*महापौर मीनल चौबे के आदेश की उड़ी धज्जियां - जलविहार कॉलोनी के गार्डन में लग रहे नये झूले*
*Breaking news*
*महापौर के आदेश की उड़ी धज्जियां*
*तेलीबांधा तालाब का देखरेख करने वाली कंपनी लगा रही नए झूले*
जलविहार कॉलोनी के गार्डन का अवैध कमर्शियल उपयोग करने वाली अहमदाबाद की कंपनी को महापौर मीनल चौबे ने 24 घंटे के अंदर मैथिली शरण गुप्त उद्यान को खाली करने का आदेश कल 4 जुलाई को स्थल निरीक्षण के दौरान दिया था |
जिसकी विज्ञप्ति नगर निगम ने सभी मीडिया को जारी की थी परंतु तेलीबांधा तालाब का रखरखाव करने वाली अहमदाबाद की कंपनी जिसने जल विहार कॉलोनी के मैथिली शरण गुप्त उद्यान पर अवैध कब्जा कर कमर्शियल उपयोग कर अवैध कमाई की शुरुआत की है महापौर द्वारा अधिकारियों एवं कंपनी को दिए गए स्पष्ट निर्देश के बावजूद 24 घंटे बीतने के बाद भी वहां निर्माण हटाने की तो बात क्या करें ? काम बंद तक नहीं हुआ है|
कंपनी ने महापौर मीनल चौबे के आदेश को जरा भी तवज्जो नहीं दी और वहां आदेश के 24 घंटे बीतने के बाद भी नए झूले लगाने का काम अभी भी चल रहा है |
वहीं दूसरी तरफ अधिकारियों की चुप्पी भी इस बात की ओर इशारा करती है की महापौर का सख्त आदेश उनके लिए एक विज्ञप्ति मात्र है|
उक्त मैथिलीशरण गुप्त गार्डन में अहमदाबाद की कंपनी द्वारा नए झूलों को लगाने का काम अभी भी जारी है |
अब देखने वाली बात यह है कि महापौर अपने आदेश की अवहेलना होने के बाद नगर निगम के अधिकारियों एवं अहमदाबाद की ठेकेदार कंपनी पर क्या कार्यवाही करती हैं ?
cg24
