डिज्नीलैंड का शुभारंभ हुआ महंत रामसुंदर दास द्वारा
रावण भाटा में मेले का शुभारंभ किया राजेश्री महन्त ने*

राजधानी रायपुर के भाटा गांव स्थित रावण भाटा में मेले का शुभारंभ राजेश्री महन्त रामसुन्दर दास जी महाराज की गरिमामय उपस्थिति में संपन्न हुई। मेला आयोजन समिति के द्वारा उनका जोरदार आतिशबाजी एवं बाजे-गाजे के साथ स्वागत किया गया। महन्त ने फीता काटकर मेले का शुभारंभ किया।

उन्होंने अपने संदेश में कहा कि -ऐतिहासिक रावण भाटा मैदान में डिज्नीलैंड मेले का शुभारंभ हुआ है, यहां लोग अपने परिवार सहित पहुंचकर अपनी आवश्यकताओं की वस्तुओं को खरीदेंगे। यह उनके लिए मनोरंजन एवं व्यवसाय का साधन होगा। उन्होंने कहा कि मेला संस्कृति से संयुक्त परिवार को बनाए रखने में सहायक होता है, लोग अपने छोटे-छोटे बच्चों को भी यहां लेकर आएंगे मेला आयोजन समिति को उन्होंने बधाई दी। उल्लेखनीय है कि 5 दिसंबर को उन्होंने लाखे नगर में भी डिज्नीलैंड मेला का शुभारंभ किया था।
cg24
