बिना तेल के बनाएं  चटपटे व्यंजन

बिना तेल के बनाएं  चटपटे व्यंजन

बिना तेल के बनाएं  चटपटे व्यंजन

पापड़ चाट बनाना बेहद आसान है. इसके लिए आपको दो पापड़ लेना है जिन्हें दोनों तरफ से सेंक लें. अब इस पर टमाटर, प्याज, खीरा, नींबू का रस चाट मसाला नमक स्वाद अनुसार और टोमेटो सॉस लेना है. इन सभी को या तो बारीक काट लें या फिर कद्दूकस कर लें इनको मिक्स करके पापड़ के ऊपर डालें और अंत में टोमेटो सॉस डालकर सर्व करें.

स्टीम मोमोज में आप अपनी पसंद के अनुसार सब्जियां डाल सकते हैं. जैसे पत्ता गोभी, गाजर, लहसुन, प्याज, आप चाहें तो इसमें पनीर भी ऐड कर सकते हैं. इसका आटा गूथते समय उसमें थोड़ा नमक ऐड कर लें स्वाद बढ़ जाएगा. अब इसे आप म्योनीज़ और रेड चिली सॉस के साथ सर्व कर सकते हैं.

ऑयल फ्री पोहा बनाने के लिए सबसे पहले पोहे को अच्छी तरह से भिगोकर धो लें. अब इसमें हल्दी, नमक, थोड़ी-सी चीनी, नींबू का रस और लाल मिर्च पाउडर डालकर अच्छी तरह मिक्स कर लें. अब इसे 5 मिनट के लिए स्टीमर में गर्म कर लें. ध्यान रहे स्टीमर प्री हीट हो.

स्टफ्ड इडली बेहद ही स्वादिष्ट और हेल्दी नाश्ता है. इसको बनाने के लिए आप सूजी या चावल का बैटर यूज़ कर सकते हैं. स्टफिंग के लिए आप उबले आलू में अपनी पसंद की सब्जी जैसे टमाटर, पत्ता गोभी, धनिया पत्ती आदी मिक्स करके स्टफिंग तैयार कर लें. अब इसकी छोटी-छोटी टिक्की बना कर पहले थोड़ा सा बैटर इडली मेकर में डालें और फिर एक टिक्की डालें उसके बाद ऊपर से कवर करते हुए थोड़ा सा इडली बैटर और डाल दें इसे 20 मिनट तक मीडियम आंच में पकाएं आपका हेल्दी और टेस्टी नाश्ता तैयार है.