वॉक-इन-इंटरव्यू के स्थगन की सूचना फर्जी, मुख्य चिकित्सा अधिकारी ने किया खण्डन
कहा- पूर्व निर्धारित तिथि अनुसार होगा इंटरव्यू
कार्यालय मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी कांकेर द्वारा राष्ट्रीय स्वास्थ्य मिशन जिला स्वास्थ्य समिति कांकेर अंतर्गत कम्युनिटी हेल्थ ऑफिसर, नर्सिंग ऑफिसर यू.एच.डब्ल्यू.सी., एम.पी.डब्ल्यू. (मेल)- यू.एच.डब्ल्यू.सी., जूनियर सेक्रेट्ररियल असिस्टेंट-एल.डी.सी. यू.एच.डब्ल्यू.सी., चतुर्थ श्रेणी यू.एच.डब्ल्यू.सी., फिजियोथेरिपिस्ट एन.यू. एच.एम., लैब असिस्टेंट एन.आई.डी.डी.सी.पी. एवं एन.टी.ई.पी. आया बाई एस.एन.सी.यू., क्लीनर एस.एन.सी.यू. फिडिंग डिमान्स्ट्रेटर एन.आर.सी., लैबोरेटरी टेक्नीशियन आर.बी.एस.के. एवं डेंटल सर्जन एन.ओ.एच.पी. के रिक्त पदों पर संविदा भर्ती के लिए वॉक-इन-इंटरव्यू का आयोजन 27 जून से 02 जुलाई तक किया जाएगा। मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी ने बताया कि सोशल मीडिया में ‘वॉक-इन-इंटरव्यू’ के कथित रूप से स्थगित होने की फर्जी सूचना वायरल हो रही है। उन्होंने खण्डन जारी कर बताया कि वॉक-इन-इंटरव्यू के स्थगन की सूचना गलत एवं भ्रामक है। इंटरव्यू पूर्व-निर्धारित तिथि, समय एवं स्थान अनुसार आयोजित होगा।
जिला पंचायत के सीईओ ने बैठक लेकर की योजनाओं के क्रियान्वयन की समीक्षा
लापरवाही बरतने वाले कर्मचारियों को कारण बताओ नोटिस जारी करने के दिए निर्देश
उत्तर बस्तर कांकेर, 27 जून 2025/ जिला पंचायत के मुख्य कार्यपालन अधिकारी श्री हरेश मण्डावी ने गुरूवार को जिले में संचालित योजना का योजनानुसार समय-सारणी एजेण्डावार तैयार करने जनपद पंचायत सीईओ एवं शाखा प्रभारियों की बैठक ली। उन्होंने मनरेगा योजनांतर्गत मानवदिवस सृजन के आबंटित लक्ष्य के विरूद्व सृजित किए गये मानव दिवस एवं अमृतसरोवर निर्माण कार्य की समीक्षा की तथा आगामी माह में मानव दिवस सृजन में वृद्धि हेतु निर्देशित किया।
जिला पंचायत के सभाकक्ष में आयोजित बैठक में सीईओ श्री मंडावी ने जनपद पंचायत कोयलीबेड़ा के परियोजना अधिकारी मनरेगा को अमृत सरोवर के निर्माण कार्य पूर्ण नहीं कराने पर कारण बताओ नोटिस एवं 01 माह का वेतन रोकने के लिए निर्देशित किया। साथ ही आंगनबाड़ी निर्माण कार्य की समीक्षा के दौरान जनपद पंचायत कोयलीबेड़ा में अपेक्षाकृत प्रगति नहीं होने के कारण उपस्थित जनपद सीईओ को कार्य में प्रगति लाने निर्देशित किया गया। उन्होंने प्रधानमंत्री आवास योजना ग्रामीण अप्रारंभ आवासों का निर्माण बिहान के स्व-सहायता समूह की महिलाओं के माध्यम से हितग्राहियों को प्रेरित करते हुए आवास टोली के माध्यम से कार्य प्रारंभ करने की बात कही। योजनांतर्गत प्रथम किश्त प्राप्त समस्त हितग्राहियों के आवास निर्माण कार्य प्लिंथ स्तर तक पूर्ण करते हुए जियोटेग करने एवं आवास निर्माण कार्य का फील्ड विजीट करने सभी जनपद पंचायत के सीईओ को नर्देशित किया।
बैठक में लखपति दीदी अंतर्गत महिलाओं को लखपति दीदी बनाने के लिए सुदृढ़ कार्ययोजना बनाने और बैंक लिंकेज प्रकरण अधिक से अधिक बैंको में जमा करने के निर्देश दिए गए। इस दौरान जनपद अंतागढ़ में पदस्थ बी.पी.एम. श्री अनिल मिश्रा को आवास योजना अंतर्गत समूह के महिलाओं को ‘आवास टोली’ में शामिल नहीं करने पर कारण बताओ सूचना पत्र जारी करने के निर्देश दिए। पंचायत अंतर्गत अटल डिजीटल सुविधा केन्द्र की समीक्षा करते हुए कहा कि छत्तीसगढ़ शासन की यह महत्वपूर्ण योजना है। जिले में चिन्हांकित 200 ग्राम पंचायतों में अधिक से अधिक प्रचार-प्रसार कर जनता को जागरूक कर बैंकिंग सुविधाएं ग्राम पंचायत स्तर पर ही उपलब्ध कराएं। इसी तरह स्वच्छ भारत मिशन एवं निर्माण कार्यों की समीक्षा के दौरान अपूर्ण निर्माण को समय-सीमा में पूर्ण एवं सभी जनपद सीईओ को नियमित क्षेत्र भ्रमण करने निर्देशित किया। इस अवसर जिला पंचायत के सहायक परियोजना अधिकारी, शाखा प्रभारी, एसडीओ आरईएस, ब्लॉक कॉर्डिनेटर एवं कर्मचारी उपस्थित रहे।
शासकीय उचित मूल्य दुकान संचालन हेतु 15 जुलाई तक आवेदन आमंत्रित
मुख्य नगरपालिका परिषद कांकेर अंतर्गत बरदेभाठा में संचालित शासकीय उचित मूल्य की दुकान को संचालित करने के लिए आबंटन किये जाने हेतु खाद्य अधिकारी कांकेर द्वारा 15 जुलाई तक आवेदन आमंत्रित किया गया है। उचित मूल्य दुकान संचालन के लिए आदिम जाति सेवा सहकारी समिति, महिला स्व-सहायता समूह, वन सुरक्षा समिति एवं अन्य पंजीकृत सहकारी समितियों जो शासकीय उचित मूल्य की दुकान संचालित करने के इच्छुक हैं, वे संस्था या समूह निर्धारित प्रारूप में भरकर बैंक खाता, जमा राशि जानकारी की छायाप्रति, पंजीयन की छायाप्रति, संचालकर, मंडल या संस्था का दुकान संचालन संबंधी सहमति प्रस्ताव सहित कार्यालय कलेक्टर खाद्य शाखा कांकेर में 15 जुलाई सायं 05 बजे तक जमा कर सकते हैं।