अविभाजित मध्य प्रदेश के प्रथम मुख्यमंत्री स्वर्गीय पं. रविशंकर शुक्ल जी की पुण्यतिथि पर उनको श्रद्धा सुमन अर्पित किया गया
अविभाजित मध्य प्रदेश के प्रथम मुख्यमंत्री स्वर्गीय पं. रविशंकर शुक्ल जी की पुण्यतिथि पर उनको श्रद्धा सुमन अर्पित किया गया
रायपुर। 31 दिसंबर 25 शहर जिला कांग्रेस कमेटी द्वारा आज कांग्रेस भवन गांधी मैदान में अविभाजित मध्य प्रदेश के प्रथम मुख्यमंत्री स्वतंत्रता संग्राम सेनानी एवं प्रख्यात राष्ट्रनिर्माता स्वर्गीय श्री पंडित रविशंकर शुक्ल जी की पुण्यतिथि श्रद्धा एवं सम्मान के साथ मनाई गई।
इस अवसर पर कांग्रेसजनों ने उनके छायाचित्र पर माल्यार्पण कर उन्हें नमन किया तथा उनके द्वारा देश, प्रदेश और समाज के लिए किए गए ऐतिहासिक कार्यों का स्मरण किया।
शहर अध्यक्ष श्रीकुमार शंकर मेनन ने कहा कि पं. रविशंकर शुक्ल जी ने स्वतंत्रता आंदोलन से लेकर स्वतंत्र भारत में लोकतांत्रिक व्यवस्था को मजबूत करने तक महत्वपूर्ण भूमिका निभाई। अविभाजित मध्य प्रदेश के प्रथम मुख्यमंत्री के रूप में उन्होंने प्रशासनिक सुशासन, जनकल्याण और सामाजिक न्याय की मजबूत नींव रखी।
ग्रामीण जिला काँग्रेस कमेटी के अध्यक्ष राजेंद्र पप्पू बंजारे ने कहा कि पं. रविशंकर शुक्ल जी का जीवन त्याग, सादगी और राष्ट्रसेवा का अनुपम उदाहरण है। उनके आदर्श और विचार आज भी कांग्रेस कार्यकर्ताओं के लिए प्रेरणास्रोत हैं।
कार्यक्रम के अंत में उपस्थितजनों ने उनके बताए मार्ग पर चलने, संविधानिक मूल्यों की रक्षा करने और जनसेवा के संकल्प को दोहराया।
इस अवसर पर प्रमोद चौबे आकाश शर्मा गंगा यादव प्रवीण चंद्राकर बाकर अब्बास जयशंकर तिवारी सचिन अग्रवाल मुन्ना मिश्रा ओम श्रीवास उमेश गुप्ता अनुभव शुक्ला अस्सु खान अनीश मनिहार रवि शर्मा अपराजिता तिवारी मोहसिन खान राज देवांगन महेंद्र सेन दीपक चौबे राजेंद्र सिह सहित कार्यकर्ता उपस्थित थे
cg24
