फिल्म सेंसर बोर्ड द्वारा बैन की गई फिल्म सतलज प्रदर्शन के सभी रिकॉर्ड तोड़ रही
फिल्म सेंसर बोर्ड द्वारा बैन की गई फिल्म सतलज का रिकॉर्ड फ्री प्रदर्शन हो रहा है |
जितने लोग इस फिल्म को देख चुके हैं और जिस हिसाब से सिक्ख समाज द्वारा सतलज फिल्म का निःशुल्क प्रदर्शन प्रोजेक्टर एवं बड़ी स्क्रीन पर किया जा रहा है इससे यह फिल्म वर्ल्ड रिकॉर्ड कायम कर लेगी |
छत्तीसगढ़ सिक्ख समाज के प्रदेश अध्यक्ष सुखबीर सिंह सिंघोत्रा ने बताया कि पिछले हफ्ते गुरुद्वारा 31 गुरुद्वारा गुरु नानक नगर में सतलज फिल्म का प्रसारण बड़ी स्क्रीन पर किया जा चुका है जिसमें बड़ी संख्या में लोगों ने इस फिल्म को देखा, उसी कड़ी में शनिवार 18 जुलाई को सतलज फिल्म का निशुल्क प्रसारण गुरुद्वारा बाबा बुड्ढा जी साहिब में श्याम 6:00 बजे से किया जा रहा है और 19 जुलाई को गुरुद्वारा महावीर नगर में किया जाएगा |
छत्तीसगढ़ सिक्ख समाज के प्रदेश अध्यक्ष सुखबीर सिंह सिंघोत्रा ने कहा कि इस फिल्म के पूरे देश में इतने ज्यादा शो होने के बावजूद कहीं पर भी किसी तरह का कोई सामाजिक माहौल नहीं बिगड़ा है, ना ही किसी प्रकार से आपसी भाईचारा बिगड़ने की बात आई है | सभी ने फिल्म को एक इतिहास के रूप में देखा है, इतिहास का सच देखा है और सच को जाना |
जिस प्रकार स्कूल - कॉलेज में इतिहास की पढ़ाई की जाती है, इतिहास का सच पढ़ाया जाता है उसी प्रकार सत्य पर आधारित यह एक फिल्म है, इतिहास को, पुलिस की गुंडागर्दी और आतंक को बताने का काम फिल्म में किया गया है |
परंतु केंद्रीय फिल्म सेंसर बोर्ड द्वारा बिना वजह इस फिल्म को पूछ ले तीन सालों से रोक रखा था अनेक संशोधन के बाद फिल्म का नाम भी बदली करवाया परंतु फिल्म को तब भी रिलीज करने का प्रमाण पत्र नहीं दिया, फिल्म सेंसर बोर्ड की इस हरकत से नाराज होकर फिल्म के एक्टर दिलजीत दोसांझ ने एक वीडियो वायरल कर फिल्म को आम जनों तक पहुंचाने की अपील कर दी एक्टर दिलजीत दोसांझ की अपील का ऐसा असर हुआ कि जिस फिल्म को केंद्रीय सेंसर बोर्ड में बन कर दिया था वह फिल्म हर घर हर मोबाइल पर पहुंच गई उसके अलावा सिख समाज ने सतलज फिल्म को बड़े स्क्रीन पर सभी गुरुवारों में निशुल्क प्रसारण की निशुल्क व्यवस्था कर ऐसी मिसाल कायम की जो इतिहास के पन्नों में हमेशा हमेशा के लिए दर्ज हो गई है|
अगर इस फिल्म का निर्माण अनुसार प्रसारण हो जाता तो जितने लोगों ने अभी तक इस फिल्म को देख लिया है उसके 5% लोग भी इस फिल्म को ना देखते |

