घरों में जब भी कोई त्योहार हो या अचानक मीठा खाने का मन करे, तो सूजी का हलवा सबसे पहले बनाया जाता है।

घरों में जब भी कोई त्योहार हो या अचानक मीठा खाने का मन करे, तो सूजी का हलवा सबसे पहले बनाया जाता है।

आवश्यक सामग्री

  • सूजी: 1 कप
  • पानी या दूध: आवश्यकतानुसार (सूजी को भिगोने के लिए)
  • चीनी: स्वादानुसार
  • शुद्ध घी: आवश्यकतानुसार
  • ड्राई फ्रूट्स: काजू, बादाम, पिस्ता

स्वादिष्ट हलवा बनाने की रेसिपी

  1. सबसे पहले एक बाउल में सूजी लें और उसमें पानी या दूध डालकर अच्छी तरह मिक्स कर लें।
  2. अब इस मिश्रण को ढककर कुछ देर के लिए छोड़ दें ताकि सूजी फूल जाए।
  3. गैस पर एक कढ़ाई रखें और उसमें घी डालकर गर्म करें।
  4. घी गर्म होने पर अपने पसंदीदा ड्राई फ्रूट्स को हल्का फ्राई कर लें और निकाल लें।
  5. अब बचे हुए घी में स्वादानुसार चीनी डालें।
  6. चीनी को मीडियम आंच पर तब तक पिघलाएं यानी कैरामलाइज करें, जब तक कि उसका रंग भूरा न हो जाए।
  7. जैसे ही चीनी का रंग गहरा हो जाए, इसमें पानी में भिगोई हुई सूजी डाल दें।
  8. इसे लगातार चलाते रहें ताकि सूजी और चीनी अच्छी तरह घुल-मिल जाएं और गांठें न बनें।
  9. इसे तब तक पकाएं जब तक कि हलवा थोड़ा गाढ़ा न हो जाए।
  10. आखिरी में इसमें ऊपर से फ्राई किए हुए ड्राई फ्रूट्स और थोड़ा और घी डालें, अच्छी तरह मिक्स करें और गरमा-गरम परोसें।