देश के स्वतंत्रता संग्राम सेनानियों, महापुरूषों से लेकर भूतपूर्व प्रधानमंत्रियों के नाम से नामांकित योजनाएँ एवं स्मारकों के नामों को बदला जा रहा है
भारतरत्न विभूषित, आयरन लेडी, मदर इंडिया व देश की पूर्व प्रथम महिला प्रधानमंत्री जी के नाम से विख्यात छत्तीसगढ़ की इंदिरा प्रियदर्शिनी नेचर सफारी मोहरेंगा का नाम बदलते भाजपा सरकार को शर्म नहीं आ रही
बीजेपी देश में नफरत का बाजार चला रही
भारतीय जनता पार्टी का काम केवल योजनाओं का नाम बदलना रह गया है
देश के स्वतंत्रता संग्राम सेनानियों, महापुरूषों से लेकर भूतपूर्व प्रधानमंत्रियों के नाम से नामांकित योजनाएँ एवं स्मारकों के नामों को बदला जा रहा है
कांग्रेस की पुरानी योजनाओं का नाम बदलकर केवल अपना पीठ थपथपाने की मंशा रखने वाली भाजपा सरकार - विकास उपाध्याय
रायपुर (छ.ग.) दिनांक 20.03.2026। पूर्व संसदीय सचिव एवं छाया सांसद विकास उपाध्याय ने कहा कि दिनांक 21 मार्च 2026 को राष्ट्रीय दिवस ‘‘विश्व वानिकी दिवस’’ के उपलक्ष्य में छत्तीसगढ़ शासन के वन एवं जलवायु परिवर्तन विभाग द्वारा जिला रायपुर में तिल्दा (खरोरा) ब्लॉक अंतर्गत मोहरेंगा (खौली डबरी) स्थित इंदिरा प्रियदर्शिनी नेचर सफारी में नवनिर्मित संरचनाओं का लोकार्पण कार्यक्रम आयोजित किया गया है। लेकिन भारतीय जनता पार्टी की सरकार को राष्ट्रीय दिवस में छत्तीसगढ़ के प्राचीन स्थल का नाम बदलते शर्म नहीं आ रही है, जबकि मोहरेंगा स्थित यह प्राचीन स्थल भारतरत्न विभूषित, आयरन लेडी, मदर इंडिया व देश की पूर्व प्रथम महिला प्रधानमंत्री जी के नाम से विख्यात है। उपाध्याय ने कठोर शब्दों में कहा कि देश में सरकार को पूर्ण अधिकार मिला है कि वह स्थानों के नाम में परिवर्तन कर सकता है लेकिन इस तरह नहीं.. कि अपने देश के सम्मान को हटाकर ही एक प्राचीन स्थल का नाम बदल दिया जाये।
उपाध्याय ने बताया कि देश के स्वतंत्रता संग्राम सेनानियों, महापुरूषों से लेकर भूतपूर्व प्रधानमंत्रियों के नाम से नामांकित योजनाएँ एवं स्मारकों के नामों को बदला जा रहा है। भाजपा की सरकार ने देश में कांग्रेस द्वारा दिये गये नामों को सिर्फ अपनी छाप और देश में स्वार्थ भावना से भाजपा का ही राज स्थापित करने हेतु किया, जिसमें सबसे बड़ी योजना मनरेगा (महात्मा गांधी राष्ट्रीय ग्रामीण रोजगार गारंटी अधिनियम) का नाम बदलकर वीबी-जी राम जी किया गया, इसके साथ ही बेसिक सेविंग्स बैंक डिपॉजिट अकाउंट को प्रधानमंत्री जन धन योजना, निर्मल भारत अभियान को स्वच्छ भारत मिशन, नेशनल गर्ल चाइल्ड डे प्रोग्राम को बेटी बचाओ, बेटी पढ़ाओ, राजीव गांधी ग्रामीण विद्युतीकरण योजना को दीन दयाल उपाध्याय ग्राम ज्योति योजना, जवाहरलाल नेहरू नेशनल अर्बन रिन्यूअल मिशन को अमरूत (एएमआरयूटी), नेशनल प्रोजेक्ट ऑन चाइल्ड हेल्थ एंड फर्टिलिटी को सौभाग्य हेल्थ कार्ड स्कीम, स्वावलंबन योजना को अटल पेंशन योजना, नेशनल मैन्युफैक्चरिंग पॉलिसी को मेक इन इंडिया, नेशनल ई-गवर्नेंस प्लान को डिजिटल इंडिया, नेशनल स्किल डेवलपमेंट प्रोग्राम को स्किल इंडिया, यूनिवर्सन इम्यूनाइजेशन प्रोग्राम को मिशन इंद्रधनुष, डायरेक्ट बेनिफिट्स ट्रांसफर फॉर एलपीजी को पहल, नेशनल ऑप्टिक फाइबर नेटवर्क को भारतनेट, राष्ट्रीय कृषि विकास योजना को परंपरागत कृषि विकास योजना, त्वरित सिंचाई लाभ कार्यक्रम को प्रधानमंत्री कृषि सिंचाई योजना, इंदिरा आवास योजना को प्रधानमंत्री ग्रामीण आवास योजना, राजीव आवास योजना को प्रधानमंत्री आवास योजना (शहरी), इंदिरा गांधी मातृत्व सहयोग योजना को प्रधानमंत्री मातृत्व वंदना योजना, बीपीएल परिवारों को मुफ्त एलपीजी कनेक्शन को प्रधानमंत्री उज्जवला योजना, संशाधित राष्ट्रीय कृषि बीमा योजना को प्रधानमंत्री फसल बीमा योजना, जन औषधि योजना को प्रधानमंत्री जन औषधि योजना, राष्ट्रीय ग्रामीण आजीविका मिशन को दीन दयाल उपाध्याय ग्रामीण कौशल्य योजना, राष्ट्रीय शहरी आजीविका मिशन को दीनदयाल अंत्योदय योजना (एनयूएलएम), आम आदमी बीमा योजना को प्रधानमंत्री सुरक्षा बीमा योजना, हेरिटेज एरिया का विकास को हेरिडे (एचआरआईडीएवाय), नेशनल मैरीटाइम डेवलपमेंट प्रोग्राम को सागरमाला और आईसीडीएस सर्विसेज को पोषण अभियान करते हुये छत्तीसगढ़ के शिक्षा संस्थान स्वामी आत्मानंद स्कूल के नाम में भी परिवर्तन कर पीएमश्री स्कूल कर दिया है।
विकास उपाध्याय ने कहा कि मोदी सरकार ने देश में 12 वर्षों से 30 से ज्यादा योजनाओं का नाम बदला है लेकिन इसमें सिर्फ मोदी जी अपनी भाजपा पार्टी के स्वार्थ के लिये ही ये कार्य किये उन्हें जनता से कोई लगाव नहीं कोई प्रेम नहीं। कांग्रेस ने तो जनहित का कार्य कर इतनी सारी योजनाओं को बनाया उसे नया नाम दिया था लेकिन इन्हीं कांग्रेस की बनाई गई योजनाओं के नामों में भाजपा सिर्फ परिवर्तन कर अपनी रोजी-रोटी सेंक रही है और यह नहीं देख रही है कि जितने भी स्थल और योजनाओं का नाम कांग्रेस ने दिया उनमें देश की वीरता, सभ्यता और आदर्शवादी व्यक्तित्व की छवि है, जिन्हें भाजपा भी नकार नहीं सकती और नई योजनायें नये नाम से लाना छोड़ कांग्रेस की पुरानी योजनाओं का नाम बदलकर केवल अपना पीठ थपथपाने की मंशा रखती है।
cg24 
