनता को पूरी चुनाव प्रणाली को जानने का पूरा अधिकार है तथा चुनाव से संबंधित कोई रिकार्ड कानून मिटाया नहीं जा सकता।
प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष दीपक बैज ने कहा कि नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी ने महाराष्ट्र, कर्नाटक, हरियाणा के लोकसभा चुनाव के मतदाता सूची की गड़बड़ियों के पुख्ता साक्ष्य प्रस्तुत किया है। एक साथ वोट काटना और एक प्रधानमंत्री आवास में 80 वोटर, 46 वोटर एक बियर क्लब के पते पर 68 वोटर होना एक ही मतदाता का बार-बार नाम आना और सभी के द्वारा अलग-अलग मतदान करने के साक्ष्य बताते है कि देश के चुनावों में धांधली हो रही है और वोटरों की चोरी हो रही है। चुनाव आयोग, नेता प्रतिपक्ष के साक्ष्यों से मुंह नहीं चुरा सकता। यह देश के प्रजातंत्र का सवाल है।
cg24
