सड़को के गड्ढे सरकार के विकास और सुशासन का हकीकत बयान कर रहे

सड़को के गड्ढे सरकार के विकास और सुशासन का हकीकत बयान कर रहे
राज्य में सड़को की बदहाल स्थिति हो गयी है
 
सड़को पर जानलेवा गड्ढे बन चुके है
 
सड़को के गड्ढे सरकार के विकास और सुशासन का हकीकत बयान कर रहे


रायपुर/03 सितंबर 2026। 
भारतीय जनता पार्टी की सरकार बनने के बाद प्रदेश में सड़को की स्थिती बदहाल हो गयी है। प्रदेश कांग्रेस की मुख्य प्रवक्ता वंदना राजपूत ने कहा कि प्रदेश के सभी प्रमुख सड़को और पहुंच मार्गो में जानलेवा गड्ढे बन चुके है। सड़को के यह गड्ढे सरकार के विकास और सुशासन की हकीकत को बयान करते है।

प्रदेश कांग्रेस की मुख्य प्रवक्ता वंदना राजपूत ने कहा कि पिछले ढाई साल में भाजपा की सरकार ने कोई भी नई सड़क नही बनवाई उल्टे सरकार ने एक भी सड़क की मरम्मत नहीं करवाया है। सरकार का खजाना इतना तंगहाल हो गया है कि सरकार का पीडब्लूडी विभाग ही नहीं शहरी और ग्रामीण क्षेत्र दोनो में ही सड़को का बनना छोड़ो मेंटेनेस तक नहीं हो पा रहा। प्रदेश के प्रमुख शहरों में सड़को पर बड़े-बड़े गड्ढे देखने को मिल जायेंगे।

प्रदेश कांग्रेस की मुख्य प्रवक्ता वंदना राजपूत ने आरोप लगाया है कि भाजपा सरकार ने विकास के नाम पर सिर्फ प्रचार किया, जमीन पर सड़कें बदहाल हैं। खराब सड़कों के कारण आए दिन दुर्घटनाएं हो रही हैं, वाहन क्षतिग्रस्त हो रहे हैं और आम नागरिकों को जान जोखिम में डालकर सफर करना पड़ रहा है। कांग्रेस ने कहा कि सरकार के मंत्री और अधिकारी सड़कों की समीक्षा और निरीक्षण के दावे करते हैं, लेकिन जनता पूछ रही है कि सड़कों की मरम्मत कब होगी? गड्ढे कब भरेंगे? और इन गड्ढों के कारण होने वाली दुर्घटनाओं की जिम्मेदारी कौन लेगा? सरकार बताए-सड़क निर्माण और मरम्मत के नाम पर कितना पैसा खर्च हुआ?

प्रदेश कांग्रेस की मुख्य प्रवक्ता वंदना राजपूत ने कहा कि छत्तीसगढ़ में भाजपा सरकार के कार्यकाल में सड़कों की स्थिति लगातार बदहाल होती जा रही है। प्रदेश की राजधानी रायपुर से लेकर गांव-कस्बों तक सड़कों पर बड़े-बड़े गड्ढे दिखाई दे रहे हैं। बारिश के बाद स्थिति और भी भयावह हो गई है। सड़क और गड्ढे के बीच अंतर करना मुश्किल हो गया है, लेकिन सरकार को जनता की परेशानी दिखाई नहीं दे रही है।