छत्तीसगढ़ राज्य के प्रणेता प्रथम दृष्टा डॉ खूबचंद बघेल की जयंती दिनांक 19 जुलाई 2026 रविवार को प्रातः 11 बजे नवीन मार्केट फूल चौक के समीप स्थित मूर्ति स्थल के समक्ष पुष्पांजलि कार्यक्रम
छत्तीसगढ़ राज्य के प्रणेता प्रथम दृष्टा डॉ खूबचंद बघेल की जयंती दिनांक 19 जुलाई 2026 रविवार को प्रातः 11 बजे नवीन मार्केट फूल चौक के समीप स्थित मूर्ति स्थल के समक्ष पुष्पांजलि कार्यक्रम
रायपुर - छत्तीसगढ़ राज्य के प्रणेता प्रथम दृष्टा डॉ खूबचंद बघेल की जयती दिनाक 19 जुलाई 2026 रविवार को प्रातः 11 बजे राजधानी शहर रायपुर के जीई मार्ग में स्थित नवीन मार्केट फूल चौक के समीप स्थित डॉ खूबचंद बघेल की मूर्ति के समक्ष उनका सादर ससम्मान नमन करने पुष्पांजलि कार्यक्रम का आयोजन रखा गया है।
दिनांक 19 जुलाई 2026 रविवार को प्रातः 11 बजे आयोजित छत्तीसगढ़ राज्य के प्रणेता प्रथम दृष्टा डॉ खूबचंद बघेल की जयती पर पुष्पांजलि कार्यक्रम में उनके मूर्ति स्थल के आसपास की विशेष सफाई, स्थल की पुष्पसज्जा सहित अन्य आवश्यक प्रशासनिक व्यवस्थायें रायपुर नगर पालिक निगम के संस्कृति विभाग के तत्वाधान में रायपुर नगर पालिक निगम के सम्बंधित जोन क्रमांक 4 के सहयोग से की जावेंगी |
रायपुर नगर निगम के सेवानिवृत्त कर्मचारी महेन्द्र कुमार गढ़ेवाल के आकस्मिक निधन पर नगर निगम सभापति सूर्यकान्त राठौड़ ने गहन शोक व्यक्त किया
.
रायपुर - रायपुर नगर पालिक निगम के सेवानिवृत्त कर्मचारी महादेव नगर न्यू चंगोराभाठा निवास महेन्द्र कुमार गढ़ेवाल के आज आकस्मिक निधन पर रायपुर नगर पालिक निगम के सभापति सूर्यकान्त राठौड़ ने गहन शोक व्यक्त किया है और दिवंगत आत्मा को शान्ति प्रदान कर उनके परिवारजनों, ईष्टगणों, सहयोगियों, मित्रों को इस असीम दुःख को सहन करने की शक्ति प्रदान करने परमपिता परमेश्वर के दिव्य श्रीचरणों में विनम्र प्रार्थना की है. सेवानिवृत्त नगर निगम कर्मचारी महेन्द्रकुमार गढ़ेवाल की अंतिम यात्रा उनके निवास स्थान से दिनांक 19 जुलाई 2026 रविवार को प्रातः 10 बजे महादेवघाट मुक्तिधाम के लिए निकलेगी.

