मोबाइल पर गूंजा ‘एक्सट्रीमली सीवियर अलर्ट’, घबराने की नहीं—यह था परीक्षण संदेश

मोबाइल पर गूंजा ‘एक्सट्रीमली सीवियर अलर्ट’, घबराने की नहीं—यह था परीक्षण संदेश

मोबाइल पर गूंजा ‘एक्सट्रीमली सीवियर अलर्ट’, घबराने की नहीं—यह था परीक्षण संदेश

रायपुर/नई दिल्ली। देशभर के कई मोबाइल फोन उपयोगकर्ताओं के पास अचानक “Extremely Severe Alert” का संदेश पहुंचने से कुछ देर के लिए लोगों में हलचल मच गई। हालांकि बाद में स्पष्ट किया गया कि यह कोई आपात स्थिति नहीं, बल्कि Government of India द्वारा संचालित एक परीक्षण (टेस्ट) संदेश था।

दरअसल, India ने स्वदेशी तकनीक पर आधारित Cell Broadcast Alert System की शुरुआत की है। इस प्रणाली के माध्यम से भविष्य में भूकंप, बाढ़, चक्रवात जैसी प्राकृतिक आपदाओं की स्थिति में नागरिकों को तत्काल अलर्ट भेजा जा सकेगा।

सरकार द्वारा जारी संदेश में स्पष्ट रूप से लिखा गया था कि “इस संदेश को प्राप्त करने पर किसी भी प्रकार की कार्रवाई की आवश्यकता नहीं है, यह केवल एक परीक्षण है।” हिंदी और अंग्रेजी दोनों भाषाओं में भेजे गए इस अलर्ट का उद्देश्य सिस्टम की प्रभावशीलता को जांचना और आम जनता को इसके बारे में जागरूक करना है।

विशेषज्ञों के अनुसार, यह नई तकनीक मोबाइल नेटवर्क के जरिए एक साथ बड़ी संख्या में लोगों तक तुरंत सूचना पहुंचाने में सक्षम है, जिससे आपदा के समय जान-माल के नुकसान को कम किया जा सकेगा।

क्या है खास:

बिना इंटरनेट के भी मोबाइल पर पहुंचेगा अलर्ट

कुछ सेकंड में लाखों लोगों तक सूचना

आपदा प्रबंधन में बड़ी मदद

सरकार का कहना है कि आने वाले समय में इस सिस्टम को और मजबूत किया जाएगा, ताकि देश के हर नागरिक तक समय रहते सटीक जानकारी पहुंच सके। cg24news.in