रेडरूम टेक्नो पार्टी नामक अश्लील आयोजन पर लगा प्रतिबंध : CG 24 News की खबर का असर

रेडरूम टेक्नो पार्टी नामक अश्लील आयोजन पर लगा प्रतिबंध : CG 24 News की खबर का असर

CG 24 News की पड़ताल : खुलासे के बाद पुलिस ने तुरंत एक्शन लेकर 15 मई को होने वाले रेड रूम टेक्नो पार्टी नामक अश्लील आयोजन को प्रतिबंधित कर दिया |

15 मई को प्रस्तावित “रेड रूम इवेंट” को लेकर बड़ा खुलासा सामने आया है। सोशल मीडिया में फर्जी कैफे का नाम इवेंट वेन्यू के रूप में वायरल किया जा रहा था, CG 24 news ने रेड रूम टेक्नो पार्टी के आयोजन की पड़ताल की, इसके लिए सबसे पहले फर्जी कैफे से इस आयोजन के बारे में पूछा, परमिशन की जानकारी ली, समय की जानकारी ली, इवेंट में क्या-क्या होगा, कितने लोग आएंगे ? हमारे सवालों को समझ कर फर्जी कैफे के संचालकों ने इस आयोजन के संचालकों को कैफे में प्रोग्राम करने से मना कर दिया |

CG 24 news ने वायरल विज्ञापन में दिए गए नंबर पर बात की तो अभिनव राय नामक व्यक्ति ने कहा कि फर्जी कैफे वेन्यू कैंसिल हो गया है, हम नए वेन्यू की तलाश कर रहे हैं, जब हमने उनसे पूछा कि आयोजन किस तरह का होगा ?, कितने लोग आएंगे और आप लोग बाउंसर प्रोवाइड क्यों करवा रहे हैं ? तो अभिनव राय ने कहा कि यह आयोजन सौ - डेढ़ सौ लोगों के लिए है और बाउंसर प्रोवाइड करने के पीछे स्टैंडर्ड फीलिंग करवाना है, जब हमने पूछा कि सौ - डेढ़ सौ लोगों के इस आयोजन में आप 25 से 30 लड़कियां किस लिए बुला रहे हैं तो हमारे इस सवाल से भी चौंक गए और गोल-गोल जवाब देने लगे, हमने अभिनव राय से इन लड़कियों का डिटेल मांगा उनके आधार कार्ड मांगे और कार्यक्रम के आयोजन बाबत शासन - प्रशासन की अनुमति की प्रति मांगी तो आयोजन टीम के इस अभिनव राय ने कहा कि वेन्यू फाइनल होते ही हम आपको आपकी मांगी हुई जानकारियां प्रदान कर देंगे |

सीजी 24 न्यूज़ ने रेड रूम टेक्नो पार्टी नामक इस अश्लील अवैध आयोजन और उसके प्रचार के अश्लील तरीकों की जानकारी तेलीबांधा थाना प्रभारी और एसीपी आरके साहू को देकर संज्ञान लेने का आग्रह किया|

CG 24 न्यूज़ से प्राप्त जानकारी के आधार पर एसीपी रमाकांत साहू ने तत्काल वस्तु स्थिति की जानकारी लेकर कार्यक्रम को स्थापित करने का ऐलान कर दिया |

सीजी 24 न्यूज़ की पड़ताल और खुलासे के बाद पुलिस प्रशासन ने इस अश्लील अवैध रेड रूम टेक्नो पार्टी आयोजन को प्रतिबंधित कर दिया और कार्यक्रम आयोजित करने वाले संचालकों को पूछताछ के लिए बुलाया है |

पुलिस प्रशासन को चाहिए कि आयोजकों से रेडरूम टेक्नो पार्टी इवेंट की इन कम उम्र की लडकियों के बारे में भी विस्तार से जानकारी लेकर उनके माता पिता को अवगत करवाएं |