गिरिराज सिंह सत्ता में बैठे है उन्हें जनता की तकलीफ नहीं दिख रही - कांग्रेस
मुख्यमंत्री विष्णु देव साय बताये मोदी 12 साल में कितने वादे पूरे किया?
मुख्यमंत्री साय एवं गिरिराज सिंह के बयानों पर कांग्रेस का जवाब
प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष दीपक बैज ने कहा कि मुख्यमंत्री विष्णु देव साय बताये मोदी 12 साल में कितने वादे पूरे किया? मोदी ने 12 सालों के कार्यकाल में 1 भी वादे को पूरा नहीं किया। मोदी ने 12 सालों के कार्यकाल में अपने एक भी वादे को पूरा नहीं किया। 2014 के लोकसभा चुनाव में मोदी और भाजपा देश की जनता से वादा किया था कि 100 दिन में महंगाई कम करेंगे। विदेश से काला धन लाया जायेगा, हर के खाते में 15 लाख आयेंगे। 35 रू. लीटर में डीजल, पेट्रोल देंगे। हर साल दो करोड़ युवाओं को रोजगार देंगे। किसानों की आय 2022 तक दुगुनी करेंगे। 2022 तक हर घर में नल। स्वामीनाथन कमेटी की सिफारिश लागू करेंगे, कृषि उपजों का समर्थन मूल्य लागत का डेढ़ गुना किया जायेगा। 100 स्मार्ट सिटी बनाया जायेगा। सभी सांसद एक गांव को गोद लेकर उसको आधुनिक बनायेंगे। 2022 तक देश के हर आवासहीन का अपना मकान होगा। 5 ट्रिलियन की इकोनॉमी होगी। रूपया मजबूत होगा। कोई भी वादा तीन कार्यकाल में पूरा नहीं कर पाये।
प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष दीपक बैज ने कहा कि मोदी सरकार 12 सालों में नोटबंदी करके, जीएसटी लगाकर, लॉकडाउन लगाकर देश की अर्थव्यवस्था को बर्बाद किया। नोटबंदी लगाने का एक भी सार्थक कारण मोदी सरकार नहीं बता पाई, इसके कारण देश की अर्थव्यवस्था अवरूद्ध हो गयी। जीएसटी के कारण देश के छोटे और मझोले व्यवसायी सड़क पर आ गये, राज्यों की वित्तीय स्थिति खराब हुई। बिना तैयारी के लॉकडाउन लगाकर मोदी सरकार ने कोविड काल में देश को भुखमरी के लिए छोड़ दिया। कृषि के लिए तीन काले कानून किसान आंदोलन तथा कृषि उपज के लिए समर्थन मूल्य को कानूनी रूप नहीं देना मोदी सरकार की बड़ी विफलता है।
प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष दीपक बैज ने कहा कि मोदी सरकार के कार्यकाल में युवाओं को रोजगार तो नहीं मिला, उल्टे 45 करोड़ रोजगार के अवसर घट गये। सार्वजनिक कंपनियों को बेचा गया, विदेश नीति में भारत, अमेरिका का पिछल्गू बन गया, पड़ोसी देशों नेपाल, बंग्लादेश से हमारे संबंध ठीक नहीं रहे, मोदी ने देश की छवि को ठेस पहुंचाई।
cg24 
