शास्त्रीय संगीत सम्मेलन का आयोजन 25 दिसंबर को रायपुर में

शास्त्रीय संगीत सम्मेलन का आयोजन 25 दिसंबर को रायपुर में

रायपुर।

ज्ञानी महेंद्र सिंह सिब्बल फाउंडेशन द्वारा भारतीय शास्त्रीय संगीत को समर्पित एक भव्य शास्त्रीय संगीत सम्मेलन का आयोजन दिनांक 25 दिसंबर 2025 को शाम 6:00 बजे से रात्रि 9:00 बजे तक वृंदावन हॉल, सिविल लाइंस, रायपुर में किया जा रहा है।

इस शास्त्रीय संगीत सम्मेलन में देश एवं प्रदेश के ख्यातिप्राप्त शास्त्रीय संगीत कलाकार अपनी मनोहारी प्रस्तुतियों से श्रोताओं को रसासिक्त करेंगे। सम्मेलन के मुख्य आकर्षण के रूप में डॉ. पंडित कैवल्य कुमार गौरव अपनी विशेष शास्त्रीय संगीत प्रस्तुति देंगे। साथ ही सरदार देवेंद्र सिंह हैप्पी सिब्बल भी अपनी विशिष्ट कला से श्रोताओं को संगीत का रसपान कराएंगे |

उल्लेखनीय है कि ज्ञानी महेंद्र सिंह सिब्बल फाउंडेशन एक सामाजिक-सांस्कृतिक संस्था है, जो भारतीय संस्कृति, शास्त्रीय संगीत, गुरमत संगीत एवं कला संरक्षण के क्षेत्र में निरंतर सक्रिय रूप से कार्य कर रही है। संस्था का उद्देश्य भारतीय सांस्कृतिक विरासत को संजोना एवं आने वाली पीढ़ियों तक पहुँचाना है।

फाउंडेशन द्वारा संगीत प्रेमियों एवं कला अनुरागियों से इस सम्मेलन में अधिक से अधिक संख्या में उपस्थित होकर कार्यक्रम को सफल बनाने की अपील की गई है।

उक्त जानकारी ज्ञानी महेंद्र सिंह सिब्बल फाउंडेशन के अध्यक्ष देवेन्द्र सिंह सिब्बल ने प्रेस को जारी विज्ञप्ति में दी |