सरकार की उपेक्षा और दुर्भावना से शिक्षा के स्तर में बड़ी गिरावट, गरीब बच्चों से छीने जा रहे अधिकार- कांग्रेस
प्रदेश कांग्रेस कमेटी के वरिष्ठ प्रवक्ता सुरेंद्र वर्मा ने कहा है कि सरकार के रवैए से प्रतीत होता है कि ये विभाग नहीं वसूली गिरोह चला रहे हैं, पिछले शिक्षण सत्र के छात्रवृत्ति की राशि अब तक छात्रों को नहीं मिली है, किताब, गणवेश और साइकिल योजना केवल कागजों पर है क्योंकि भाजपा सरकार का फोकस विद्यार्थियों के कल्याण के बजाय भ्रष्टाचार और कमीशनखोरी में है। 50 हजार की टीवी 10 लाख में, 10 करोड़ का जंबूरी घोटाला, तेरहवीं घोटाला, फर्नीचर खरीदी घोटाला, कुकर खरीदी घोटाला, युक्तियुक्तकरण के नाम पर भयादोहन सर्वविदित है।
प्रदेश कांग्रेस कमेटी के वरिष्ठ प्रवक्ता सुरेंद्र वर्मा ने कहा है कि भाजपा की सरकार नहीं चाहती कि छत्तीसगढ़ में गरीब बच्चों को समुचित शिक्षा मिल सके, शिक्षा के अधिकार के तहत निजी स्कूलों में प्रवेश की संख्या घटाई जा रही है, पहले जो क्लास वन के साथ ही नर्सरी और केजी वन में बच्चों की भर्तियां होती थी उसे सरकार ने अब बंद कर दिया है, केवल कक्षा पहली में ही भर्ती होगी, पहले लगभग 80 हजार सीटों में आरटीई के तहत निजी स्कूलों में गरीब बच्चों के प्रवेश होते थे जिसे इस साल काटकर मात्र 19489 कर दिया गया है अर्थात आरटीई की सीटों में 80 प्रतिशत की कटौती की गई है। पहले 10463 स्कूल बंद किया फिर नए सेटअप के नाम पर न्यूनतम पदों की संख्या हर स्कूल में घटाएं, छात्र शिक्षक अनुपात बढ़ाए गए, लगभग 48 हजार पदों को समाप्त कर दिया गया, 56 हजार से अधिक नियमित शिक्षकों के पद रिक्त हैं, लेकिन यह सरकार भर्तियां रोक रखी है, अब शिक्षा के अधिकार पर इस सरकार की बुरी नजर है।
cg24 
