सेवा, समर्पण और मानवता का संदेश देती है गुरु अर्जन देव जी की शहादत : पुरन्दर मिश्रा
श्री गुरु अर्जन देव जी के 420वें शहीदी वर्ष पर विशाल छबील (मीठा शरबत) सेवा कार्यक्रम में विधायक पुरन्दर मिश्रा हुए शामिल
सेवा, समर्पण और मानवता का संदेश देती है गुरु अर्जन देव जी की शहादत : पुरन्दर मिश्रा

मानव सेवा ही सच्चा धर्म, गुरु अर्जन देव जी के आदर्श आज भी प्रासंगिक : पुरन्दर मिश्रा
रायपुर। श्री गुरु अर्जन देव जी के 420वें शहीदी वर्ष के उपलक्ष्य में गुरुद्वारा बाबा बुद्धा जी साहिब के समक्ष, तेलीबांधा रायपुर में आयोजित विशाल छबील (मीठा जल) सेवा एवं वितरण कार्यक्रम में रायपुर उत्तर विधानसभा क्षेत्र के विधायक श्री पुरन्दर मिश्रा प्रदेश के यशस्वी मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय जी के साथ सम्मिलित हुए। इस अवसर पर उन्होंने सेवा, समर्पण एवं मानवता के संदेश को आत्मसात करते हुए श्रद्धापूर्वक गुरु चरणों में नमन किया।
विधायक श्री पुरन्दर मिश्रा ने कहा कि श्री गुरु अर्जन देव जी का जीवन त्याग, तपस्या, सहिष्णुता एवं लोककल्याण का अद्वितीय उदाहरण है। उनकी पावन शहादत मानवता, भाईचारे और परोपकार की भावना को सुदृढ़ करने की प्रेरणा देती है। उन्होंने कहा कि गुरु साहिब का संदेश आज भी समाज को सेवा, सद्भाव और समरसता के मार्ग पर अग्रसर होने का मार्गदर्शन प्रदान करता है।
इस अवसर पर आयोजित छबील सेवा में श्रद्धालुओं को मीठा जल वितरित कर जनसेवा के पावन कार्य में सहभागिता निभाई गई। बड़ी संख्या में उपस्थित श्रद्धालुओं एवं समाजजनों ने गुरु अर्जन देव जी के जीवन आदर्शों को स्मरण करते हुए श्रद्धांजलि अर्पित की।

विधायक श्री पुरन्दर मिश्रा ने श्री गुरु अर्जन देव जी को कोटि-कोटि नमन करते हुए कहा कि “सेवा ही सबसे बड़ा धर्म है और मानवता ही सबसे बड़ी पहचान।”
अंत में उन्होंने समस्त श्रद्धालुओं को श्री गुरु अर्जन देव जी के बलिदान दिवस पर श्रद्धापूर्वक नमन करते हुए संदेश दिया कि हम सभी उनके बताए मार्ग पर चलकर समाज में प्रेम, सेवा और भाईचारे की भावना को और अधिक सशक्त करें।
???? वाहे गुरु जी का खालसा, वाहे गुरु जी की फतेह। ????
cg24 
