परिवार के पांच सदस्यों की संदिग्ध अवस्था में मौत आत्महत्या या हत्या जांच का विषय टिकरापारा पुलिस कर रही इस मौत पर जांच
परिवार के पांच सदस्यों की संदिग्ध अवस्था में मौत आत्महत्या या हत्या जांच का विषय टिकरापारा पुलिस कर रही इस मौत पर जांच
- राजधानी रायपुर के संजय नगर टिकरापारा स्थित एक मकान में 5 शव मिले हैं जिनमें से एक फांसी के फंदे में झूलता मिला है वही चार अन्य शव के मुंह से झाग निकल रहा था मानो ऐसा प्रतीत होता है कि उन्हें खाने-पीने की वस्तु में जहर दिया गया हो इस पांच मौत ने पूरे शहर को हिला कर रख दिया है जहां संजय नगर टिकरापारा क्षेत्र में दहशत का माहौल व्याप्त हो गया है
आठ माह पहले संजय नगर में किराए का मकान लेकर रहने वाला एक परिवार अचानक खत्म हो गया है सूत्रों की मांने तो मृतक पुरानी बैटरी खरीदी बिक्री का काम करता था जहां कर्ज के बोझ तले होने की बात भी खुलकर आ रही है मृतक ने पहले पूरे परिवार को जहर दिया उसके बाद खुद ही फांसी के फंदे पर झूल गया बहरहाल अभी यह जांच का विषय है कि आखिरकार मौत क्यों हुई और कौन सी स्थिति रही मौत की मृतक का नाम साजिद अली बताया जा रहा जो मूलत उत्तर प्रदेश का निवासी बताया जा रहा जो कारोबार के
सिलसिले में छत्तीसगढ़ में कुछ वर्षों से बैटरी खरीदी बिक्री का काम किया करते थे।

